Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र

    November 17, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका
    • बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    • अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र
    • रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह
    • नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत
    • बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत
    • अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ की कोसा साड़ियां, हस्तशिल्प और वनोपज उत्पाद बने आकर्षण का केंद्र
    • अमेरिका से लेकर ब्रिटेन तक छत्तीसगढ़ी संस्कृति की महक – NACHA ने
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
    छत्तीसगढ़

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 17, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    *वित्त मंत्री ने अपने संघर्ष से सफलता तक की यात्रा साझा कर विद्यार्थियों में जगाया आत्मविश्वास*

    *तखतपुर में 4.50 करोड़ रुपए की लागत से बनेगा 250 सीटर नालंदा परिसर, वित्त मंत्री ने किया शिलान्यास*

    *1.60 करोड़ रुपए से होगा परमेश्वरी तालाब का सौंदर्यीकरण, विद्यार्थियों के कैरियर मार्गदर्शन के लिए एक हजार पुस्तकें देने की घोषणा*

    *प्रदेश के 22 स्थानों पर विकसित किए जा रहे नालंदा परिसर, युवाओं को मिलेंगी आधुनिक अध्ययन सुविधाएं*

    *राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा और पुस्तकालयों में निवेश आवश्यक*

    खबर वर्ल्ड न्यूज़ –  रायपुर l वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने कहा कि जीवन में सफलता प्राप्त करने के लिए बड़े सपने देखना, मजबूत संकल्प रखना और लक्ष्य के प्रति समर्पित होकर निरंतर मेहनत करना आवश्यक है। यदि व्यक्ति के भीतर अपने लक्ष्य को प्राप्त करने का दृढ़ विश्वास और जुनून हो तो कठिन परिस्थितियां और संसाधनों की कमी सफलता की राह में बाधा नहीं बन सकतीं। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपने जीवन का लक्ष्य निर्धारित करें, सही दिशा में योजनाबद्ध तैयारी करें और असफलताओं से सीखते हुए निरंतर आगे बढ़ें। मेहनत, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर किसी भी ऊंचाई तक पहुंचा जा सकता है।

     

    वित्त मंत्री श्री चौधरी आज बिलासपुर जिले के तखतपुर स्थित रामसदन में आयोजित शिलान्यास एवं भूमिपूजन समारोह को संबोधित कर रहे थे। इस अवसर पर उन्होंने लगभग 4 करोड़ 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 250 सीटर नालंदा परिसर का शिलान्यास तथा लगभग 1 करोड़ 60 लाख रुपए की लागत से परमेश्वरी तालाब के सौंदर्यीकरण कार्य का भूमिपूजन किया। नालंदा परिसर का निर्माण शहर के जीएमपी स्कूल के समीप किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह ने की।

     

    *गांव के सरकारी स्कूल से आईएएस बनने तक का सफर विद्यार्थियों के लिए बना प्रेरणा*

     

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों के साथ अपने जीवन के संघर्ष और सफलता की प्रेरक यात्रा साझा की। उन्होंने बताया कि उनकी प्रारंभिक शिक्षा रायगढ़ जिले के एक गांव के सरकारी स्कूल में हुई। उस समय विद्यालय में शिक्षकों की कमी थी और पढ़ाई के लिए आवश्यक संसाधन भी सीमित थे। बारहवीं की पढ़ाई पूरी करने के बाद जब वे भिलाई पहुंचे, तब सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी के लिए आवश्यक किताबें जुटाना भी बड़ी चुनौती थी। कई महत्वपूर्ण किताबों की तलाश में उन्हें दिल्ली तक जाना पड़ा, लेकिन उन्होंने परिस्थितियों के सामने हार नहीं मानी और अपने लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए निरंतर प्रयास करते रहे।

     

    श्री चौधरी ने मसूरी स्थित प्रशासनिक प्रशिक्षण अकादमी से जुड़ा एक प्रेरक प्रसंग सुनाते हुए बताया कि एक बार वे अकादमी देखने पहुंचे थे, लेकिन उन्हें भीतर प्रवेश नहीं मिल सका। उसी समय उन्होंने संकल्प लिया कि वे अब इस अकादमी में आईएएस अधिकारी बनकर ही आएंगे। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि जीवन में परिस्थितियां कैसी भी हों, अपने सपनों को कभी छोटा नहीं करना चाहिए। मजबूत इच्छाशक्ति और निरंतर परिश्रम से कठिन से कठिन लक्ष्य भी हासिल किया जा सकता है।

     

    *नालंदा परिसर युवाओं के सपनों को देगा नई उड़ान*

     

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि अध्ययन के दौरान किताबों और बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं की कमी को उन्होंने स्वयं अनुभव किया है। इसी अनुभव ने उन्हें युवाओं के लिए आधुनिक पुस्तकालय और अध्ययन केंद्र विकसित करने की प्रेरणा दी। रायपुर कलेक्टर के रूप में कार्य करते हुए उन्होंने लगभग 19 करोड़ रुपए की लागत से नालंदा परिसर का निर्माण कराया था, जहां आज लगभग तीन हजार युवा अध्ययन कर रहे हैं।

     

    उन्होंने कहा कि किसी भी गांव, शहर, प्रदेश और राष्ट्र के उज्ज्वल भविष्य के निर्माण के लिए शिक्षा और पुस्तकालयों में निवेश अत्यंत आवश्यक है। नालंदा परिसर केवल अध्ययन का केंद्र नहीं, बल्कि युवाओं के सपनों को साकार करने और उनके भविष्य को नई दिशा देने का माध्यम है। तखतपुर में बनने वाला नालंदा परिसर भी विद्यार्थियों को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए बेहतर वातावरण और आधुनिक अध्ययन सुविधाएं उपलब्ध कराएगा।

     

    श्री चौधरी ने बताया कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेश के 22 स्थानों पर नालंदा परिसर विकसित किए जा रहे हैं। तखतपुर में नालंदा परिसर की स्वीकृति के लिए विधायक श्री धरमजीत सिंह ने लगातार प्रयास किए। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव के विभाग से प्रस्ताव आगे बढ़ने के बाद इस महत्वपूर्ण परियोजना को स्वीकृति मिली। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि लगभग एक से डेढ़ वर्ष में परिसर तैयार होने से तखतपुर सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को इसका लाभ मिलेगा।

     

    *स्कूली जीवन से ही निर्धारित करें लक्ष्य, कैरियर मार्गदर्शन के लिए मिलेंगी एक हजार पुस्तकें*

     

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों को कैरियर निर्माण के संबंध में मार्गदर्शन देते हुए कहा कि दसवीं और बारहवीं कक्षा के दौरान ही विद्यार्थियों को अपनी रुचि, क्षमता और भविष्य की संभावनाओं को समझकर विषय एवं कैरियर का चयन करना चाहिए। उन्हें यह जानकारी होनी चाहिए कि आगे किस क्षेत्र में जाना है, उसके लिए कौन-सी परीक्षा देनी होगी और किस प्रकार की तैयारी आवश्यक है। आगामी चार-पांच वर्षों का लक्ष्य निर्धारित कर योजनाबद्ध तरीके से अध्ययन करने वाले विद्यार्थी बेहतर सफलता प्राप्त कर सकते हैं।

     

    उन्होंने छत्तीसगढ़ में उपलब्ध राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थानों, उच्च शिक्षा के अवसरों तथा विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की जानकारी देते हुए विद्यार्थियों को इनका अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यालयों में कैरियर काउंसिलिंग की आवश्यकता पर विशेष जोर देते हुए विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं, पाठ्यक्रमों और कैरियर विकल्पों की जानकारी देने वाली एक हजार पुस्तकें तखतपुर को उपलब्ध कराने की घोषणा की।

     

    *शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना विकास से बदल रही तखतपुर की तस्वीर*

     

    कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए विधायक श्री धरमजीत सिंह ने कहा कि तखतपुर में नालंदा परिसर की स्थापना क्षेत्र के विद्यार्थियों और युवाओं के उज्ज्वल भविष्य की दिशा में महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने इस सौगात के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव और वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया।

     

    श्री सिंह ने कहा कि क्षेत्र में सड़क, स्वास्थ्य, बिजली, शिक्षा और अन्य बुनियादी सुविधाओं का लगातार विस्तार किया जा रहा है। उन्होंने लगभग 47 करोड़ रुपए की लागत से 50 बिस्तरीय अस्पताल की स्वीकृति, विद्युत उपकेंद्रों तथा उद्यानिकी महाविद्यालय सहित विभिन्न विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि इन परियोजनाओं से तखतपुर और आसपास के क्षेत्रों के विकास को नई गति मिलेगी।

     

    *सिंचाई परियोजनाओं को स्वीकृति दिलाने का भरोसा, किसानों से कोचिया, बिचौलिया के बहकावे में नहीं आने की अपील*

     

    वित्त मंत्री श्री चौधरी ने क्षेत्र के किसानों की आवश्यकताओं को ध्यान में रखते हुए नर्मदा व्यपवर्तन योजना सहित दो सिंचाई कार्यों को शीघ्र स्वीकृति दिलाने का भरोसा दिया। उन्होंने किसानों से अपील किया कि वे धान विक्रय के दौरान कोचियों और बिचौलियों के बहकावे में न आएं। राज्य सरकार किसानों के हितों की रक्षा और उन्हें उनकी उपज का उचित लाभ दिलाने के लिए प्रतिबद्ध है।

     

    उन्होंने कहा किया कि प्रति एकड़ 21 क्विंटल से कम धान बेचने वाले किसानों को भी निर्धारित प्रावधानों के अनुसार पूरी आदान सहायता राशि का लाभ मिलेगा। राज्य सरकार किसानों की आर्थिक समृद्धि और कृषि क्षेत्र के विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

     

    *सही जवाब देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को किया पुरस्कृत*

     

    कार्यक्रम के दौरान वित्त मंत्री श्री चौधरी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए सिविल सेवा और सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न भी पूछे। एक प्रश्न का सही उत्तर देने वाले छात्र आयुष जांगड़े को उन्होंने एक हजार रुपए की पुरस्कार राशि प्रदान कर प्रोत्साहित किया। उन्होंने विद्यार्थियों से जिज्ञासु बने रहने, नियमित अध्ययन करने और अपने ज्ञान को निरंतर बढ़ाने का आह्वान किया। इस अवसर पर उन्होंने स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

     

    कार्यक्रम में नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती पूजा मक्कड़, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती ललिता कश्यप, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्रीमती माधवी वस्त्रकार, कलेक्टर श्री संजय अग्रवाल सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारी-कर्मचारी, शिक्षक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र

    November 17, 2026

    रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह

    November 17, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,347

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    छत्तीसगढ़

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    By Khabar WorldNovember 17, 20262

    *गोपाष्टमी पर गौशाला में की पूजा-अर्चना, पक्षी घर का किया लोकार्पण* खबर वर्ल्ड न्यूज़ – …

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र

    November 17, 2026

    रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह

    November 17, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    गौमाता भारतीय संस्कृति और अर्थव्यवस्था का अभिन्न अंग – राज्यपाल डेका

    November 17, 2026

    बड़े सपने, मजबूत संकल्प और निरंतर मेहनत से मिलती है सफलता – वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

    November 17, 2026

    अखिल भारतीय वनवासी कल्याण आश्रम, वनवासी विकास समिति के छात्रावास- शिक्षा, संस्कार और सेवा का अनूठा केंद्र

    November 17, 2026

    रायपुर में 20 एवं 21 नवम्बर को सजेगा बाल वैज्ञानिकों का राज्य स्तरीय मंच, नवाचारों से दिखाएंगे सतत भविष्य की राह

    November 17, 2026

    नक्सलवाद की समाप्ति के बाद तेज हुई विकास की रफ्तार, नए वृहद पुलों से कनेक्टीविटी हो रही मजबूत

    November 17, 2026

    बालोद के वनांचल के ग्राम भर्रीटोला में नवीन धान खरीदी केंद्र खुलने से किसानों को मिली बड़ी राहत

    November 17, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.