खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के दौरान अवैध धान के परिवहन, भंडारण एवं व्यापार पर अंकुश लगाने के लिए जिला प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। कलेक्टर अमृत विकास तोपनो के निर्देशानुसार जिले में लगातार औचक निरीक्षण कर अवैध धान के विरुद्ध कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में मुंगेली एवं लोरमी क्षेत्र में मंडी, खाद्य एवं सहकारिता विभाग की संयुक्त जांच टीम ने अलग-अलग स्थानों पर कार्रवाई करते हुए कुल 93.60 क्विंटल अवैध धान जब्त किया।
पहली कार्रवाई में अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व), लोरमी के नेतृत्व में संयुक्त जांच दल ने धान व्यापारी दिनेश राज को अवैध रूप से धान का परिवहन करते हुए पकड़ा। उसके कब्जे से 20.40 क्विंटल धान जब्त कर धान उपार्जन केंद्र अखरार में सुपुर्दगी हेतु सौंपा गया। इसी कार्रवाई के दौरान ग्राम लच्छनपुर में एक व्यापारी के यहां जांच कर 30 क्विंटल धान जब्त किया गया।
वहीं दूसरी कार्रवाई में संयुक्त जांच दल ने ग्राम कोदवाबानी में नंदकिशोर जायसवाल के व्यवसाय स्थल से 81 कट्टी (32.40 क्विंटल) धान जब्त किया। इसके अलावा ग्राम चारभाठा में शंकर सिंह राजपूत के यहां से 27 कट्टी (10.80 क्विंटल) अवैध धान बरामद किया गया। इस प्रकार प्रशासन की दोनों कार्रवाइयों में कुल 93.60 क्विंटल धान जब्त किया गया।
जिला प्रशासन ने किया है कि धान खरीदी व्यवस्था में पारदर्शिता बनाए रखने और वास्तविक किसानों को शासन की समर्थन मूल्य योजना का लाभ दिलाने के लिए अवैध परिवहन, भंडारण एवं व्यापार पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
Trending
- उपमुख्यमंत्री अरुण साव के करकमलों से ‘भास्कर पथ’ के प्रथम संस्करण का भव्य विमोचन
- अवैध धान कारोबार पर प्रशासन का शिकंजा: मुंगेली व लोरमी में 93.60 क्विंटल धान जब्त
- नक्सलवाद से मुक्ति के बाद अब बस्तर को स्वावलंबी बनाने की तैयारी
- आधुनिक तकनीक, वैज्ञानिक विवेचना और बेहतर समन्वय से सुदृढ़ होगी आपराधिक न्याय प्रणाली- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- बाल विवाह के खिलाफ जन-जागरण, कल से निकलेगा ‘बाल विवाह मुक्ति रथ’
- छत्तीसगढ़ मदरसा बोर्ड की अवसर परीक्षाएं 14 दिसंबर से, समय-सारिणी जारी
- डीएमएफ फंड से स्थानीय विकास और जनकल्याण को दें प्राथमिकता- मुख्य सचिव विकासशील
- खेल प्रतिभाओं को नई पहचान देने के साथ एकता, अनुशासन और भाईचारे की भावना को मजबूत बनाती हैं खेल प्रतियोगिताएं– मंत्री राजेश अग्रवाल


