Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न

    November 19, 2026

    मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न
    • मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा
    • देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद
    • करीब साढ़े तीन साल बाद मां की हत्या का राज़ खुला, बेटा गिरफ्तार; सामान्य मौत का दिया था रूप
    • मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की
    • मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई
    • छत्तीसगढ़ में औद्योगिक निवेश का नया अध्याय, इंडस्ट्री डायलॉग में 1.07 लाख करोड़ रुपए से अधिक के निवेश प्रस्ताव
    • उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने युवाओं से किया आत्मीय संवाद, सफलता के साथ अच्छे नागरिक बनने का दिया संदेश
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 19, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    वित्त मंत्री ने जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में वीर शहीदों के परिजनों और जनजातीय समाज के प्रमुखों को किया सम्मानित

    राष्ट्रीय स्तर पर क्रिकेट में चयनित जशपुर की बेटियों का किया सम्मान, सांस्कृतिक दलों को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा

    खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान बिरसा मुंडा की जयंती 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की शुरुआत कर आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास, समृद्ध संस्कृति और महानायकों को देशभर में नई पहचान दिलाई है। जनजातीय समाज के महानायकों ने देश की स्वतंत्रता, अपनी संस्कृति और स्वाभिमान की रक्षा के लिए अतुलनीय संघर्ष और बलिदान दिया है। उनका योगदान भारत के इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। आज जनजातीय गौरव दिवस केवल आदिवासी समाज का उत्सव नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए जनजातीय वीरों के त्याग, साहस और राष्ट्रभक्ति को नमन करने का अवसर बन गया है।
    यह बात वित्त मंत्री एवं जशपुर जिले के प्रभारी मंत्री ओ.पी. चौधरी ने आज जशपुर जिले के सरना एथेनिक रिजॉर्ट, बालछापार में आयोजित जनजातीय गौरव दिवस समारोह को संबोधित करते हुए कही। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह में चौधरी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने भगवान बिरसा मुंडा सहित देश की स्वतंत्रता और जनजातीय समाज के उत्थान के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले महानायकों को श्रद्धापूर्वक नमन किया। इस अवसर पर उन्होंने देश के लिए बलिदान देने वाले जनजातीय सैनिक के परिजनों तथा विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुखों को शॉल एवं श्रीफल भेंटकर सम्मानित किया।
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में जनजातीय समाज के सम्मान, स्वाभिमान और सशक्तिकरण को विशेष महत्व दिया गया है। जनजातीय समाज की बेटी द्रौपदी मुर्मू का देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद राष्ट्रपति के रूप में आसीन होना पूरे समाज के लिए गौरव का विषय है। इसी प्रकार जनजातीय समाज के बेटे विष्णु देव साय को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री के रूप में प्रदेश का नेतृत्व करने का अवसर मिला है। यह जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गर्व की बात है कि मुख्यमंत्री साय इसी अंचल की माटी से आते हैं।
    चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने लगभग दो दशकों तक रायगढ़ लोकसभा क्षेत्र का संसद में प्रतिनिधित्व किया है। उनका सहज, सरल और जनसेवा के प्रति समर्पित व्यक्तित्व सभी के लिए प्रेरणादायक है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उन पर विश्वास जताते हुए प्रदेश के नेतृत्व की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। उनके नेतृत्व में छत्तीसगढ़ विकास और जनकल्याण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ रहा है।
    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर अंचल में विकास को मिल रही नई गति
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में जशपुर जिले में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, परिवहन और बुनियादी अधोसंरचना के विकास को प्राथमिकता दी जा रही है। जिले में सड़कों का निर्माण तेजी से किया जा रहा है। भारतमाला परियोजना के अंतर्गत सड़क निर्माण कार्यों को आगे बढ़ाया जा रहा है। जशपुर अंचल को रेल सुविधाओं से जोड़ने का वर्षों पुराना सपना भी अब साकार होने की दिशा में आगे बढ़ रहा है।
    उन्होंने कहा कि कुनकुरी में मेडिकल कॉलेज की स्थापना, जशपुर में नालंदा परिसर का निर्माण तथा वनवासी कल्याण आश्रम परिसर में एनटीपीसी के सीएसआर मद से आधुनिक अस्पताल का निर्माण क्षेत्र के विकास की दिशा में महत्वपूर्ण पहल हैं। इन कार्यों से आने वाले समय में जशपुर सहित आसपास के क्षेत्रों के लोगों को बेहतर शिक्षा, स्वास्थ्य और आवागमन की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। उन्होंने कहा कि सरकार का संकल्प है कि दूरस्थ जनजातीय अंचलों तक विकास की सभी आवश्यक सुविधाएं पहुंचें और यहां के युवाओं को आगे बढ़ने के बेहतर अवसर मिलें।
    बड़े सपने देखें जशपुर के युवा, छोटे गांव से निकलकर भी बन सकते हैं आईएएस और आईपीएस
    युवाओं को प्रेरित करते हुए वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, लक्ष्य निर्धारित करना और पूरी लगन से मेहनत करना आवश्यक है। प्रतिभा किसी बड़े शहर या संपन्न परिवार की मोहताज नहीं होती। यदि बच्चों को सही मार्गदर्शन, शिक्षा और अवसर मिलें, तो छोटे से गांव का विद्यार्थी भी देश की सर्वोच्च सेवाओं तक पहुंच सकता है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के बेहतर अवसर उपलब्ध करा रही है। प्रदेश में प्रयास विद्यालयों के माध्यम से विद्यार्थियों को आईआईटी, मेडिकल, सीए और राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय जैसी प्रतिष्ठित संस्थाओं में प्रवेश के लिए निःशुल्क कोचिंग उपलब्ध कराई जा रही है। जशपुर में विकसित किया जा रहा नालंदा परिसर भी विद्यार्थियों को आधुनिक अध्ययन सुविधाएं प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि जनजातीय विकास विभाग के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों को दिल्ली में रहकर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए लगभग साढ़े तीन से चार लाख रुपये तक की सहायता उपलब्ध कराई जाती है।
    अपने जीवन के अनुभव साझा करते हुए चौधरी ने कहा कि वे स्वयं एक छोटे से गांव से निकलकर महज 22 वर्ष की उम्र में भारतीय प्रशासनिक सेवा में चयनित हुए। उन्होंने कहा कि जब चौथी कक्षा तक पढ़ी एक मां अपने बेटे को आईएएस बनने की प्रेरणा दे सकती हैं, तो जशपुर के बच्चे भी कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर और इंजीनियर बन सकते हैं। उन्होंने अभिभावकों से अपील की कि वे अपने बच्चों की शिक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दें, उनकी प्रतिभा को पहचानें और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करें।
    जनजातीय संस्कृति और परंपराओं का संरक्षण हम सभी की जिम्मेदारी
    वित्त मंत्री चौधरी ने कहा कि जनजातीय समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं, लोककलाएं और जीवन मूल्य हमारी अमूल्य सांस्कृतिक विरासत हैं। भगवान बिरसा मुंडा सहित जनजातीय महानायकों के संघर्ष और योगदान से नई पीढ़ी को परिचित कराना आवश्यक है। उन्होंने कहा कि अपनी सांस्कृतिक पहचान और परंपराओं को संरक्षित रखते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता और विकास के नए अवसरों का लाभ उठाना चाहिए।
    उन्होंने समारोह में स्थानीय कलाकारों एवं सांस्कृतिक दलों द्वारा प्रस्तुत आकर्षक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की सराहना की। जनजातीय लोककला और संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति देने वाले प्रत्येक सांस्कृतिक दल को स्वेच्छानुदान मद से 10-10 हजार रुपये प्रदान करने की घोषणा की।
    विधायक रायमुनी भगत ने कुरुख बोली में गीत के माध्यम से किया जनजातीय वीरों का स्मरण
    समारोह को संबोधित करते हुए जशपुर विधायक रायमुनी भगत ने भगवान बिरसा मुंडा के जीवन संघर्ष, व्यक्तित्व और देश एवं समाज के प्रति उनके योगदान का स्मरण किया। उन्होंने स्थानीय कुरुख बोली में गीत प्रस्तुत कर भगवान बिरसा मुंडा, सिदो-कान्हू मुर्मू, तिलका मांझी, वीर बुधु भगत और शहीद वीर नारायण सिंह सहित अनेक जनजातीय महानायकों के साहस, संघर्ष और बलिदान को याद किया।
    पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों और राष्ट्रीय स्तर पर चयनित बेटियों का किया सम्मान
    समारोह के दौरान वित्त मंत्री चौधरी ने विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय के लोगों से आत्मीय मुलाकात की और उन्हें सम्मानित किया। उन्होंने समुदाय के लोगों से संवाद कर उनका उत्साहवर्धन किया।
    इस अवसर पर वित्त मंत्री ने क्रिकेट के क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और मेहनत से राष्ट्रीय स्तर पर पहचान बनाने वाली जशपुर जिले की बेटियों को भी सम्मानित किया। अंडर-17 और अंडर-19 राष्ट्रीय स्तर की क्रिकेट टीमों में चयनित बेटियों की उपलब्धियों की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि जशपुर की बेटियां शिक्षा के साथ खेल के क्षेत्र में भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर रही हैं। उनकी सफलता जिले के अन्य बच्चों और युवाओं के लिए प्रेरणादायक है।
    स्वरोजगार के लिए महिलाओं को ऋण के प्रतीकात्मक चेक वितरित
    समारोह में वित्त मंत्री चौधरी ने प्रधानमंत्री मुद्रा योजना के अंतर्गत स्वरोजगार एवं व्यवसाय प्रारंभ करने के लिए महिलाओं को ऋण के प्रतीकात्मक चेक भी प्रदान किए। उन्होंने शकुंतला सिंह को एक लाख रुपये तथा सुमित्रा बेसरा और बंधनी बाई को दो-दो लाख रुपये के ऋण के प्रतीकात्मक चेक प्रदान किए। उन्होंने महिलाओं को स्वरोजगार के अवसरों का लाभ उठाकर आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित किया।
    इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य अंत्यावसायी सहकारी वित्त एवं विकास निगम के अध्यक्ष सुरेन्द्र कुमार बेसरा, पद्मजागेश्वर यादव, पूर्व राज्यसभा सांसद रणविजय सिंह जूदेव, जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित जनप्रतिनिधि, अधिकारी, विभिन्न जनजातीय समाजों के प्रमुख, गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न

    November 19, 2026

    मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बिलासपुर

    माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न

    By Khabar WorldNovember 19, 20260

    खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। छत्तीसगढ़ संस्कृत विद्यामण्डलम्, रायपुर के तत्वावधान में माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर,…

    मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद

    November 19, 2026

    करीब साढ़े तीन साल बाद मां की हत्या का राज़ खुला, बेटा गिरफ्तार; सामान्य मौत का दिया था रूप

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    माँ अष्टभुजी दुर्गा मंदिर, हथनीकला में आयोजित राज्य स्तरीय संस्कृत शिक्षक एवं व्याख्याता प्रशिक्षण शिविर के चतुर्थ दिवस विभिन्न विषयों का प्रशिक्षण संपन्न

    November 19, 2026

    मुख्य अभियंता ने की जल जीवन मिशन के कार्यों की समीक्षा

    November 19, 2026

    देवउठनी एकादशी पर कल संपूर्ण रायपुर जिले में स्थानीय अवकाश; मंत्रालय से लेकर ग्रामीण दफ्तरों तक रहेगा बंद

    November 19, 2026

    करीब साढ़े तीन साल बाद मां की हत्या का राज़ खुला, बेटा गिरफ्तार; सामान्य मौत का दिया था रूप

    November 19, 2026

    मुख्य सचिव ने बस्तर संभाग के समग्र विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं की समीक्षा की

    November 19, 2026

    मुख्य सचिव ने ई-ऑफिस एवं उपस्थिति रैंकिंग में हुए निरंतर सुधार पर अधिकारियों-कर्मचारियों को दी बधाई

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.