खबर वर्ल्ड न्यूज-गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासन की जनहितकारी पहल ‘सेवा सेतु’ आम नागरिकों के लिए सुगम, सरल और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बन रही है। इस पहल से लोगों को अब आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि कम समय में उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका लाभ ग्राम पंचायत कोटरियाडांड की रवीना को भी मिला। रवीना ने नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु के माध्यम से तहसील कार्यालय पेंड्रारोड में आवेदन किया। उनकी सुविधा और शासन की त्वरित सेवा व्यवस्था का ही परिणाम रहा कि आवेदन करने के महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया।
समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना की प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली बाधा दूर हुई और वह नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं। इस त्वरित सुविधा से रवीना बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली और उनका भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। रवीना ने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु आज केवल शासकीय सेवाओं को आसान बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों के सपनों को साकार करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।
Trending
- सत्य साईं हेल्प वे मूक-बधिर आवासीय विद्यालय में रचा गया नया इतिहास, अक्षिता बड़गईया बनीं 12वीं उत्तीर्ण करने वाली पहली छात्रा
- सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार
- खैरागढ़ जिले के भोरमपुर की बेटी कुंजन को सेवा सेतु से मिला जाति प्रमाण पत्र, पिता बोले – “बेटी की पढ़ाई अब नहीं होगी बाधित”
- 11वें वर्ष में प्रवेश: मुंगेली व्यापार मेला 2026 का भव्य आगाज, 10 विभूतियों व संस्थाओं का हुआ सम्मान
- छत्तीसगढ़ी भाषा हमारी संस्कृति, अस्मिता और स्वाभिमान की पहचान : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- दिसंबर 2026 में व्रत-त्योहारों की रहेगी धूम: काल भैरव जयंती से लेकर विवाह पंचमी और गीता जयंती तक, जानें पूरे महीने के 14 प्रमुख पर्वों का कैलेंडर
- क्राइस्टचर्च में दूसरे टेस्ट के दूसरे दिन लड़खड़ाई टीम इंडिया, न्यूजीलैंड 356 पर सिमटा; भारत अभी भी 240 रन पीछे
- बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट: नई रिलीज फिल्मों पर भारी पड़ी 23 दिन पुरानी ‘रामायण’, भारत में 1000 करोड़ का ऐतिहासिक आंकड़ा पार


