Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद

    November 19, 2026

    धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत

    November 19, 2026

    मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद
    • धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत
    • मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये
    • उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली
    • माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न
    • मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
    • देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद
    • करीब साढ़े तीन साल बाद मां की हत्या का राज़ खुला, बेटा गिरफ्तार; सामान्य मौत का दिया था रूप
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत
    छत्तीसगढ़

    धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 19, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    किसान लखिराम साहू ने एक ही दिन में बेचा 18 क्विंटल धान, ऑनलाइन टोकन से मिली सहूलियत

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेतों में दिन-रात मेहनत कर फसल उगाने वाले किसानों के लिए उनकी उपज का उचित मूल्य मिलना केवल आर्थिक लाभ नहीं, बल्कि परिवार की खुशहाली और बेहतर भविष्य की उम्मीद भी है। छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों की सुविधा के लिए की गई धान खरीदी व्यवस्था और जनकल्याणकारी योजनाएं ग्रामीण परिवारों को आर्थिक मजबूती प्रदान कर रही हैं। इसकी प्रेरक मिसाल धमतरी जिले के ग्राम बोरीदखुर्द के किसान श्री लखिराम साहू हैं, जिन्होंने ऑनलाइन टोकन की सुविधा से बिना किसी परेशानी के एक ही दिन में 18 क्विंटल धान बेचकर अपनी अगली फसल और परिवार की जरूरतों के लिए आर्थिक संबल जुटाया है।
    खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत 15 नवंबर को धान खरीदी के शुभारंभ के दिन श्री लखिराम साहू अपनी उपज लेकर सोरम धान उपार्जन केंद्र पहुंचे। ऑनलाइन टोकन पहले से प्राप्त होने के कारण उन्हें धान विक्रय में किसी प्रकार की कठिनाई नहीं हुई। उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार एकमुश्त 18 क्विंटल धान का विक्रय किया। खरीदी केंद्र की सुव्यवस्थित व्यवस्था से संतुष्ट लखिराम साहू बताते हैं कि ऑनलाइन टोकन प्रणाली ने किसानों का समय और श्रम दोनों बचाया है।
    ’दो एकड़ की खेती से परिवार की खुशहाली का सपना’
    किसान लखिराम साहू के पास कुल दो एकड़ कृषि भूमि है। इनमें एक एकड़ जमीन ग्राम बोरीदखुर्द और एक एकड़ ग्राम पुरुर में स्थित है। सीमित कृषि भूमि के बावजूद वे मेहनत और लगन से खेती कर अपने संयुक्त परिवार का भरण-पोषण कर रहे हैं। उनके परिवार में पत्नी, बेटा, बहू और दो स्कूली बच्चे हैं। खेती से होने वाली आमदनी ही परिवार की आवश्यकताओं और बच्चों के भविष्य को बेहतर बनाने का प्रमुख आधार है।
    लखिराम साहू बताते हैं कि धान बेचने से मिलने वाली राशि का उपयोग वे आगामी रबी फसल की तैयारी, खाद-बीज की व्यवस्था, घरेलू जरूरतों और बच्चों की पढ़ाई में करेंगे। उनका मानना है कि खेती से प्राप्त आमदनी का सही उपयोग करने से परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत होने के साथ अगली फसल की तैयारी भी समय पर की जा सकती है।
    ’शेष तीन क्विंटल धान पर भी मिलेगी अतिरिक्त राशि’
    इस वर्ष लखिराम साहू के खेतों में कुल 21 क्विंटल धान का उत्पादन हुआ है। इनमें से उन्होंने 18 क्विंटल धान का विक्रय उपार्जन केंद्र में किया है। शेष तीन क्विंटल धान के संबंध में कृषक उन्नति योजना के तहत अतिरिक्त राशि मिलने की जानकारी से वे उत्साहित हैं। योजना के प्रावधानों के अनुसार पात्रता होने पर शेष उपज के लिए भी राशि मिलने से परिवार को अतिरिक्त आर्थिक सहायता प्राप्त होगी। इससे खेती-किसानी और घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहूलियत होगी।
    ’प्रधानमंत्री आवास और महतारी वंदन योजना से भी मिला सहारा’
    लखिराम साहू के परिवार को खेती के साथ शासन की अन्य जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है। प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का आवास प्राप्त हुआ है। वहीं उनकी पत्नी को महतारी वंदन योजना के माध्यम से नियमित आर्थिक सहायता मिल रही है। उनके बेटे और बहू के नाम से भी प्रधानमंत्री आवास स्वीकृत हुआ है। इसके अतिरिक्त उनकी बहू को भी महतारी वंदन योजना का लाभ प्राप्त हो रहा है। इन योजनाओं से परिवार को आवासीय सुविधा के साथ आर्थिक सुरक्षा का आधार मिला है। लखिराम साहू का कहना है कि शासन की योजनाओं से मिलने वाली सहायता उनके परिवार की जरूरतों को पूरा करने और बच्चों के बेहतर भविष्य की दिशा में उपयोगी साबित हो रही है।
    ’खेती की मेहनत को मिल रहा सम्मान, भविष्य के प्रति बढ़ा भरोसा’
    लखिराम साहू की सफलता की कहानी बताती है कि सीमित कृषि भूमि वाले किसान भी सुव्यवस्थित धान खरीदी, डिजिटल सुविधाओं और जनकल्याणकारी योजनाओं के सहारे अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को बेहतर बना सकते हैं। एकमुश्त धान विक्रय से मिली सुविधा ने जहां उन्हें राहत दी है, वहीं कृषक उन्नति योजना से अतिरिक्त सहायता की उम्मीद ने उनके उत्साह को बढ़ाया है। धान की फसल से होने वाली आमदनी अब उनके लिए केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने का साधन नहीं, बल्कि अगली फसल में निवेश, बच्चों की अच्छी शिक्षा और परिवार के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत उम्मीद बन गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद

    November 19, 2026

    मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये

    November 19, 2026

    उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद

    By Khabar WorldNovember 19, 20261

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में माओवादी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा…

    धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत

    November 19, 2026

    मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये

    November 19, 2026

    उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद

    November 19, 2026

    धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत

    November 19, 2026

    मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये

    November 19, 2026

    उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली

    November 19, 2026

    माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न

    November 19, 2026

    मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.