खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज धमतरी में आयोजित मितानिन सम्मान कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए। इस दौरान मीडिया से चर्चा करते हुए बघेल ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि पटवारी हड़ताल को समाप्त न होने देना सरकार की सोची समझी साजिश थी, ताकि किसानों की धान खरीदी प्रभावित हो सके और सरकार को सारा धान खरीदना न पड़े।
उन्होंने कहा कि लाखों किसानों का रकबा कम कर दिया गया है। तीन-तीन बार चक्रवाती तूफान आने से बेमौसम बारिश हुई, जिससे फसलों को नुकसान हुआ। अभी भी कई किसान चिंता में हैं कि क्या उन्हें फसल क्षति का मुआवजा मिल पाएगा। बघेल ने कहा कि यदि सरकार किसान हित में काम कर रही है तो उसे किसानों का सारा धान खरीदना चाहिए। सरकार भीगे हुए धान को भी खरीदे, नमी ज्यादा बताकर इंकार न करे।
कार्यक्रम काे संबोधित करते हुए भूपेश बघेल ने कहा कि मितानिनों ने कोरोना काल में प्रदेश की स्थिति संभाली। जब भी गर्भवती महिला को जरूरत होती है वो आधी रात को भी तैयार रहती हैं। ऐसे में फर्ज बनता है कि हम उनका सम्मान करें। कार्यक्रम में कई लोगों ने कांग्रेस में प्रवेश भी किया। बता दें कि हर साल की तरह इस साल भी धमतरी में मितानिन दीदियों के लिए इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। दरअसल कोरोना काल के समय जिस तरह से मितानिनों ने ग्रामीण क्षेत्रों में स्थिति संभाली थी उसी का सम्मान करने के लिए इस कार्यक्रम की शुरुआत हुई थी।
Trending
- पटवारी हड़ताल सरकार की सोची-समझी साजिश थी, किसानों का पूरा धान खरीदना होगा: भूपेश बघेल
- जादू-टोना के शक में 42 वर्षीय ग्रामीण की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार कर जेल भेजे गए
- श्रीमद् भागवत कथा से मिलता है भक्ति, सदाचार और लोककल्याण का संदेश: मंत्री राजेश अग्रवाल
- धान खरीदी में पारदर्शिता सर्वोपरि, किसानों की सुविधा का रखें पूरा ध्यान : मनोज कुमार पिंगुआ
- भगवान सहस्रबाहु अर्जुन के आदर्श न्याय, धर्मरक्षा और लोककल्याण की प्रेरणा देते हैं : मुख्यमंत्री साय
- घर बैठे मिला ऑनलाइन टोकन, किसानों के लिए धान बेचना हुआ आसान
- पेंड्रा बायपास के निर्माण के लिए 109 करोड़ की पुनरीक्षित प्रशासकीय स्वीकृति
- अयोध्या के श्रीराम मंदिर की तर्ज पर सरगुजा के रामगढ़ में आकार ले रहा भव्य श्रीराम मंदिर, मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया निर्माण कार्य का निरीक्षण


