खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बंगाल की खाड़ी में बना नया सिस्टम लगातार आगे बढ़ रहा है। यह आज स्पष्ट कम दबाव वाले क्षेत्र में बदल सकता है। वहीं दो दिनों के बाद इसके चक्रवाती तूफान रूप लेने की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक, प्रदेश में फिलहाल मौसम शुष्क बना हुआ है। बारिश को लेकर कोई चेतावनी नहीं है। इसके अलावा अगले 3 दिनों न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव के आसार नहीं है।
चक्रवात रूप लेने के बाद इसके उत्तर की ओर बढ़ने से छत्तीसगढ़ का मौसम भी प्रभावित हो सकता है। प्रदेश में 15 नवंबर से धान खरीदी शुरू होने वाली है। ऐसे में धान खरीदी केंद्रो और किसानों को अधिक तैयारी की जरूरत होगी।
मौसम विभाग ने बताया कि शुक्रवार को प्रदेश में मौसम शुष्क रहा। रायपुर में सर्वाधिक अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि अंबिकापुर में सबसे 11 डिग्री सेल्सियस रहा। प्रदेश में कहीं भी बारिश दर्ज नहीं की गई।
राजधानी में आज आसमान साफ रहने की संभावना है। इस दौरान अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है। प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने किसी तरह की चेतावनी जारी नहीं की है। अगले तीन दिनों तक मौसम शुष्क रहने और न्यूनतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं होने का अनुमान है।
मौसम विभाग के मुताबिक, 13 नवंबर को दोपहर 2:30 बजे तक दक्षिण-पश्चिम – बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना कम दबाव का क्षेत्र उसी स्थान पर सक्रिय था। इससे जुड़ा ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण – समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर की ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ने और 14 नवंबर को स्पष्ट कम दबाव के क्षेत्र में बदलने की संभावना है। इसके बाद 15 नवंबर की सुबह के आसपास इसके अवदाब बनने और 16 नवंबर की शाम तक मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर चक्रवाती तूफान के रूप में और अधिक तीव्र होने के आसार हैं।
Trending
- जनजातीय क्षेत्रों के समग्र विकास को नई गति, तीन वर्षों में प्रमुख योजनाओं पर 57 हजार 759 करोड़ रुपये से अधिक का प्रावधानित व्यय
- धमतरी के 108 उपार्जन केंद्रों में कल से धान खरीदी का महाअभियान, किसानों के स्वागत को तैयार केंद्र
- मुंगेली में ‘आस-पड़ोस युवा संसद 2026-27’ का आयोजन, नशामुक्त युवा बनाने का संदेश
- मुंगेली जिले में विकास की बड़ी सौगात: कोदवाबानी से खुरसी सड़क निर्माण को प्रशासनिक स्वीकृति
- धरमजयगढ़ में भव्य होगा ‘जनजातीय गौरव दिवस’ का आयोजन; मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और राज्यसभा सांसद नितिन नबीन करेंगे शिरकत
- बेमेतरा-दुर्ग मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा: बाइक सवार जीजा-साले की दर्दनाक मौत, जांच में जुटी पुलिस
- कार्तिक पूर्णिमा 2026: एक ही दिन व्रत, स्नान और दान का दुर्लभ संयोग; जानें संपूर्ण पंचांग, शुभ मुहूर्त और 3 महायोगों का महत्व
- कुलदीप OUT, NZ टेस्ट सीरीज के लिए गुरनूर को मौका, BCCI का बड़ा ऐलान


