खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में वन्यजीवों के संगठित शिकार और अवैध तस्करी के खिलाफ वन विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तस्करी के नेटवर्क का खुलासा किया है। वन विभाग की टीम ने दो अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर पैंगोलिन के 9.260 किलोग्राम शल्क और तेंदुए की एक खाल बरामद की है। मामले में कुल 6 आरोपियों को हिरासत में लिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार, पहली कार्रवाई ग्राम रेड्डी, तहसील गंगालूर में की गई, जहां से पैंगोलिन के शल्क बरामद कर 4 आरोपियों को हिरासत में लिया गया। पूछताछ में मिले सुरागों के आधार पर वन विभाग की टीम ने ग्राम मल्लेपल्ली, बासागुड़ा क्षेत्र में दूसरी दबिश दी। यहां से तेंदुए की एक खाल बरामद करते हुए 2 अन्य आरोपियों को हिरासत में लिया गया।
गौरतलब है कि पैंगोलिन और तेंदुआ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम 1972 की अनुसूची-I में शामिल अति संरक्षित वन्यजीव हैं। इनके शिकार और अंगों के अवैध कारोबार में शामिल लोगों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई का प्रावधान है। वन विभाग ने आरोपियों के विरुद्ध वन अपराध प्रकरण दर्ज कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
Trending
- रणबीर कपूर की ‘रामायण’ ने ओपनिंग डे पर मचाया तहलका, तोड़े ‘धुरंधर’ से लेकर ‘पठान’-‘एनिमल’ के रिकॉर्ड
- सर्दियों में सेहत का खजाना: संतरे से भी ज्यादा विटामिन सी वाले अमरूद समेत ये 7 मौसमी फल बनाएंगे आपको सुपर-हेल्दी
- दो साल बाद छत्तीसगढ़ में वापसी का दावा: भूपेश बघेल का बड़ा ऐलान, ‘कांग्रेस सरकार आते ही नवागढ़ को मिलेगा स्थायी SDM कार्यालय’
- बीजापुर में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई: वन्यजीव तस्करों का पर्दाफाश, पैंगोलिन के 9.260 किलो शल्क और तेंदुए की खाल के साथ 6 तस्कर गिरफ्तार
- रायपुर में दीवाली पर निर्बाध बिजली आपूर्ति की तैयारी: 15 क्षेत्रों में विशेष हेल्पडेस्क और मोबाइल नंबर जारी
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज: त्योहारों के बीच ठंड की आहट, जानिए क्या रहेगा बारिश और तापमान का हाल
- स्कूलों में दीपावली अवकाश आज से…
- ’सेवा सेतु केंद्र बना आम नागरिकों के लिए राहत का माध्यम, रामशरण को एक ही स्थान पर मिले तीन प्रमाण पत्र’


