खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस ने अनैतिक देह व्यापार के खिलाफ कार्रवाई की है। पुलिस ने केलो विहार स्थित एक किराये के मकान में दबिश देकर देह व्यापार संचालित करने के आरोप में 52 वर्षीय गोविंद साहू को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 2 हजार रुपये नगदी और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है।
पुलिस के मुताबिक, 18 नवंबर को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बोईरदादर विजयपुर निवासी गोविंद साहू केलो विहार में गोपीनाथ मेहर का मकान किराये पर लेकर युवती के माध्यम से अनैतिक देह व्यापार संचालित कर रहा है। सूचना मिलने के बाद एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देश पर एडिशनल एसपी अनिल सोनी के मार्गदर्शन और सीएसपी राहुल उईके के नेतृत्व में चक्रधरनगर पुलिस की टीम गठित की गई।
पुलिस ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए एक पाइंटर को ग्राहक बनाकर संबंधित मकान के अंदर भेजा। पाइंटर से निर्धारित संकेत मिलते ही पुलिस टीम ने मकान की घेराबंदी कर दबिश दी। तलाशी के दौरान मकान में गोविंद साहू मिला, जबकि एक कमरे में युवती और कुछ आपत्तिजनक वस्तुएं बरामद हुईं। पुलिस के अनुसार, युवती से पूछताछ में आरोपी द्वारा रुपये देकर उसे अनैतिक गतिविधि के लिए लाने की बात सामने आई। वहीं, आरोपी ने पूछताछ के दौरान पैसों की आवश्यकता के चलते इस गतिविधि में शामिल होना बताया। पुलिस ने मौके से ग्राहकों से प्राप्त 2 हजार रुपये नगद और एक मोबाइल फोन जब्त कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
चक्रधरनगर पुलिस ने आरोपी गोविंद साहू के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3, 4, 5 एवं 7 के तहत अपराध दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा, उपनिरीक्षक गेंदलाल, उपनिरीक्षक संजय नाग, प्रशिक्षु उपनिरीक्षक हर्ष चंद्राकर, मनीषा ध्रुवे, सहायक उपनिरीक्षक भागीरथी चौधरी, आरक्षक चंद्र कुमार बंजारे, महिला आरक्षक जेनिपा पन्ना एवं प्रीति यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
Trending
- स्काउटिंग से विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता और सेवाभाव का होता है विकास- डॉ. के. के. खंडेलवाल
- भारत मंडपम में कल गूंजेगी छत्तीसगढ़ की लोक संस्कृति, राज्य दिवस पर पारंपरिक नृत्यों की होगी भव्य प्रस्तुति
- राज्यपाल रमेन डेका से छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. ममता साहू ने की सौजन्य भेंट
- राज्यपाल से IIMUN की चार्ज डी अफेयर्स अंबर फातिमा ने की सौजन्य भेंट
- बस्तर ओलंपिक में बच्चों को गोद में लेकर मैदान पर उतरीं महिलाएं
- पारंपरिक वैद्यों को औषधीय पौधों के संरक्षण और संवर्धन के लिए मिलेगा सहयोग
- हनी ट्रैप और चाकू की नोक पर लूट: जांजगीर-चांपा पुलिस का बड़ा खुलासा, 1 युवती समेत 6 आरोपी गिरफ्तार
- ‘ऑपरेशन अंकुश’ के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई: केलो विहार के किराए के मकान में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़, संचालक गिरफ्तार


