खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्य अभियंता, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग, बिलासपुर परिक्षेत्र, बिलासपुर संजीव बृजपुरिया ने जिले के प्रवास के दौरान लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के खंड कार्यालय मुंगेली में अधिकारियों एवं कर्मचारियों की बैठक लेकर विभागीय कार्यों की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की। बैठक में उन्होंने विशेष रूप से जल जीवन मिशन के अंतर्गत संचालित विभिन्न कार्यों की स्थिति की जानकारी ली और उनके प्रभावी क्रियान्वयन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। बैठक में कार्यपालन अभियंता कमल कंवर, सहायक अभियंता आशीष मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
मुख्य अभियंता बृजपुरिया ने निर्देशित किया कि व्यापक कार्यान्वयन और सुधार योजना के अनुरूप सभी लंबित कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किया जाए। उन्होंने कहा कि निर्माण कार्यों में अनावश्यक विलंब न हो तथा प्रत्येक कार्य में निर्धारित गुणवत्ता और तकनीकी मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने अधिकारियों को कार्यों में तेजी लाने के साथ-साथ नियमित निरीक्षण एवं मॉनिटरिंग करने के निर्देश भी दिए, ताकि योजनाओं का लाभ समय पर आम नागरिकों तक पहुंच सके। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक परिवार तक शुद्ध एवं सुरक्षित पेयजल उपलब्ध कराना विभाग की प्राथमिकता है। इस लक्ष्य की प्राप्ति के लिए सभी अधिकारी एवं कर्मचारी आपसी समन्वय और जिम्मेदारी के साथ कार्य करें। उन्होंने योजनाओं के क्रियान्वयन में आ रही बाधाओं का समय पर निराकरण करने तथा निर्धारित लक्ष्यों के अनुरूप कार्यों की प्रगति सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया।
Trending
- बीजापुर के जीड़पल्ली जंगल में सुरक्षा बलों की बड़ी कार्रवाई: माओवादी डम्प से 2 बीजीएल लॉन्चर और 36 सेल बरामद
- धान की कमाई से संवरेंगे परिवार के सपने, रबी की खेती और बच्चों की पढ़ाई को मिलेगी नई ताकत
- मछली पालन से तारकेश्वर पटेल सालाना कमा रहे 3 लाख रुपये
- उन्नत खेती-किसानी से सुकरू यादव के परिवार में आई खुशहाली
- माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न
- मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
- देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद
- करीब साढ़े तीन साल बाद मां की हत्या का राज़ खुला, बेटा गिरफ्तार; सामान्य मौत का दिया था रूप


