खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में दिनदहाड़े घर में घुसकर महिला से लाखों रुपये के जेवरात और नगदी लूटने के मामले में पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने बड़ा एक्शन लिया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ यूलैण्डन यार्क के नेतृत्व में 8 सदस्यीय जांच टीम गठित की गई है। टीम को जल्द से जल्द आरोपियों की पहचान कर उन्हें पकड़ने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
दरअसल, घटना अमरैया पारा वार्ड नंबर 23 की है। शुक्रवार सुबह करीब 10 बजे दो नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर अकेली महिला को निशाना बनाया। बताया जा रहा है कि महिला घर में अकेली थी। इसी दौरान छत पर आहट सुनकर वह बाहर निकली, तो गमछे से चेहरा ढके दो युवक दिखाई दिए।
आरोप है कि दोनों बदमाश महिला को जबरदस्ती कमरे में ले गए और अलमारी की चाबी मांगी। महिला के पास चाबी नहीं मिलने पर बदमाशों ने उसके साथ मारपीट की। इसके बाद अलमारी में रखे करीब 10 लाख रुपये के सोने-चांदी के जेवरात और 8 हजार रुपये नगद लेकर अपने साइकिल से फरार हो गए।
Trending
- राष्ट्रीय मंच पर छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत, स्थानीय उत्पादों और स्टार्टअप नवाचारों का प्रदर्शन
- दिनदहाड़े घर में घुसे नकाबपोश बदमाश, महिला को बंधक बनाकर 10 लाख के जेवर और नकदी लूटे
- दुर्ग में नगर निगम के सफाईकर्मी की दिनदहाड़े नृशंस हत्या: चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, दो नाबालिग हिरासत में
- जनजातीय अंचलों का सर्वांगीण विकास ही विकसित छत्तीसगढ़ की आधारशिला
- आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिकाएं छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल भविष्य की शिल्पकार : मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन, नशामुक्त युवा बनाने का संदेश


