खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में बारिश की गतिविधियां थमने के बाद मौसम पूरी तरह से सूखा बना हुआ है। साथ ही सुबह और रात के वक्त ठंड बढ़ रही है। राजधानी में धूप खिलने के बावजूद लोगों को अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा ले पड़ रहा है। मौसम विभाग ने अगले 5 दिनों तक प्रदेश के न्यूनतम तापमान में कोई खास बदलाव की संभावना नहीं जताई है। हालांकि इसमें मामूली गिरवाट देखने को मिली है। लोगों को दिन और रात में में कंबल, हीटर और गर्म कपड़ों का सहारा लेना पड़ रहा है।
राजधानी रायपुर में 11 नवंबर को आसमान साफ रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है।
मौसम विभाग के मुताबिक, फिलहाल प्रदेश में मौसम ड्राय बना हुआ है। अगले 5 दिनों में न्यूनतम तापमान कोई विशेष बदलान होने की संभावना नहीं है। वहीं कोई बारिश को लेकर भी अलर्ट नहीं है।
मंगलवार को प्रदेश में सबसे अधिक तापमान सुकमा में 33.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 12.3 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश में बारिश के मुख्य आंकड़े शून्य रहे। मौसम विभाग के अनुसार, दक्षिण तटीय आंध्र प्रदेश से ओडिशा, छत्तीसगढ़ और झारखंड होते हुए उत्तर-पूर्वी उत्तर प्रदेश तक समुद्र तल से लगभग 3.1 किलोमीटर की ऊंचाई पर एक द्रोणिका स्थित है। इसके बावजूद प्रदेश में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है।
Trending
- रायपुर में होटल कारोबारी दीपक टंडन और पत्नी बरखा पर एक और FIR: शराब कारोबारी से 36 लाख रुपये की ठगी, पुलिस जांच तेज
- छत्तीसगढ़ में ठंड का असर: Raipur में चढ़ी गुलाबी ठंड की परत, Ambikapur में गिरा पारा 12.3°C; जानें अगले 5 दिनों के मौसम का पूरा गणित
- स्मृति ईरानी पहुंचीं रायपुर: 15 नवंबर को धरमजयगढ़ में भव्य जनजातीय गौरव दिवस, राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में होगी महासभा; तैयारियों की समीक्षा तेज…
- आरटीई के तहत स्कूलों में प्रवेश प्रक्रिया होगी सरल, पारदर्शी और सुव्यवस्थित
- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथिलेश अग्रवाल सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का किया शिलान्यास, युवाओं के विचारों को सफल स्टार्टअप में बदलने का मिलेगा अवसर
- छत्तीसगढ़ एआई मिशन की प्रथम बैठक संपन्न, रायपुर समेत संभागों में खुलेंगे 5 सेंटर्स ऑफ एक्सीलेंस, 1.5 लाख शासकीय कर्मचारी होंगे प्रशिक्षित
- कवर्धा में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सपरिवार मनाया गोवर्धन पूजा का पर्व, गौ माता को खिलाया प्रसाद
- बच्चों की मुस्कान के बीच मना मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का जन्मदिन, आंगनबाड़ी में साझा किया न्योता भोज


