खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बारिश का दौर थमने के बाद छत्तीसगढ़ में ठंड ने रफ्तार पकड़ ली है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में गुरुवार को सुबह और शाम के वक्त हल्की गलन महसूस हुई। उत्तरी क्षेत्रों में रात का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस के नीचे पहुंच गया है। अंबिकापुर में न्यूनतम तापमान 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो प्रदेश में सबसे कम रहा। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान में कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं जताई है। इसका मतलब है कि ठंड से फिलहाल राहत के आसार नहीं है।
प्रदेश में गुरुवार को मौसम शुष्क रहा। इस दौरान सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 9.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। वहीं दुर्ग में 31.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो प्रदेश में सबसे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के बताया कि फिलहाल मौसम शुष्क बने रहने की संभावना है। 26 नवंबर को मध्य और दक्षिण छत्तीसगढ़ के अधिकतम 2 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में 3 डिग्री सेल्सियस गिरावट दर्ज की गई है।
राजधानी रायपुर में 26 नवंबर को अधिकतम तापमान करीब 28 और न्यूनतम 16 डिग्री के आसपास रहा। मौसम विभाग के माना केंद्र के पूर्वानुमान के मुताबिक 27 से 30 नवंबर तक अधिकतम तापमान 26-28 डिग्री और न्यूनतम 14-15 डिग्री के आसपास रह सकता है, जिससे ठंडक बढ़ने की संभावना है। गुरुवार को मौसम साफ रहने के अलावा दिन में पारा 29 डिग्री सेल्सियस, जबकि रात में 15 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान जताया गया है।
एक्टिव मौसमी सिस्टम की बात करें तो उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे उत्तरी ओडिशा तथा दक्षिणी गंगा-तटीय पश्चिम बंगाल के ऊपर, समुद्र तल से 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर चक्रवाती परिसंचरण (Cyclonic circulation) अभी भी बना हुआ है। यह सिस्टम बारिश कराने के लिए प्रमुख माना जाता है। फिलहाल इसका असर छत्तीसगढ़ में होने के आसार नहीं है। अगले एक हफ्ते तक मौसम ड्राय ही रहने की संभावना है।
Trending
- छत्तीसगढ़ में ठिठुरन बढ़ी: सरगुजा संभाग में पारा 10 डिग्री के नीचे, अंबिकापुर 9.2°C के साथ सबसे ठंडा; अगले एक हफ्ते मौसम रहेगा शुष्क
- दुर्ग-भिलाई में कांग्रेस की ‘मेगा संगठनात्मक कसरत’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत आज 4 नगरीय निकायों के कार्यकर्ताओं में भरेंगे जोश
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बलरामपुर-रामानुजगंज के दौरे पर
- डिप्टी सीएम अरुण साव ने अपने मित्रों के बीच गृहनगर में मनाया जन्मदिन
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा


