खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर के तत्वावधान में माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला, जिला मुंगेली में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस, 19 नवम्बर 2026 को विविध ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद प्रशिक्षण सत्रों का आयोजन किया गया। शिविर में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से पधारे संस्कृत शिक्षकों एवं व्याख्याताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विभिन्न विषयों का ज्ञान एवं प्रशिक्षण प्राप्त किया।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम् के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार राजपूत, तखतपुर के पार्षद श्री कोमल सिंह ठाकुर, श्री अरविंद सिंह राजपूत, श्री लालमणि तिवारी, आचार्य श्री बालकृष्ण त्रिपाठी तथा शिविर संचालिका श्रीमती नम्रता चंद्राकर की गरिमामयी उपस्थिति रही। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ सरस्वती की पूजा-अर्चना, वैदिक मंगलाचरण तथा पुष्प एवं धूप अर्पित कर किया गया।
प्रशिक्षण सत्र के प्रथम कालांश में श्री रितेश यादव द्वारा संस्कृत गीत एवं संस्कृत संभाषण का अभ्यास कराया गया। द्वितीय कालांश में आचार्य श्री मनीष भार्गव ने आयुर्वेद विषय पर तथा श्री पीतांबर सिंह ठाकुर ने अध्यात्म विज्ञान पर महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की। इसी क्रम में आचार्य श्री प्रीतम तिवारी ने पुरोहित कर्मकाण्ड के विभिन्न पक्षों पर विस्तारपूर्वक प्रकाश डाला।
भोजनावकाश के पश्चात तृतीय कालांश में श्री होमेश्वर चंद्राकर द्वारा संस्कृत विषय का प्रशिक्षण प्रदान किया गया। साथ ही डॉ. रामबाबू मिश्र एवं आचार्य श्री रितेश यादव ने संस्कृत संभाषण का व्यावहारिक अभ्यास कराया। चतुर्थ कालांश में श्री धनीराम महिपाल द्वारा योगदर्शन तथा आचार्य श्री बालकृष्ण त्रिपाठी द्वारा ज्योतिषशास्त्र का प्रशिक्षण दिया गया। पंचम कालांश में श्री हुकुम सिंह शांडिल्य एवं भगिनी आश्रिता द्वारा संस्कृत संभाषण का अभ्यास कराया गया।
शिविर के दौरान चाय एवं खेलकूद के मध्यांतर में भारतमाता की आरती, स्वाध्याय तथा विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन भी किया गया। इन गतिविधियों के माध्यम से शिविरार्थियों में भारतीय संस्कृति, राष्ट्रीय चेतना तथा संस्कृत भाषा के प्रति विशेष उत्साह एवं अभिरुचि दिखाई दी।
दिवस के समापन अवसर पर सायंकालीन खेलकूद प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसमें सभी प्रशिक्षणार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस प्रकार प्रशिक्षण शिविर का चतुर्थ दिवस संस्कृत भाषा, भारतीय ज्ञान परंपरा, आयुर्वेद, अध्यात्म, योगदर्शन एवं ज्योतिषशास्त्र के समन्वित प्रशिक्षण के साथ-साथ सांस्कृतिक एवं शारीरिक गतिविधियों के माध्यम से सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
Trending
- बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद
- धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत
- मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये
- उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली
- माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न
- मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
- देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद
- करीब साढ़े तीन साल बाद मां की हत्या का राज़ खुला, बेटा गिरफ्तार; सामान्य मौत का दिया था रूप


