Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया

    November 17, 2026

    24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    November 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया
    • 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    • पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष
    • जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा
    • जनजातीय गौरव दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा और सांसद भोजराज नाग ने पांच गर्भवती महिलाओं को भेंट की पोषण बास्केट
    • 137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य
    • भगवान बिरसा मुंडा के आदर्शों पर आगे बढ़ रहा है छत्तीसगढ़, जनजातीय समाज का विकास सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
    • दिल्ली के अंतर्राष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की लखपति दीदियों के हुनर की चमक, ‘छत्तीसकला’ से मिल रही नई पहचान
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » 24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत
    छत्तीसगढ़

    24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 17, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *45 दिनों से खराब हैंडपंप की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने अगले ही दिन बहाल की पेयजल सुविधा*

    *शिकायतकर्ता कृष्णा यादव ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का जताया आभार, हेल्पलाइन को बताया जनसमस्याओं के समाधान का सशक्त माध्यम*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर l आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित, प्रभावी एवं समयबद्ध निराकरण का सशक्त माध्यम मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 बनकर उभर रही है। शासन की इस जनहितैषी पहल से दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों के नागरिकों को भी अपनी समस्याओं का शीघ्र समाधान मिल रहा है। इसका सकारात्मक उदाहरण छत्तीसगढ के बीजापुर जिले के विकासखण्ड उसूर अंतर्गत ग्राम इलमिड़ी में देखने को मिला, जहां लगभग 45 दिनों से खराब पड़े हैंडपंप की मरम्मत मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज होने के महज 24 घंटे के भीतर कर दी गई। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग की तत्परता से गांव में पेयजल सुविधा पुनः बहाल हुई और ग्रामीणों को बड़ी राहत मिली।

     

    बीजापुर जिले के ग्राम इलमिड़ी में मंदिर के समीप स्थित हैंडपंप लगभग डेढ़ महीने से खराब था। इसके कारण आसपास निवासरत ग्रामीणों को पेयजल एवं दैनिक उपयोग के लिए पानी की व्यवस्था करने में परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। लंबे समय से बनी इस समस्या के समाधान के लिए ग्राम निवासी श्री कृष्णा यादव ने 07 अक्टूबर 2026 को मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 पर शिकायत दर्ज कराते हुए हैंडपंप की शीघ्र मरम्मत कराने का अनुरोध किया।

     

    *शिकायत मिलते ही विभाग ने दिखाई तत्परता, अगले ही दिन हुआ समाधान*

     

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन के माध्यम से शिकायत प्राप्त होते ही लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने तत्काल संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई प्रारंभ की। विभागीय अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर हैंडपंप का निरीक्षण किया गया तथा खराबी का पता लगाकर 08 अक्टूबर 2026 को मरम्मत कार्य पूर्ण कर हैंडपंप को पुनः चालू कर दिया गया।

     

    हैंडपंप की मरम्मत होने से ग्रामीणों को पुनः पर्याप्त मात्रा में पानी उपलब्ध होने लगा। इससे लगभग डेढ़ महीने से चली आ रही पेयजल समस्या का समाधान हुआ। विभाग द्वारा शिकायतकर्ता से संपर्क कर समस्या के निराकरण की जानकारी भी दी गई। इस प्रकार मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज होने के अगले ही दिन ग्रामीणों को पेयजल संकट से राहत मिल गई।

     

    *शिकायतकर्ता ने मुख्यमंत्री का जताया आभार, कहा—आम नागरिकों के लिए सराहनीय पहल*

     

    पेयजल समस्या का त्वरित समाधान होने पर शिकायतकर्ता श्री कृष्णा यादव ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार जताया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने और उनका शीघ्र समाधान सुनिश्चित करने का सशक्त माध्यम है। इस व्यवस्था से ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को भी अपनी समस्याओं के निराकरण के लिए प्रभावी मंच मिला है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेल्पलाइन की इस पहल को सराहनीय बताते हुए कहा कि लंबे समय से खराब हैंडपंप की शिकायत का महज एक दिन में समाधान होना शासन-प्रशासन की संवेदनशीलता और तत्परता को दर्शाता है।

     

    *जनसमस्याओं के त्वरित निराकरण से मजबूत हो रहा प्रशासन के प्रति विश्वास*

     

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 के माध्यम से आम नागरिक अपनी समस्याओं एवं शिकायतों को सीधे संबंधित विभागों तक पहुंचा सकते हैं। इस व्यवस्था का उद्देश्य नागरिकों की शिकायतों का समयबद्ध, पारदर्शी एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करना है।

     

    ग्राम इलमिड़ी में पेयजल समस्या का त्वरित समाधान इस बात का उदाहरण है कि मुख्यमंत्री हेल्पलाइन दूरस्थ ग्रामीण अंचलों में भी जनसमस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम बन रही है। जिले में मूलभूत सुविधाओं से संबंधित शिकायतों के शीघ्र समाधान की दिशा में ऐसे प्रयास नागरिकों और प्रशासन के बीच विश्वास को और अधिक मजबूत कर रहे हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया

    November 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष

    November 17, 2026

    जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा

    November 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया

    By Khabar WorldNovember 17, 20261

    *खराब ट्रांसफार्मर बदलकर विद्युत आपूर्ति की गई बहाल, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत* *मुख्यमंत्री हेल्पलाइन…

    24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    November 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष

    November 17, 2026

    जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री हेल्पलाइन 1076 से 8 दिनों में हुआ बिजली समस्या का समाधान, पालनार में रोशनी से जगमगाया

    November 17, 2026

    24 घंटे में दूर हुई पेयजल की समस्या, ग्रामीणों को मिली बड़ी राहत

    November 17, 2026

    पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने किया धान खरीदी का शुभारंभ, ऑनलाइन टोकन और 3100 रुपये प्रति क्विंटल की दर से खरीदी पर किसानों ने जताया संतोष

    November 17, 2026

    जनजातीय समाज का सम्मान, अधिकारों की रक्षा और अंतिम व्यक्ति तक विकास पहुंचाना सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता – मंत्री टंक राम वर्मा

    November 17, 2026

    जनजातीय गौरव दिवस पर मंत्री टंक राम वर्मा और सांसद भोजराज नाग ने पांच गर्भवती महिलाओं को भेंट की पोषण बास्केट

    November 17, 2026

    137 कैंसर रोधी दवाओं की संशोधित कीमतों का लाभ मरीजों तक पहुँचाना अनिवार्य

    November 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.