नई दिल्ली। हार्दिक पांड्या की पंजाब किंग्स में एंट्री हो चुकी है। अर्शदीप सिंह के साथ हुए ट्रेड के बाद हार्दिक ने मुंबई इंडियंस का साथ छोड़कर पंजाब का हाथ थामा। टीम से जुड़ते ही एक सवाल उठने लगा कि क्या मौजूदा कप्तान श्रेयस अय्यर को हटाकर हार्दिक पांड्या को कमान सौंप दी जाएगी? अय्यर की कप्तानी में पंजाब ने अच्छा प्रदर्शन किया है, लेकिन टीम खिताब नहीं जीत सकी है। हार्दिक के पास बतौर कप्तान आईपीएल टाइटल जीतने का भी अनुभव है।
उन्होंने 2022 में गुजरात टाइटंस की कप्तानी करते हुए खिताब जीता था। हालांकि अय्यर के पास भी टाइटल जीतने का तजुर्बा है। उन्होंने 2024 में कोलकाता नाइट राइडर्स को चैंपियन बनाया था। तो आइए जानते हैं कि हार्दिक के पंजाब का कप्तान बनने और न बनने के क्या चांस है।
हार्दिक पांड्या क्यों बन सकते हैं पंजाब किंग्स के कप्तान?
जब 2022 में हार्दिक ने गुजरात टाइटंस का हाथ थामा था, तो वह कप्तान बने थे। दोनों सीजन (2022 और 2023) में उन्होंने गुजरात की कमान संभाली। 2024 में मुंबई इंडियंस वापस लौटे। यहां भी वह कप्तान बनकर आए। मुंबई में तो उन्होंने दिग्गज कप्तान रोहित शर्मा की जगह ली। रोहित न सिर्फ मुंबई इंडियंस के बल्कि आईपीएल इतिहास के सबसे सफल कप्तानों में से एक हैं। 2022 से हार्दिक आईपीएल में कप्तान के रूप में खेल रहे हैं।
हार्दिक पांड्या क्यों नहीं बन सकते मुंबई इंडियंस के कप्तान?
जब 2024 में हार्दिक की मुंबई इंडियंस में एंट्री हुई थी, तो वह डायरेक्ट कप्तान बनकर ही आए थे। मुंबई ने हार्दिक को लेकर शेयर की पोस्ट में डायरेक्ट बताया था कि वह अगले सीजन से रोहित शर्मा की जगह कप्तान होंगे। फिलहाल पंजाब की तरफ से अब तक ऐसी कोई जानकारी साझा नहीं की गई है।
हार्दिक पांड्या का आईपीएल करियर
हार्दिक ने अब तक अपने आईपीएल करियर में 162 मैच खेल लिए हैं। इन मैचों की 150 पारियों में बैटिंग करते हुए उन्होंने 27.87 की औसत और 146.28 के स्ट्राइक रेट से 2955 रन बना लिए हैं, जिसमें 10 अर्धशतक शामिल हैं। उनका हाई स्कोर 91 रनों का है। 116 पारियों में गेंदबाजी करते हुए हार्दिक ने 82 विकेट चटका लिए हैं।
Trending
- भाई दूज पर बहन-भाई भूलकर भी न करें ये काम, जानें तिलक से लेकर भोजन तक के नियम
- श्रेयस अय्यर से छिनेगी की पंजाब किंग्स की कमान, हार्दिक पाड्या बनेंगे नए कप्तान?
- जहरीली हवा से फेफड़ों का रखना है सेफ, तो रसोई में मौजूद ये 3 चीजें आ सकती हैं काम
- हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मतगणना के समय पुनर्मतगणना न मांगने मात्र से खारिज नहीं होगी चुनाव याचिका; साक्ष्यों के आधार पर होगी सुनवाई
- रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा पर एक और FIR: शराब कारोबारी से 36 लाख रुपये की ठगी, पुलिस जांच तेज
- छत्तीसगढ़ में ठंड का असर: Raipur में चढ़ी गुलाबी ठंड की परत, Ambikapur में गिरा पारा 12.3°C; जानें अगले 5 दिनों के मौसम का पूरा गणित
- स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर: 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में भव्य जनजातीय गौरव दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होगी महासभा; तैयारियों की समीक्षा तेज…
- आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित


