खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला मुंगेली की आवश्यक बैठक आयोजित की गई। बैठक में समाज की एकता, अखंडता एवं संगठन को मजबूत बनाने तथा युवाओं को समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से युवा प्रकोष्ठ के गठन पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।
बैठक में जिला अध्यक्ष श्री जीवन लाल बंजारा की गरिमामयी उपस्थिति में समाज के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की सहमति से श्री कलेश्वर गर्ग को प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज जिला मुंगेली के युवा प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित समाज के सदस्यों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष श्री कलेश्वर गर्ग को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। साथ ही आशा व्यक्त की कि उनके नेतृत्व में युवा प्रकोष्ठ समाज में एकता, भाईचारा, सामाजिक जागरूकता एवं संगठनात्मक मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाएगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष श्री जीवन लाल बंजारा ने कहा कि समाज के संगठन को और अधिक मजबूत एवं सक्रिय बनाने के लिए जल्द से जल्द जिला एवं ब्लॉक कार्यकारिणी का गठन किया जाएगा। उन्होंने अधिक से अधिक युवाओं को सामाजिक संगठन से जोड़ने तथा समाजहित में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया।
इस अवसर पर उमेश घृतलहरे, अरविंद राय, राकेश बंजारा, कबीरपंथी, रोहिणी सोनवानी, संतोष चतुर्गोष्ठी (सरपंच), लेखूराम भास्कर सहित समाज के अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे। समाज की एकता और युवाओं की भागीदारी ही संगठन की सबसे बड़ी ताकत है।
Trending
- चिरायु योजना बनी जीवनदायिनी, जन्मजात टेढ़े पैरों से पीड़ित दो माह की बच्ची को मिला नया जीवन
- प्रगतिशील छत्तीसगढ़ सतनामी समाज में युवा प्रकोष्ठ का गठन, कलेश्वर गर्ग बने जिला अध्यक्ष
- शोएब ढेबर को 25 करोड़ रुपये की कथित रंगदारी मामले में छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट से बड़ी राहत, गिरफ्तारी पर लगी रोक
- 90 माह के DA एरियर्स और सेटअप पुनर्संरचना पर महानदी भवन में हल्लाबोल, CGMKS ने दी उग्र आंदोलन की चेतावनी
- कबरा हाथी से प्रभावित परिवारों के बीच पहुंचे पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, हरसंभव सहायता का दिलाया भरोसा
- मुख्यमंत्री साय के सुशासन में स्वामित्व योजना में बलरामपुर-रामानुजगंज छत्तीसगढ़ में अव्वल, 160 गांवों में सौंपे गए 801 अधिकार अभिलेख
- 2012 बैच के IPS राजेश कुकरेजा को DIG जेल का अतिरिक्त प्रभार, वित्त व योजना के साथ संभालेंगे जेल प्रशासन की कमान
- जनता की सुविधाओं का विस्तार और विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण हमारी सरकार का संकल्प : मुख्यमंत्री साय


