खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने पहुंची एक महिला के साथ छेड़छाड़ का मामला सामने आया है। आरोप है कि अस्पताल में मौजूद एक व्यक्ति ने भीड़ का फायदा उठाकर महिला के साथ आपत्तिजनक हरकत की। महिला के विरोध करने पर वहां मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और अस्पताल चौकी पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार, आरोपी की पहचान गोढ़ी निवासी दुर्गा शंकर ढहरिया के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि महिला अपने बच्चे का टीकाकरण कराने के लिए जिला अस्पताल पहुंची थी। इसी दौरान आरोपी ने भीड़ का फायदा उठाकर उसके साथ छेड़छाड़ की। महिला ने जब इसका विरोध किया तो आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया।
मामले में सीएसपी प्रतीक चतुर्वेदी ने बताया कि महिला के विरोध के बाद लोगों ने आरोपी को पकड़कर अस्पताल चौकी पुलिस को सौंप दिया। इसके बाद सिविल लाइन थाना में आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज की गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के तहत जेल भेज दिया है।
Trending
- बस्तर के अन्नदाताओं के चेहरों पर छलकी खुशी, कम पैदावार के बावजूद मिलेगा प्रति एकड़ 13,839 रुपए का पूरा बोनस
- कोरबा जिला अस्पताल में टीकाकरण कराने आई महिला से छेड़छाड़: सतर्क लोगों ने आरोपी को दबोचा, पुलिस ने भेजा जेल
- रायपुर में दीपक-बरखा टंडन दंपति पर कानूनी शिकंजा कसा: SECL में फर्जी CMD बनकर 56 लाख की ठगी, कुल FIR का आंकड़ा 8 पर पहुंचा
- शहीदों का बलिदान राष्ट्र की अमूल्य धरोहर, उनके परिवारों का सम्मान हम सभी का दायित्व- राज्यपाल रमेन डेका
- सुरक्षा, विश्वास और विकास से जनजातीय गौरव का पुनर्जागरण- उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा
- उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने स्ट्रीट वेंडर की चाय का लिया लुत्फ, पथ विक्रेताओं के साथ किया लंच
- अंतिम पंक्ति के व्यक्ति के कल्याण से बनेगा विकसित भारत– अरुण साव
- बदल रहा है छत्तीसगढ़, संवर रहा है आदिवासियों की जिंदगी


