Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो – रीना बाबा साहेब कंगाले

    November 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    November 17, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो – रीना बाबा साहेब कंगाले
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन
    • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र
    • रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 17, 2026No Comments1 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *मोहम्मद अलीम खान ने 50 क्विंटल 40 किलो धान बिक्री के लिए घर बैठे लिया टोकन, कोरजा में नया खरीदी केंद्र खुलने से बची समय और मेहनत*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ – रायपुर । खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 के अंतर्गत गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में आज समर्थन मूल्य पर धान खरीदी महाअभियान में किसानों में उमंग, उत्साह और खुशी दिखाई दी। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में सरकार किसानों की सुविधा, समृद्धि और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने के साथ धान खरीदी की प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और सुविधाजनक बनाने के लिए लागू की गई व्यवस्थाओं का लाभ अब गांव-गांव तक पहुंच रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप और ग्रामीण क्षेत्रों में नए धान खरीदी केंद्रों की स्थापना जैसी पहल किसानों के लिए बड़ी राहत साबित हो रही हैं। अब किसानों को धान बेचने के लिए लंबी दूरी तय करने और टोकन प्राप्त करने के लिए बार-बार खरीदी केंद्रों के चक्कर लगाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है।

     

    शासन की इसी किसान हितैषी व्यवस्था का लाभ गौरेला-पेंड्रा- मरवाही के ग्राम पंचायत गोरखपुर निवासी किसान मोहम्मद अलीम खान को भी मिल रहा है। उन्होंने ‘किसान तुहर टोकन’ मोबाइल ऐप के माध्यम से घर बैठे ही 50 क्विंटल 40 किलो धान विक्रय के लिए ऑनलाइन टोकन प्राप्त किया। उन्होंने बताया कि मोबाइल से टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया बेहद आसान रही और उन्हें इसके लिए किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई।

     

    डिजिटल सुविधा से घर बैठे मिला धान बिक्री का टोकन

     

    किसान मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले धान बिक्री के लिए टोकन प्राप्त करने की प्रक्रिया में किसानों को काफी समय और मेहनत लगानी पड़ती थी। कई बार टोकन संबंधी कार्यों के लिए खरीदी केंद्र तक जाना पड़ता था। लेकिन अब ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से घर बैठे ही मोबाइल पर टोकन प्राप्त करने की सुविधा मिल रही है।

     

    उन्होंने कहा कि यह सुविधा किसानों के लिए बेहद उपयोगी है। अब किसान बिना अनावश्यक भागदौड़ किए अपने मोबाइल से ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर सकते हैं। इससे समय की बचत होती है और किसान अपनी खेती-किसानी के अन्य कार्यों पर भी ध्यान दे पाते हैं।

     

    कोरजा में नया खरीदी केंद्र खुलने से दूर हुई वर्षों की परेशानी

     

    मोहम्मद अलीम खान ने बताया कि पहले उन्हें अपना धान बेचने के लिए धनौली जाना पड़ता था। गांव से दूर खरीदी केंद्र होने के कारण धान का परिवहन करने में अतिरिक्त समय और मेहनत लगती थी। किसानों को अपनी उपज लेकर दूर तक जाना पड़ता था, जिससे कई तरह की असुविधाओं का सामना करना पड़ता था।

     

    अब उनके गांव के नजदीक नवीन धान खरीदी केंद्र कोरजा में शुरू हो जाने से धान विक्रय करना काफी आसान हो गया है। नजदीकी केंद्र की उपलब्धता से किसानों को लंबी दूरी तय करने की जरूरत नहीं पड़ रही है। इससे धान परिवहन में होने वाली परेशानी कम हुई है और किसानों को अपने आसपास ही उपज बेचने की सुविधा मिल रही है।

     

    किसानों के समय, श्रम और संसाधनों की बचत

     

    किसान अलीम खान ने कहा कि घर बैठे ऑनलाइन टोकन और गांव के नजदीक धान खरीदी केंद्र की सुविधा किसानों के लिए दोहरी राहत है। एक ओर मोबाइल ऐप से टोकन प्राप्त करने के लिए केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ती, वहीं दूसरी ओर नजदीकी उपार्जन केंद्र में धान बेचने से लंबी दूरी तय करने की परेशानी भी कम हो गई है।

     

    उन्होंने कहा कि शासन की यह व्यवस्था किसानों के हित में महत्वपूर्ण पहल है। इससे धान विक्रय की प्रक्रिया पहले की अपेक्षा अधिक सरल और सुविधाजनक हुई है। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सरकार द्वारा किसानों की समस्याओं को ध्यान में रखकर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं, जिसका सीधा लाभ ग्रामीण किसानों को मिल रहा है।

     

    किसानों की सुविधा और समृद्धि के लिए प्रतिबद्ध राज्य सरकार

     

    छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2026-27 में धान खरीदी व्यवस्था को अधिक सुगम बनाने के लिए डिजिटल तकनीक और बेहतर अधोसंरचना पर जोर दिया जा रहा है। ‘किसान तुहर टोकन’ ऐप के माध्यम से ऑनलाइन टोकन की सुविधा तथा किसानों के गांवों के नजदीक खरीदी केंद्रों की उपलब्धता इस दिशा में महत्वपूर्ण कदम हैं।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो – रीना बाबा साहेब कंगाले

    November 17, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो – रीना बाबा साहेब कंगाले

    By Khabar WorldNovember 17, 20261

    *खाद्य सचिव ने अभनपुर, पचेड़ा और केंद्री धान उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण, किसानों से…

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    November 17, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    पारदर्शिता और सुव्यवस्थित व्यवस्था के साथ हो धान खरीदी, किसानों को किसी तरह की परेशानी न हो – रीना बाबा साहेब कंगाले

    November 17, 2026

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    November 17, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र

    November 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.