खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। कैंसर मरीजों को राहत देने के लिए 137 कैंसर रोधी दवाओं की कीमतों में संशोधन किया गया है। राष्ट्रीय औषधि मूल्य निर्धारण प्राधिकरण (NPPA), भारत सरकार ने 137 गैर-अनुसूचित कैंसर रोधी दवाओं पर ट्रेड मार्जिन रेशनलाइजेशन (TMR) लागू किया है। इसके तहत दवाओं की संशोधित अधिकतम खुदरा कीमतें (MRP) 9 नवंबर 2026 से प्रभावी हो गई हैं।
छत्तीसगढ़ में संशोधित कीमतों का लाभ कैंसर मरीजों तक पहुंचाने के लिए छत्तीसगढ़ फार्मास्यूटिकल एंड मेडिकल डिवाइसेज रेगुलेटरी अथॉरिटी (CGPMRU) ने संबंधित दवा विक्रेताओं, अस्पतालों और चिकित्सा संस्थानों को निर्देश जारी किए हैं। इसमें संशोधित MRP का पालन सुनिश्चित करने, मूल्य सूची प्रदर्शित करने और निर्धारित कीमत से अधिक राशि नहीं वसूलने के निर्देश दिए गए हैं।
दवा खरीदने से पहले MRP जरूर जांचें
CGPMRU ने आम नागरिकों और मरीजों से अपील की है कि कैंसर की दवाएं खरीदते समय पैकेट पर अंकित अधिकतम खुदरा मूल्य (MRP) की जांच जरूर करें। यदि कोई दवा विक्रेता निर्धारित कीमत से अधिक राशि वसूलता है या दवा उपलब्ध नहीं कराता है, तो इसकी शिकायत संबंधित हेल्पलाइन नंबर या ई-मेल के माध्यम से दर्ज कराई जा सकती है।
यहां दर्ज कराएं शिकायत
NPPA हेल्पलाइन नंबर: 1800-111-255
CGPMRU हेल्पलाइन नंबर: 9340595097
CGPMRU ई-मेल: cg-pmru@cg.gov.in
NPPA ई-मेल: monitoring-nppa@gov.in
कार्यालय नियंत्रक, खाद्य एवं औषधि प्रशासन, छत्तीसगढ़ की ओर से जारी इस सूचना में मरीजों से संशोधित कीमतों का लाभ लेने और अधिक कीमत वसूले जाने की स्थिति में तत्काल शिकायत दर्ज कराने की अपील की गई है।
Trending
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन, नशामुक्त युवा बनाने का संदेश
- मुंगेली जिले में विकास की बड़ी सौगात: कोदवाबानी से खुरसी सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति
- धरमजयगढ़ में भव्य होगा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन करेंगे शिरकत
- बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
- कार्तिक पूर्णिमा 2026: एक ही दिन व्रत, स्नान और दान का दुर्लभ संयोग; जानें संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और 3 महायोगों का महत्व
- कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान


