Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    डिजिटल क्रांति से आसान हुआ धान विक्रय: ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, समय और श्रम की बचत

    November 19, 2026

    हज-2027 : चयनित यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किश्त, प्रति यात्री 1.25 लाख रुपये निर्धारित

    November 19, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • डिजिटल क्रांति से आसान हुआ धान विक्रय: ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, समय और श्रम की बचत
    • हज-2027 : चयनित यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किश्त, प्रति यात्री 1.25 लाख रुपये निर्धारित
    • नल से सीधा पानी: नूनदरहा की 331 परिवारों की महिलाओं को मिली रोज की मशक्कत से आजादी, बदल रही जीवनशैली
    • विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा
    • छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सालाना ₹20,000 से ₹75,000 तक खेलवृत्ति, 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
    • पीएम स्वनिधि योजना के उत्कृष्ट क्रियान्वयन के लिए छत्तीसगढ़ को मिलेंगे चार राष्ट्रीय पुरस्कार
    • सैनिक स्कूल- जहां कक्षा 6 वीं से ही शुरू हो जाती है सैन्य अधिकारी बनने की यात्रा
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सालाना ₹20,000 से ₹75,000 तक खेलवृत्ति, 30 नवंबर तक आवेदन का मौका
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सालाना ₹20,000 से ₹75,000 तक खेलवृत्ति, 30 नवंबर तक आवेदन का मौका

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 19, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के तहत खेलवृत्ति के लिए राज्य के खिलाड़ियों से आवेदन मंगाए हैं। योजना के अंतर्गत प्रदेश के राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को 75 हजार रुपए तक की सालाना खेलवृत्ति दी जाएगी। विभाग द्वारा वरिष्ठ, जूनियर और सब-जूनियर वर्ग के खिलाड़ियों को पदक के अनुसार 20 हजार रुपए से 75 हजार रुपए तक की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। राज्य शासन द्वारा छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत प्रदेश के प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने खेलवृत्ति दी जाती है। इसके लिए पात्र खिलाड़ी 30 नवम्बर तक आवेदन कर सकते हैं।
    छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना में राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले वरिष्ठ वर्ग के खिलाड़ी को 75 हजार रुपए, द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले को 50 हजार रुपए और तृतीय स्थान वाले को 40 हजार रुपए की खेलवृत्ति दी जाएगी। जूनियर वर्ग में क्रमशः 60 हजार, 40 हजार और 30 हजार रुपए तथा सब-जूनियर वर्ग में 50 हजार, 25 हजार और 20 हजार रुपए दिए जाएंगे।
    खेलवृत्ति के लिए 1 अप्रैल 2025 से 31 मार्च 2026 के बीच आयोजित अधिकृत राष्ट्रीय खेल प्रतियोगिताओं में अर्जित उपलब्धियों को आधार बनाया जाएगा। ओलंपिक, एशियाई खेल, कॉमनवेल्थ गेम्स और नेशनल गेम्स में शामिल खेल विधाओं की राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ी इसके पात्र होंगे। आवेदन में खेल के नाम का उल्लेख करना अनिवार्य है।
    खेलवृत्ति के लिए इन खेलों को किया गया है शामिल
    छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना में खेलवृत्ति के लिए ओलंपिक खेल एक्वाटिक्स, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, इक्वेस्ट्रियन, फेंसिंग, हॉकी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, मॉडर्न पेंटाथलॉन, रोइंग, रग्बी सेवन, सेलिंग, शूटिंग, स्केटबोर्डिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, सर्फिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग और कुश्ती को शामिल किया है। एशियाई खेलों में शामिल एक्वाटिक्स, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बेसबॉल, बास्केटबॉल, बॉक्सिंग, ब्रेक डांसिंग, कैनोइंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, ड्रैगन बोट, इक्वेस्ट्रियन, फेंसिंग, हॉकी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, जूडो, कबड्डी, मार्शल आर्ट, माइंड स्पोर्ट्स, मॉडर्न पेंटाथलॉन, रोलर स्पोर्ट्स, रोइंग, रग्बी सेवन, सेलिंग, सेपक टाकरा, शूटिंग, स्पोर्ट क्लाइम्बिंग, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, टेनिस, ट्रायथलॉन, वॉलीबॉल, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती एवं वुशु के खिलाड़ी भी इसके लिए पात्र होंगे।
    कॉमनवेल्थ गेम्स में शामिल एक्वाटिक्स, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, 3×3 बास्केटबॉल, बीच वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, क्रिकेट, साइकिलिंग, जिमनास्टिक, हॉकी, जूडो, लॉन बॉल, नेटबॉल, पैरा पावर लिफ्टिंग, रग्बी 7s, स्क्वैश, टेबल टेनिस, ट्रायथलॉन, वेटलिफ्टिंग व कुश्ती तथा नेशनल गेम्स के एक्वाटिक्स, आर्चरी, एथलेटिक्स, बैडमिंटन, बास्केटबॉल, बीच फुटबॉल, बीच हैंडबॉल, बीच वॉलीबॉल, बॉक्सिंग, कैनोइंग, साइकिलिंग, क्यू स्पोर्ट्स (बिलियर्ड्स/स्नूकर), फेंसिंग, हॉकी, फुटबॉल, गोल्फ, जिमनास्टिक, हैंडबॉल, लॉन बॉल, जूडो, गतका, कलारीपयट्टू, पेंचक सिलाट, स्क्वे, वुशु, मॉडर्न पेंटाथलॉन, नेटबॉल, रोलबॉल, रोइंग, रग्बी, शूटिंग, सेपक टाकरा, स्केटबोर्ड, स्क्वैश, स्विमिंग, टेबल टेनिस, ताइक्वांडो, वाटरपोलो, वेटलिफ्टिंग, कुश्ती, याचिंग और योगासन के खिलाड़ी खेलवृत्ति के लिए पात्र होंगे।
    25 वर्ष तक के खिलाड़ियों को खेलवृत्ति, श्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर मिलेगी राशि
    खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ी का छत्तीसगढ़ का मूल निवासी होना और संबंधित प्रतियोगिता में राज्य का प्रतिनिधित्व करना आवश्यक है। अधिकतम 25 वर्ष की आयु तक के खिलाड़ी इसके पात्र होंगे। एक से अधिक वर्गों में पदक प्राप्त करने पर सर्वश्रेष्ठ उपलब्धि के आधार पर राशि निर्धारित होगी। एकल और दलीय खेलों में वास्तविक रूप से प्रतियोगिता में भाग लेने वाले खिलाड़ी ही पात्र होंगे। इसके लिए संबंधित खेल संघ से प्रमाणित सहभागिता का विवरण देना होगा।
    30 नवम्बर तक कर सकते हैं आवेदन, उपलब्धियों के प्रमाण-पत्र जरूरी
    खेल एवं युवा कल्याण विभाग ने खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ियों से 30 नवम्बर तक आवेदन मंगाए हैं। खिलाड़ियों को पदक एवं उपलब्धि प्रमाण-पत्र, संबंधित खेल संघ से सत्यापित राज्य के प्रतिनिधित्व का प्रमाण, मूल निवास एवं जन्मतिथि प्रमाण-पत्र, आधार कार्ड, स्वयं के नाम के बैंक खाते की पासबुक या रद्द चेक की प्रति और पासपोर्ट आकार का फोटो संलग्न करना होगा। आवेदन में व्यक्तिगत विवरण के साथ प्रतियोगिता, उपलब्धि और बैंक खाते की जानकारी तथा सत्यता का घोषणा-पत्र देना अनिवार्य है।
    खेलवृत्ति के लिए खिलाड़ी अपना आवेदन संचालक, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सरदार वल्लभ भाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हॉकी स्टेडियम, खेल भवन, जी.ई. रोड, रायपुर में जमा कर सकते हैं। अपूर्ण, विलंब से प्राप्त या शर्तें पूरी नहीं करने वाले आवेदन निरस्त किए जाएंगे। आवेदनों के परीक्षण एवं स्वीकृति के लिए विभाग के संचालक सक्षम प्राधिकारी होंगे। आवेदन प्रपत्र और विस्तृत जानकारी विभाग की वेबसाइट www.sportsyw.cg.gov.in पर उपलब्ध है। अधिक जानकारी के लिए दूरभाष नम्बर 0771-2262177 और 0771-2262178 तथा ई-मेल आईडी dir-sportsyw.cg@gov.in पर भी संपर्क किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    हज-2027 : चयनित यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किश्त, प्रति यात्री 1.25 लाख रुपये निर्धारित

    November 19, 2026

    नल से सीधा पानी: नूनदरहा की 331 परिवारों की महिलाओं को मिली रोज की मशक्कत से आजादी, बदल रही जीवनशैली

    November 19, 2026

    विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा

    November 19, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    By Khabar WorldNovember 19, 20260

    वित्त मंत्री ने जशपुर में जनजातीय गौरव दिवस समारोह में वीर शहीदों के परिजनों और…

    डिजिटल क्रांति से आसान हुआ धान विक्रय: ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, समय और श्रम की बचत

    November 19, 2026

    हज-2027 : चयनित यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किश्त, प्रति यात्री 1.25 लाख रुपये निर्धारित

    November 19, 2026

    नल से सीधा पानी: नूनदरहा की 331 परिवारों की महिलाओं को मिली रोज की मशक्कत से आजादी, बदल रही जीवनशैली

    November 19, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनजातीय गौरव दिवस के माध्यम से आदिवासी समाज के गौरवशाली इतिहास और महानायकों को दिलाई नई पहचान : मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 19, 2026

    डिजिटल क्रांति से आसान हुआ धान विक्रय: ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप से किसानों को मिली बड़ी राहत, समय और श्रम की बचत

    November 19, 2026

    हज-2027 : चयनित यात्रियों को 30 नवंबर तक जमा करनी होगी दूसरी किश्त, प्रति यात्री 1.25 लाख रुपये निर्धारित

    November 19, 2026

    नल से सीधा पानी: नूनदरहा की 331 परिवारों की महिलाओं को मिली रोज की मशक्कत से आजादी, बदल रही जीवनशैली

    November 19, 2026

    विद्यालयों का निजीकरण नहीं, भवन और भूमि का शत-प्रतिशत स्वामित्व शासन के पास रहेगा

    November 19, 2026

    छत्तीसगढ़ क्रीड़ा प्रोत्साहन योजना: राष्ट्रीय पदक विजेता खिलाड़ियों को सालाना ₹20,000 से ₹75,000 तक खेलवृत्ति, 30 नवंबर तक आवेदन का मौका

    November 19, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.