अजय झा को आमानाका, सुधांशु बघेल को उरला और रोहित मालेकर को तेलीबांधा की कमान
खबर वर्ल्ड न्यूज़ – व्यास पाठक, रायपुर। रायपुर पुलिस कमिश्नरेट में प्रशासनिक फेरबदल करते हुए चार निरीक्षकों के तबादले किए गए हैं। शुक्रवार को जारी आदेश के अनुसार आमानाका, उरला और तेलीबांधा थानों में नए थाना प्रभारियों की नियुक्ति की गई है। वहीं, टिकरापारा थाने में पदस्थ प्रमोटी निरीक्षक बालेश्वर लहरे को रक्षित केंद्र भेज दिया गया है।
जारी आदेश के तहत निरीक्षक अजय झा को आमानाका थाना प्रभारी, सुधांशु बघेल को उरला थाना प्रभारी और रोहित मालेकर को तेलीबांधा थाना प्रभारी की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वहीं, बालेश्वर लहरे को टिकरापारा थाने से हटाकर रक्षित केंद्र में पदस्थ किया गया है।
गौरतलब है कि पुलिस कमिश्नर संजीव शुक्ला ने गुरुवार को थाना प्रभारियों की समीक्षा बैठक ली थी। बैठक में शहर की कानून-व्यवस्था, अपराध नियंत्रण, थानों में लंबित मामलों और आम नागरिकों से मिलने वाली शिकायतों की समीक्षा की गई थी। इस दौरान लंबित प्रकरणों और कानून-व्यवस्था से जुड़ी शिकायतों को लेकर कुछ थाना प्रभारियों को सख्त निर्देश भी दिए गए थे।
समीक्षा बैठक के अगले ही दिन हुए इस फेरबदल को पुलिस व्यवस्था में कसावट लाने और थानों की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


