खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में 16 वर्षीय नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NIT) से पढ़ाई पूरी कर चुके राजस्थान के एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने और गर्भवती होने पर उसका गर्भपात कराने का आरोप है। आरोपी की पहचान राजस्थान के दौसा निवासी हिमांशु जाटव के रूप में हुई है। पूरा मामला डीडी नगर थाना क्षेत्र का है।
पुलिस के मुताबिक, आरोपी हिमांशु जाटव NIT में पढ़ाई के दौरान रायपुर के डीडी नगर थाना क्षेत्र में किराये के मकान में रहता था। इसी दौरान उसकी पहचान नाबालिग छात्रा से हुई थी। आरोप है कि इसी दौरान उसने छात्रा के साथ दुष्कर्म किया।
पुलिस के मुताबिक, पढ़ाई पूरी होने के बाद हिमांशु रायपुर छोड़कर दिल्ली चला गया था। कुछ समय बाद नाबालिग ने उसे फोन कर गर्भवती होने की जानकारी दी। यह सुनकर आरोपी दिल्ली से रायपुर पहुंचा और कथित तौर पर छात्रा का गर्भपात करा दिया। जब इस पूरे घटनाक्रम की जानकारी पीड़िता के परिजनों को हुई, तो उन्होंने डीडी नगर थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।
परिजनों की शिकायत पर डीडी नगर थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी हिमांशु जाटव को गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ पॉक्सो एक्ट और भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत अपराध दर्ज किया गया है।
फिलहाल पुलिस गर्भपात कराने की जगह और इस पूरे घटनाक्रम में अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है। मामले से जुड़े साक्ष्य भी जुटाए जा रहे हैं।
Trending
- आईसीसी कमांड की तीसरी आंख से धान खरीदी पर कड़ी निगरानी, 40 हजार क्विंटल से अधिक धान जब्त
- छत्तीसगढ़ में धान खरीदी का महाभियान- प्रदेश में अब तक 4.43 लाख मीट्रिक टन से अधिक धान की खरीदी
- डीडी नगर क्षेत्र में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म और गर्भपात का मामला, NIT पासआउट युवक गिरफ्तार
- मैं स्वयं किसान का बेटा हूं, खेती की कठिनाइयों और अन्नदाता की जरूरतों को भलीभांति समझता हूं : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- छत्तीसगढ़ से लेकर दिल्ली तक ED की ताबड़तोड़ छापेमारी: प्रशासनिक अधिकारियों, होटल कारोबारी और महादेव सट्टा ऐप से जुड़े 9 फर्मों पर शिकंजा
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर


