Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’

    November 12, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली
    • छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता
    • छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’
    • छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर
    • छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित
    • महादेव सट्टा ऐप मामला: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल भेजे गए, ED की कस्टडी अर्जी खारिज
    • विकसित भारत–जी राम जी योजना के प्रभावी क्रियान्वयन हेतु तीन दिवसीय प्रशिक्षण सह समीक्षा कार्यशाला का शुभारंभ
    • सरगुजा संभाग में कांग्रेस का ‘मिशन 2028’: प्रदेश प्रभारी सुखदेव भगत का तीन दिवसीय तूफानी दौरा, कोयला खदान प्रभावितों से करेंगे सीधा संवाद
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता
    रायपुर

    छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 12, 2026No Comments0 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारत निर्वाचन आयोग, नई दिल्ली के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ राज्य में विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण (अर्हता तिथि 1 जनवरी 2027) के तहत आज 12 नवंबर 2026 को प्रदेश के सभी मतदान केंद्रों में निर्वाचक नामावली का प्रारूप (ड्राफ्ट) प्रकाशित कर दिया गया है। इस संबंध में सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों को निर्वाचक नामावली की प्रारूप सूची की हार्ड एवं सॉफ्ट कॉपी उपलब्ध करा दी गई है। इसके साथ ही, यह सूची वोटर हेल्पलाइन (‘Voter Helpline’ ) मोबाइल ऐप और आधिकारिक वोटर पोर्टल पर भी मतदान केंद्रवार ऑनलाइन उपलब्ध करा दी गई है।
    मतदाता सूची के मुख्य आँकड़े
    आज (12 नवंबर 2026) प्रकाशित ड्राफ्ट सूची के अनुसार छत्तीसगढ़ में कुल 1 करोड़ 90 लाख 16 हजार 768 मतदाता पंजीकृत हैं, जिनमें पुरुष मतदाता 94 लाख 84 हजार 635 और महिला मतदाता 95 लाख 31 हजार 721 के अलावा थर्ड जेंडर मतदाता 412 हैं।
    मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण के बाद की स्थिति
    मतदान केंद्रों के युक्तियुक्तकरण (2 नवंबर 2026 के पूर्व राज्य में कुल 27 हजार 196 केंद्र थे) के तहत 47 नए मतदान केंद्र बनाए गए तथा 389 केंद्रों के विलोपन के पश्चात, वर्तमान में राज्य में कुल मतदान केंद्रों की संख्या 26 हजार 854 हो गई है, जिसमें शहरी क्षेत्रों में 5,876 मतदान केंद्र हैं और ग्रामीण क्षेत्रों में 20 हजार 978 मतदान केंद्र हैं।
    इस प्रकार चेक करें मतदाता सूची में अपना नाम
    राज्य के सभी मतदाताओं से अनुरोध किया गया है कि वे प्रकाशित ड्राफ्ट सूची में अपना नाम अवश्य जाँच लें। ऑनलाइन माध्यम ‘Voter Helpline’ मोबाइल ऐप या आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से। ऑफलाइन माध्यम अपने क्षेत्र के मतदान केंद्र के बूथ लेवल अधिकारी (BLO) के पास या टोल-फ्री हेल्पलाइन नंबर 1950 पर संपर्क करके मतदाता सूची में अपना नाम चेक कर सकते हैं।
    नाम जोड़ने या संशोधन के लिए आवेदन प्रक्रिया
    यदि सूची में नाम शामिल नहीं है, विवरण त्रुटिपूर्ण है या किसी अपात्र व्यक्ति का नाम जुड़ गया है, तो नागरिक ऑनलाइन (ऐप/पोर्टल) या ऑफलाइन (BLO के माध्यम से) फॉर्म जमा कर सकते हैं। फॉर्म-6 नए मतदाता पंजीकरण के लिए (1 जनवरी 2027 को 18 वर्ष की आयु पूरी करने वाले युवाओं के अलावा, वर्ष 2027 की आगामी तीन अर्हता तिथियों (1 अप्रैल, 1 जुलाई और 1 अक्टूबर को पात्र होने वाले युवा भी अग्रिम आवेदन कर सकते हैं) है।
    फॉर्म-6 (क) प्रवासी भारतीय नागरिक (NRI) के नए पंजीकरण हेतु, फॉर्म-7 निर्वाचक नामावली से नाम विलोपित (डिलीट) कराने के लिए और फॉर्म-8 प्रविष्टियों में संशोधन, स्थानांतरण, नए एपिक (EPIC) कार्ड या स्वयं को दिव्यांग मतदाता के रूप में चिन्हांकित कराने के लिए है।
    विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम की मुख्य तिथियां
    प्रारूप (ड्राफ्ट) मतदाता सूची का प्रकाशन 12 नवंबर 2026 से, दावा और आपत्तियां दर्ज कराने की अवधि 11 दिसंबर 2026 तक, दावों और आपत्तियों का निराकरण 28 दिसंबर 2026 तक और मतदाता सूची का अंतिम प्रकाशन 04 जनवरी 2027 को किया जाएगा।
    प्रशासन ने प्रदेश के नागरिकों से अपील की है कि वे इस विशेष पुनरीक्षण कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी निभाकर अद्यतन, स्वच्छ और त्रुटिरहित मतदाता सूची के निर्माण में अपना सहयोग दें। नाम जुड़वाने में किसी भी प्रकार की कठिनाई होने पर टोल-फ्री नंबर 1950 पर कॉल किया जा सकता है या ऐप के जरिए BLO से संपर्क किया जा सकता है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    November 12, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    बस्तर

    किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली

    By Khabar WorldNovember 12, 20261

    सालाना 6 हजार रुपये की सहायता से खाद-बीज की चिंता हुई कम, खेती के प्रति…

    छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर

    November 12, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    किसान नरेन्द्र कुमार की खेती को मिला नया संबल, पीएम किसान सम्मान निधि से बढ़ी खुशहाली

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में मतदाता सूची के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का आगाज: ड्राफ्ट सूची प्रकाशित, प्रदेश में कुल 1.90 करोड़ से अधिक मतदाता

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ में ‘धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान’

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, चार दिवसीय सत्र में अनुपूरक बजट समेत कई अहम विधेयकों पर लगेगी मुहर

    November 12, 2026

    छत्तीसगढ़ के उत्पादों को वैश्विक बाजारों में मिलेगी नई पहचान, निर्यात की संभावनाओं को विस्तार देने राज्य स्तरीय कार्यशाला आयोजित

    November 12, 2026

    महादेव सट्टा ऐप मामला: मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर 7 दिन की न्यायिक रिमांड पर रायपुर सेंट्रल जेल भेजे गए, ED की कस्टडी अर्जी खारिज

    November 12, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.