किसानों की सुविधा और सम्मान के साथ समर्थन मूल्य पर धान उपार्जन का आगाज
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। किसानों की मेहनत और उनकी उपज का उचित मूल्य सुनिश्चित करने के उद्देश्य से लोरमी विकासखंड के सेवा सहकारी समिति मर्यादित चंदली में आज धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया गया। इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ पूजा-अर्चना कर धान खरीदी की प्रक्रिया प्रारंभ की गई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों एवं जनप्रतिनिधियों ने किसानों का पुष्पमाला से सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया। इस दौरान श्रीफल, अगरबत्ती एवं पुष्पमाला अर्पित कर विधिवत पूजा-अर्चना की गई और किसानों का सम्मान करते हुए खरीदी कार्य का आगाज किया गया।
धान खरीदी का शुभारंभ प्राधिकृत अधिकारी श्री साहूकार साहू, कृषि विस्तार अधिकारी श्रीमती प्रभा भास्कर, सरपंच प्रतिनिधि श्री धीरेंद्र घृतलहरे, उपसरपंच श्री राजा चक्रधारी सहित अन्य जनप्रतिनिधियों एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम में संस्था प्रबंधक श्री बेदी प्रसाद चन्द्राकर, सहायक प्रबंधक श्री लक्ष्मण कुलमित्र, धान खरीदी प्रभारी श्री मनोज कुमार साहू एवं श्री देव प्रकाश साहू सहित कैलाश साहू, बेदराम साहू, अनिल बंजारा, राजू गुप्ता, डोंगरहा साहू एवं शिवलाल साहू उपस्थित रहे। इस अवसर पर किसानों के सम्मान और उनकी सुविधा को प्राथमिकता देते हुए धान खरीदी कार्य को सुव्यवस्थित ढंग से संचालित करने का संदेश दिया गया।


