Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    November 17, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी
    • नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन
    • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र
    • रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन
    छत्तीसगढ़

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 17, 2026No Comments4 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर l गुजरात के एकता नगर स्थित ‘स्टैच्यू ऑफ यूनिटी’ परिसर में आयोजित प्रतिष्ठित राष्ट्रीय सांस्कृतिक उत्सव ‘भारत पर्व 2026’ में छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग ने एक बार फिर अपनी अनूठी कला और सकारात्मक बदलाव की तस्वीर से पूरे देश का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया। 1 से 15 नवंबर तक आयोजित इस भव्य आयोजन में बस्तर के कलाकारों ने अपनी मनमोहक प्रस्तुतियों से क्षेत्र की संस्कृति और विकास की नई कहानी राष्ट्रीय मंच पर बयां की। भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय एवं गुजरात पर्यटन विभाग के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस महोत्सव में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी, गुजरात के मुख्यमंत्री श्री भूपेंद्र पटेल सहित कई केंद्रीय मंत्री, विभिन्न राज्यों के मुख्यमंत्री और गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।

     

    *लोककला और आधुनिक नाट्य मंचन का अनूठा संगम*

     

    छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले के विकासखंड केशकाल अंतर्गत ग्राम बींजे और धनोरा के ‘बस्तर संस्कृति लोकरंग ग्रुप’ के 75 कलाकारों ने इस राष्ट्रीय मंच पर अपनी कला का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। नेशनल स्कूल ऑफ ड्रामा (छैक्) के कलाकारों के साथ मिलकर इन स्थानीय कलाकारों ने लोककला और आधुनिक नाट्य मंचन का ऐसा प्रभावशाली संगम प्रस्तुत किया कि दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए। इस पूरी प्रस्तुति को तैयार करने में प्रसिद्ध लोक गायक सिद्धार्थ महाजन, तिलकराम दुग्गा और भूपेंद्र साहू का विशेष सहयोग रहा। देशभर से पहुँचे लगभग 5,000 कलाकारों की सहभागिता वाले इस विशाल आयोजन में कोंडागांव के कलाकारों की यह प्रस्तुति विशेष आकर्षण का केंद्र रही।

     

    *नाटक के जरिए जीवंत हुआ बस्तर का बदलाव*

     

    कार्यक्रम का सबसे मुख्य और भावुक करने वाला हिस्सा ‘नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास’ तक की बस्तर की यात्रा को दर्शाना रहा। नाट्य मंचन के माध्यम से यह बेहद प्रभावशाली ढंग से दिखाया गया कि किस प्रकार बस्तर ने नक्सलवाद की चुनौतियों और बाधाओं को पीछे छोड़ दिया है। प्रस्तुति में उकेरा गया कि अब बस्तर के गांवों में सड़क, पुल-पुलिया, स्कूल और कॉलेज जैसी बुनियादी सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। विकास की इन किरणों से आदिवासी समुदाय के जीवन में किस तरह शांति, खुशहाली और एक नई उम्मीद का संचार हुआ है, इसे कलाकारों ने अपनी जीवंत कला के माध्यम से मंच पर साकार किया।

     

    *पारंपरिक मांदरी नृत्य और हस्तशिल्प ने भी बिखेरी चमक*

     

    नाट्य मंचन के साथ-साथ बस्तर की पारंपरिक लोक संस्कृति की झलक ने भी सभी को मोहित किया। मांदर, ढोल और झांझ जैसे पारंपरिक वाद्ययंत्रों की गूंज पर प्रस्तुत ‘मांदरी लोकनृत्य’ ने दर्शकों को थिरकने पर मजबूर कर दिया। इसके अतिरिक्त, छत्तीसगढ़ पवेलियन में प्रदर्शित बस्तर के प्रसिद्ध पारंपरिक बांस शिल्प (बैम्बू क्राफ्ट) और हस्तकला को भी देश भर से आए लोगों ने बेहद सराहा। उत्सव के मुख्य थीम पवेलियन में देश के 29 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का प्रदर्शन किया गया था, जिसमें बस्तर की प्रस्तुति ने एक अमिट छाप छोड़ी।

     

    ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर के इन कलाकारों की सहभागिता ने न केवल देश को बस्तर की प्राचीन लोक संस्कृति से परिचित कराया, बल्कि यह भी साबित कर दिया कि आज का बस्तर हिंसा के साये से निकलकर विकास, शांति और आत्मविश्वास के साथ देश की मुख्यधारा में मजबूती से आगे बढ़ रहा है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    By Khabar WorldNovember 17, 20261

    *मोहम्मद अलीम खान ने 50 क्विंटल 40 किलो धान बिक्री के लिए घर बैठे लिया…

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की किसान हितैषी पहल से किसानों में उल्लास एवं खुशी

    November 17, 2026

    नक्सलवाद के अंधकार से विकास के उजास तक, ‘भारत पर्व 2026’ में बस्तर की लोक संस्कृति और बदलते स्वरूप ने मोहा सबका मन

    November 17, 2026

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र

    November 17, 2026

    रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह

    November 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.