खबर वर्ल्ड न्यूज़ – संतोष पाठक, मुंगेली l सतनाम सतपुरुष सामाजिक उत्थान समिति डोमनपुर के तत्वावधान में आज दिनांक 15 नवम्बर 2026, रविवार को भव्य सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम परमपूज्य बाबा गुरु घासीदास जी का पूजा अर्चना कर समाज की विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाली प्रतिभाओं एवं विशिष्ट व्यक्तियों को सम्मानित कर उनके कार्यों की सराहना की गई।
इस अवसर पर समिति द्वारा नशामुक्ति जन-जागरूकता अभियान के माध्यम से समाज एवं आमजन को नशे के दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करते हुए रैली निकाली गई। नशामुक्त समाज निर्माण का संदेश दिया गया। साथ ही वर्तमान डिजिटल युग में बढ़ते साइबर अपराधों को ध्यान में रखते हुए आम नागरिकों को साइबर सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। लोगों को ऑनलाइन धोखाधड़ी, साइबर ठगी, अनजान लिंक, फर्जी कॉल एवं ओटीपी साझा करने से होने वाले नुकसान के प्रति सतर्क रहने का संदेश दिया गया।
साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे मे पूर्ण जानकारी दिया गया।
समिति का मुख्य उद्देश्य संत शिरोमणि परम पूज्य गुरु घासीदास बाबा जी के सत्य, समानता, मानवता एवं भाईचारे के संदेशों को जन-जन तक पहुंचाना तथा शिक्षा, सामाजिक एकता, नशामुक्ति, जागरूकता एवं सामाजिक उत्थान की दिशा में निरंतर कार्य करना है।
समिति के पदाधिकारियों ने कहा कि समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने के लिए सभी लोगों की सहभागिता आवश्यक है। ऐसे सामाजिक एवं जन-जागरूकता कार्यक्रम भविष्य में भी निरंतर आयोजित किए जाएंगे।
कार्यक्रम को सफल बनाने मे समिति के संरक्षक श्री संजय कुर्रे जी, अध्यक्ष श्री बसंत मोहले जी,श्री चंद्रकुमार बघेल, श्री मुकेश खुटले,श्री छयाँक खरे,समाज कल्याण विभाग नशामुक्ति केंद्र से (पूर्व जिला नोडल अधिकारी) श्री नीलकंठ टोंडे जी, श्री गेंदराम साहू, श्री रूपेंद्र यादव, अमित यादव (वित्तीय साक्षरता केंद्र मुंगेली),श्री शैलेन्द्र, श्री दशरथ डाहिरे,श्री सीताराम (पूर्व डीएसपी), श्री नर्मदा खरे जी (रिटायर्ड टीचर), माताओं एवं युवा साथियों एवं समस्त ग्रामवासियों ने सहयोग प्रदान किया।


