खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी से आए चक्रवात अकवान का असर कमजोर पड़ने के साथ ही छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर लगभग थम गया है। अब प्रदेश में मौसम का मिजाज धीरे-धीरे बदलने वाला है। मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिनों में उत्तरी छत्तीसगढ़ के न्यूनतम तापमान में 2 से 4 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इससे उत्तर छत्तीसगढ़ के इलाकों में ठंड का असर बढ़ सकता है। हालांकि, प्रदेश के अन्य हिस्सों में अगले पांच दिनों तक न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं हैं।
मौसम विभाग के मुताबिक, सोमवार को प्रदेश में एक-दो स्थानों पर बहुत हल्की बारिश दर्ज की गई। बारिश का प्रभाव अब काफी कम हो गया है। इस दौरान प्रदेश में सबसे अधिक अधिकतम तापमान 31.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में दर्ज किया गया। वहीं, सबसे कम न्यूनतम तापमान भी 16.6 डिग्री सेल्सियस जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं प्रदेश में अगले 24 घंटे मौसम ड्राय रहने की संभावान जताई है।
राजधानी रायपुर में 24 नवंबर को आसमान आंशिक रूप से बादलों से घिरा रह सकता है। मौसम विभाग ने शहर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान जताया है।
23 नवंबर को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में न्यूनतम तापमान 16.6 से 20.5 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया। गरियाबंद में सबसे अधिक 20.5 डिग्री तापमान रिकॉर्ड किया गया। वहीं, रायपुर में 20.4, बालोद और बलरामपुर में 20.1, बिलासपुर में 20, कोरबा में 19.8, राजनांदगांव और सूरजपुर में 19.5, कबीरधाम में 19.3, पेमेतरा में 19, मुंगेली में 18.6 और दुर्ग में 18.2 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान दर्ज किया गया।
इसके अलावा सक्ती और सरगुजा में 18 डिग्री, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में 17.8 डिग्री और बस्तर में सबसे कम 16.6 डिग्री सेल्सियस न्यूनतम तापमान रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि फिलहाल कोई भी मौसम प्रणाली सक्रिय नहीं है। कोई विशेष बदलाव की संभावना नहीं है। हालांकि इस दौरान उत्तरी छत्तीसगढ़ में तापमान 4 डिग्री तक गिरने से ठंड बढ़ेगी। वहीं मध्य और दक्षिण इलाकों में किसी तरह का बदलाव अगले 5 दिनों में नहीं होगा।
Trending
- छत्तीसगढ़ में बारिश का दौर थमा, उत्तरी हिस्से में 4 डिग्री तक लुढ़केगा पारा
- कार्तिक पूर्णिमा पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल ने खारुन नदी में लगाई आस्था की डुबकी, गुलाटी मारकर किया स्नान
- छत्तीसगढ़ में प्रकाश पर्व की धूम: आज प्रदेशभर में सरकारी दफ्तर, स्कूल और बैंक बंद, डिजिटल सेवाएं रहेंगी जारी
- महादेवघाट में आज से शुरू होगा ऐतिहासिक पुन्नी मेला: कार्तिक पूर्णिमा पर खारून तट पर उमड़ेगा आस्था का सैलाब, प्रशासन ने किए कड़े इंतजाम
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दुर्ग-भिलाई जिले के दौरे पर
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल


