खबर वर्ल्ड न्यूज-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बस्तर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने गांजा तस्करी के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा करते हुए 476 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। जब्त गांजे की अनुमानित कीमत करीब 2 करोड़ 38 लाख रुपये बताई जा रही है। इस मामले में पुलिस ने 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
जानकारी के मुताबिक, तस्कर ओडिशा से गांजे की खेप लेकर उत्तरप्रदेश जा रहे थे। इसी दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए गांजे की बड़ी खेप पकड़ी। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने एक बाइक और गांजा परिवहन में इस्तेमाल की जा रही टाटा लोडिंग पिकअप वाहन भी जब्त किया है।
मामले में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ की जा रही है। पुलिस अब गांजा तस्करी के नेटवर्क की जड़ तक पहुंचने के लिए बैकवर्ड और फॉरवर्ड लिंकेज खंगाल रही है। इसके जरिए तस्करी में शामिल अन्य लोगों, सप्लायर और खरीदारों की जानकारी जुटाई जा रही है। बस्तर पुलिस की इस कार्रवाई को नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
Trending
- डीएमएफ की कार्ययोजना में पर्यावरण संरक्षण, शिक्षा, स्वास्थ्य और अधोसंरचना को दें प्राथमिकता- राज्यपाल डेका
- बस्तर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: ओडिशा से उत्तर प्रदेश तस्करी हो रहा 2 करोड़ 38 लाख का गांजा जब्त, 7 तस्कर गिरफ्तार
- ‘मैं भगोड़ा नहीं, गुजरात पुलिस की सुरक्षा में हूँ’: ‘ज्ञानु-जानू’ विवाद पर पुलिस नोटिस के बाद अमित जोगी का पलटवार
- दीपावली से पहले छत्तीसगढ़ के बुनकरों और महिला स्व-सहायता समूहों को बड़ी सौगात
- प्रमुख विकास कार्यों को गति दें- मुख्य सचिव विकासशील
- राजस्व कार्यो में लापरवाही बरतने हड़ताल में शामिल पांच पटवारी निलंबित
- राज्यपाल डेका ने भारत रत्न डॉ. भूपेन हजारिका की पुण्यतिथि पर उन्हें किया नमन
- निकाय चुनाव से पहले छत्तीसगढ़ में सियासी घमासान: कांग्रेस के ‘वोट चोरी’ अभियान पर डिप्टी सीएम अरुण साव का तीखा हमला


