Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    November 27, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
    • बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव
    • छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    • निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश
    • सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय
    • सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र
    • सीएम हेल्पलाइन 1076 की कार्रवाई से 13 कर्मचारियों को मिला 1.62 लाख रुपये का बकाया वेतन
    • छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर बनाने के लिए चलेगा ‘मिशन उल्लास 100’ अभियान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 27, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा राज्य स्तरीय समारोह

    14 साहित्यिक कृतियों का होगा विमोचन, छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकार होंगे सम्मानित

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की अस्मिता, लोक संस्कृति, परंपराओं और जनभावनाओं की सशक्त अभिव्यक्ति छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव को समर्पित छत्तीसगढ़ी राजभाषा दिवस का राज्य स्तरीय आयोजन 28 नवंबर को राजधानी रायपुर में किया जाएगा। संस्कृति विभाग के अंतर्गत छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग द्वारा सिविल लाइंस स्थित न्यू सर्किट हाउस के कन्वेंशन हॉल में आयोजित इस समारोह का शुभारंभ प्रातः 10 बजे मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मुख्य आतिथ्य एवं पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व मंत्री राजेश अग्रवाल की अध्यक्षता में होगा। समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा के संरक्षण, संवर्धन एवं प्रचार-प्रसार के साथ साहित्यिक सृजन को प्रोत्साहित करने वाली विविध गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।
    समारोह में वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव एवं रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल अति विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। विधायक सुनील सोनी, मोतीलाल साहू, अनुज शर्मा, संस्कृति विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन तथा संस्कृति एवं राजभाषा संचालक डॉ. संजय कन्नौजे विशिष्ट अतिथि होंगे। समारोह के उद्घाटन सत्र में छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग की सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार स्वागत उद्बोधन देंगी तथा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा अध्यक्षीय उद्बोधन देंगे।
    छत्तीसगढ़ी भाषा प्रदेश की सांस्कृतिक पहचान का अभिन्न हिस्सा होने के साथ ही यहां के जनजीवन, लोक साहित्य, लोकगीतों, लोककथाओं और सामाजिक परंपराओं की संवाहक है। राजभाषा दिवस का आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा के प्रति जनमानस में गौरव की भावना को और अधिक सुदृढ़ करने, साहित्यकारों को प्रोत्साहित करने तथा नई पीढ़ी को अपनी मातृभाषा और सांस्कृतिक जड़ों से जोड़ने का महत्वपूर्ण अवसर होगा।
    छत्तीसगढ़ी साहित्य की 14 कृतियों का होगा विमोचन
    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य को समृद्ध बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल करते हुए साहित्यकारों की 14 साहित्यिक कृतियों का विमोचन किया जाएगा। इनमें अरविंद मिश्र की ‘नोहर-छोहर छत्तीसगढ़’, बिसरू राम कुर्रे की ‘माटी के लाल’, गणेश्वर पटेल की ‘आखर अउ अंजोर’, पद्मा साहू ‘पर्वणी’ की ‘उधारी के सुवासा’, सुमित्रा साहू की ‘छत्तीसगढ़ के गहना-गुरिया परिधान’, रामकुमार वर्मा की ‘जसगीत झांकी भाग-02’, अमोल दास टंडन की ‘मय माटी अंव रे झन बाटव ये देश ल’, बलराम मिर्झा की ‘धर्म क्रांति के अगवा’, सुप्रिया देवांगन की ‘माटी के सिरजाय छंद’, सुधा वर्मा (डॉ. सत्यभामा आडिल) की ‘अंचरा के धागा’, सुधा वर्मा की ‘ठउर खोजत बसंत’, डोरे लाल कैवर्त की ‘अमृत गंगार’, बंशीधर लाल की ‘सियान के गोठ’ तथा डूमन लाल धु्रव की ‘जिनगी बिरथा नइ जाय’ शामिल हैं। इन साहित्यिक कृतियों के विमोचन से छत्तीसगढ़ी साहित्य के विविध आयामों को पाठकों तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।
    छत्तीसगढ़ी भाषा की सेवा करने वाले पांच साहित्यकारों का होगा सम्मान
    समारोह में छत्तीसगढ़ी भाषा एवं साहित्य की सेवा में उल्लेखनीय योगदान देने वाले पांच साहित्यकारों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें गरियाबंद जिले के मकसूदन राम साहू ‘बरीवाला’, रायगढ़ जिले की सुधा देवांगन, सरगुजा जिले के बतौली निवासी सुदामा राम गुप्ता तथा रायपुर जिले के ईश्वर साहू ‘बंधी’ एवं गोविंद धनगर शामिल हैं। इस अवसर पर अतिथियों को छत्तीसगढ़ी परंपरा के अनुरूप ‘मया चिन्हारी’ भी भेंट की जाएगी।
    ‘पुरखा के सुरता’ में स्मरण किया जाएगा साहित्यिक योगदान
    राजभाषा दिवस के दूसरे सत्र में दोपहर एक बजे से दो बजे तक साहित्यिक परिचर्चा का आयोजन किया जाएगा। ‘पुरखा के सुरता’ विषय पर आयोजित परिचर्चा स्वर्गीय डॉ. सत्यभामा आडिल को समर्पित होगी। इसमें डॉ. कल्पना मिश्रा एवं डॉ. रेशमा अंसारी वक्ता के रूप में अपने विचार रखेंगी। यह परिचर्चा छत्तीसगढ़ी साहित्य की समृद्ध विरासत और पूर्ववर्ती साहित्यकारों के योगदान को स्मरण करने का अवसर होगी।
    कवि सम्मेलन में गूंजेंगे छत्तीसगढ़ी माटी के स्वर
    समारोह के तीसरे सत्र में दोपहर तीन बजे से शाम छह बजे तक छत्तीसगढ़ी कवि सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। कवि सम्मेलन में साहित्यकार एवं कविगण अपनी रचनाओं के माध्यम से छत्तीसगढ़ी भाषा की मिठास, लोकजीवन, सांस्कृतिक विविधता और माटी से जुड़ी भावनाओं को अभिव्यक्त करेंगे। छत्तीसगढ़ राजभाषा आयोग के अध्यक्ष प्रभात मिश्रा एवं सचिव डॉ. अभिलाषा बेहार ने प्रदेश के साहित्यकारों, कवियों, लेखकों एवं छत्तीसगढ़ी भाषा प्रेमियों को मातृभाषा के इस उत्सव में सम्मिलित होने के लिए सादर आमंत्रित किया है। राजभाषा दिवस का यह आयोजन छत्तीसगढ़ी भाषा की समृद्ध साहित्यिक परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुंचाने तथा प्रदेश की भाषायी एवं सांस्कृतिक अस्मिता को और अधिक सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल होगी।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश

    November 27, 2026

    सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय

    November 27, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,348

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    By Khabar WorldNovember 27, 20260

    मुख्यमंत्री ने ऐतिहासिक नानक सागर साहिब गुरुद्वारे में टेका मत्था, विशेष कीर्तन समागम में हुए…

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश

    November 27, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    गढ़फुलझर को आस्था, अध्यात्म और सामाजिक समरसता के प्रमुख केंद्र के रूप में विकसित करेंगे : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

    November 27, 2026

    बस्तर के युवा का हिमालय में परचम: 14,830 फीट की ऊंचाई पर पहुंचे भुवनेश्वर कश्यप, बढ़ाया छत्तीसगढ़ का गौरव

    November 27, 2026

    छत्तीसगढ़ी भाषा के गौरव और साहित्यिक वैभव का साक्षी बनेगा राजभाषा दिवस

    November 27, 2026

    निविदा मंजूरी के बाद चयनित एजेंसी को 15 दिनों में कार्यादेश जारी करने के निर्देश

    November 27, 2026

    सीजीपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति जल्द – मुख्यमंत्री साय

    November 27, 2026

    सेवा सेतु बना बरदान दो दिनों मे मिला केंद्रीय अन्य पिछड़ा वर्ग प्रमाण पत्र

    November 27, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.