Close Menu
KhabarWorld24KhabarWorld24

    Subscribe to Updates

    Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

    What's Hot

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा

    November 3, 2026

    नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    November 3, 2026

    राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां

    November 3, 2026
    Facebook X (Twitter)
    Trending
    • राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा
    • नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह
    • राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां
    • अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल
    • अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा
    • ढोकरा कला देखकर अभिभूत हुए जनमानस, लकड़ी और धातु में जीवंत हो रही बस्तर की संस्कृति
    • एनआईटी रायपुर के 17वें दीक्षांत समारोह में 1,364 विद्यार्थियों को मिली उपाधियां
    • आधुनिक तकनीक और नवाचार के क्षेत्र में वैश्विक नेतृत्व की ओर तेजी से बढ़ रहा भारत: केंद्रीय मंत्री जी. किशन रेड्डी
    Facebook Instagram YouTube
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    • Home
    • छत्तीसगढ़
      • रायपुर
      • दुर्ग
      • बस्तर
      • बिलासपुर
      • सरगुजा
    • राष्ट्रीय
      • दिल्ली
      • मध्य प्रदेश
    • अंतर्राष्ट्रीय
    • एंटरटेनमेंट
    • खेल
    • धर्म आध्यात्म
    • बिज़नेस
    • संपादकीय
    • Contact
    KhabarWorld24KhabarWorld24
    Home » लखपति दीदी अश्वनी राजवाड़े की सफलता: बिहान योजना ने बदली तस्वीर, ढाई एकड़ में खीरे की खेती से लिखी तरक्की की इबारत
    सरगुजा

    लखपति दीदी अश्वनी राजवाड़े की सफलता: बिहान योजना ने बदली तस्वीर, ढाई एकड़ में खीरे की खेती से लिखी तरक्की की इबारत

    Khabar WorldBy Khabar WorldNovember 3, 2026No Comments2 Views
    Facebook Twitter LinkedIn WhatsApp Telegram Copy Link
    Share
    Facebook Twitter LinkedIn Telegram WhatsApp Copy Link

    आर्थिक स्थिति मजबूत होने से बच्चों को मिल रही बेहतर शिक्षा, परिवार में बढ़ी खुशहाली और समाज में मिला सम्मान

    खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में संचालित राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन ‘बिहान’ ग्रामीण महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता का सशक्त माध्यम बन रहा है। योजना के माध्यम से महिला स्व-सहायता समूहों को आर्थिक सहयोग और आजीविका के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं, जिससे महिलाएं खेती-किसानी, पशुपालन और विभिन्न स्वरोजगार गतिविधियों से जुड़कर अपनी आमदनी बढ़ा रही हैं। सरगुजा जिले के लखनपुर विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत बगदरी की अश्वनी राजवाड़े इसकी प्रेरक मिसाल हैं। उन्होंने बिहान योजना के अंतर्गत महिला स्व-सहायता समूह से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर ढाई एकड़ भूमि में खीरे की खेती शुरू की और अपनी मेहनत से लखपति दीदी बनने का मुकाम हासिल किया है। आज उनकी उपज बिहार तक पहुंच रही है। साथ ही उनकी खेती से गांव के 20 से 25 लोगों को प्रतिदिन रोजगार भी मिल रहा है।
    समूह से मिले डेढ़ लाख रुपये के ऋण ने खोली आर्थिक उन्नति की राह
    अश्वनी राजवाड़े दीप्ति महिला स्व-सहायता समूह की सदस्य हैं। उन्होंने बताया कि पहले खेती-किसानी के लिए पर्याप्त पूंजी की व्यवस्था करना बड़ी चुनौती थी। आर्थिक संसाधनों की कमी के कारण वे खेती का विस्तार नहीं कर पा रही थीं। बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें समूह के माध्यम से ऋण की सुविधा मिली, जिससे उन्होंने खेती को व्यावसायिक रूप देने का निर्णय लिया। समूह से डेढ़ लाख रुपये का ऋण लेकर उन्होंने ढाई एकड़ भूमि में खीरे की खेती शुरू की। उनकी मेहनत और बेहतर फसल प्रबंधन से इस वर्ष खीरे की अच्छी पैदावार हुई है। वर्तमान में फसल की तुड़ाई और बिक्री का कार्य जारी है, जिससे उन्हें अच्छी आमदनी प्राप्त हो रही है। अश्वनी बताती हैं कि समूह से मिले आर्थिक सहयोग ने उन्हें आत्मविश्वास के साथ खेती में निवेश करने और अपनी आजीविका को आगे बढ़ाने का अवसर दिया है।
    खेत से ही बिक रही खीरे की उपज, बिहार तक पहुंच रहा उत्पादन
    अश्वनी राजवाड़े की खीरे की खेती अब व्यावसायिक स्वरूप ले चुकी है। अच्छी गुणवत्ता और पर्याप्त उत्पादन के कारण व्यापारी स्वयं उनके पास पहुंचकर खीरे की खरीद कर रहे हैं। इससे उन्हें अपनी उपज बेचने के लिए बाजार जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती और परिवहन एवं विपणन संबंधी परेशानियों से भी राहत मिली है। उनके खेत में उत्पादित खीरा स्थानीय बाजारों के साथ बिहार तक भेजा जा रहा है। अश्वनी बताती हैं कि खीरे की अच्छी पैदावार और बाजार में मांग के कारण उन्हें बेहतर आमदनी मिल रही है। इससे परिवार की आर्थिक स्थिति मजबूत हुई है और वे आने वाले समय में खेती को और आगे बढ़ाने के लिए उत्साहित हैं।
    स्वयं बनीं आत्मनिर्भर, गांव के 20 से 25 लोगों को भी दे रहीं रोजगार
    अश्वनी राजवाड़े की सफलता केवल उनके परिवार की आर्थिक प्रगति तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी खेती गांव के अन्य परिवारों के लिए भी आजीविका का माध्यम बन रही है। खीरे की खेती में फसल की देखरेख, तुड़ाई और अन्य कृषि कार्यों के लिए प्रतिदिन लगभग 20 से 25 स्थानीय लोगों को रोजगार मिल रहा है। इससे ग्रामीणों को गांव में ही काम करने का अवसर प्राप्त हो रहा है। अश्वनी बताती हैं कि अपनी मेहनत से अच्छी आमदनी अर्जित करने के साथ गांव के अन्य लोगों को रोजगार उपलब्ध कराना उनके लिए विशेष संतोष की बात है। बिहान योजना से मिले सहयोग ने उन्हें इस योग्य बनाया है कि वे अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के साथ अन्य परिवारों की आजीविका में भी योगदान दे रही हैं।
    बिहान से बदली परिवार की तस्वीर, बच्चों को दिला रहीं बेहतर शिक्षा
    खीरे की खेती से बढ़ी आमदनी ने अश्वनी राजवाड़े के परिवार के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाया है। उनके पति भी खेती-किसानी से जुड़े हैं और दोनों मिलकर कृषि कार्यों को आगे बढ़ा रहे हैं। पहले सीमित आर्थिक संसाधनों के कारण परिवार की जरूरतों को पूरा करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था, लेकिन अब खेती से अच्छी आमदनी होने के कारण परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर हुई है। अश्वनी अपने दोनों बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा दिला पा रही हैं और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए प्रयासरत हैं। आर्थिक आत्मनिर्भरता से परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका मजबूत हुई है और समाज में भी उनका सम्मान बढ़ा है। वे बताती हैं कि बिहान योजना से जुड़ने के बाद उन्हें न केवल आर्थिक सहयोग मिला, बल्कि स्वयं की क्षमता पर भरोसा करने और आगे बढ़ने की प्रेरणा भी मिली।
    लखपति दीदी बनकर अन्य महिलाओं के लिए बनीं प्रेरणा
    अश्वनी राजवाड़े की सफलता यह दर्शाती है कि सही अवसर, आर्थिक सहयोग और मेहनत के बल पर ग्रामीण महिलाएं कृषि क्षेत्र में भी उद्यमिता की नई मिसाल स्थापित कर सकती हैं। महिला स्व-सहायता समूह से मिले डेढ़ लाख रुपये के ऋण को उन्होंने आय बढ़ाने के अवसर में बदला और आज लखपति दीदी के रूप में अपनी पहचान बनाई है। उनकी सफलता गांव की अन्य महिलाओं को भी स्व-सहायता समूहों से जुड़कर स्वरोजगार और आजीविका गतिविधियां अपनाने के लिए प्रेरित कर रही है।
    अश्वनी राजवाड़े ने अपनी इस उपलब्धि के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि बिहान योजना ने उनके जीवन में बड़ा बदलाव लाया है। पहले खेती के लिए पूंजी जुटाना कठिन था, लेकिन समूह से मिले ऋण ने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर दिया। आज वे खीरे की खेती से अच्छी आमदनी प्राप्त कर रही हैं, अपने बच्चों को बेहतर शिक्षा दिला रही हैं और गांव के अन्य लोगों को भी रोजगार उपलब्ध करा रही हैं। उनकी यह सफलता महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण उद्यमिता और स्थानीय स्तर पर रोजगार सृजन की प्रेरक कहानी बन गई है।

    Share. WhatsApp Facebook Twitter LinkedIn Telegram Email Copy Link
    Khabar World
    • Website

    Related Posts

    राज्योत्सव में दिखी छत्तीसगढ़ की संस्कृति, विकास और उपलब्धियों की झलक

    November 3, 2026

    सीएम हेल्पलासीएम हेल्पलाइन 1076 पर एक कॉल से रिया को मिला छात्रावास, पढ़ाई को मिली नई राह

    October 31, 2026

    राज्योत्सव में सजेगा छत्तीसगढ़ी व्यंजनों का स्वाद, 02 नवंबर को होगी पाक कला प्रतियोगिता

    October 31, 2026
    × Popup Image


    RO No 13718/1

    Top Posts

    बस्तर दशहरा के निशा जात्रा रस्म में अर्धरात्री 12 बजे मां खमेश्वरी मंदिर में दी जायेगी 11 बकरों की बलि

    September 30, 20252,170

    कबाड़ी व्यवसायी का ट्रक चालक काे बंधक बनाकर पीटने का वीडियो हुआ वायरल

    August 3, 20251,375

    पालनार में महिला की संदिग्ध मौत से सनसनी, बलात्कार के बाद हत्या की आशंका- ग्रामीणों में आक्रोश

    July 26, 20251,346

    राज परिवार के सदस्य कमल चंद्र भंजदेव ने बस्तर गोंचा की परंपरा को किया खंडित – शिवशंकर जोशी

    July 16, 20261,344
    Don't Miss
    रायपुर

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा

    By Khabar WorldNovember 3, 20260

    आधारभूत सुविधाओं के विस्तार, जनजातीय उत्थान और नक्सलवाद से मुक्ति से ऐतिहासिक बदलाव खबर वर्ल्ड…

    नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    November 3, 2026

    राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां

    November 3, 2026

    अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 3, 2026
    Stay In Touch
    • Facebook
    • Twitter
    • Pinterest
    • Instagram
    • YouTube
    • Vimeo
    About Us
    About Us

    खबर वर्ल्ड 24 .com एक ऐसा न्यूज बेबसाईट है।जिसके माध्यम से विभिन्न दैनिक समाचार पत्र एवं अन्य पत्रिका को समाचार एवं फोटो फीचर की सेवायें न्यूनतम शुल्क में प्रदान किया जाता है।साथ ही लिंक के द्वारा भी अन्य पाठकों को भी फेसबुक व्हाट्सएप, यूटयूब व अन्य संचार माध्यम से प्रतिदिन समय समय पर न्यूज भेजा जाता है। khabarworld24.com बहुत कम समय मे अपने पाठकों के बीच लोकप्रिय हुआ है। इस वेबसाइट में विभिन्न प्रकार के समाचार जैसे राजनैतिक, सामाजिक, आर्थिक, प्रसाशनिक, स्वास्थ्य, व्यापार, खेल मनोरंजन, कानून, अपराध, पर्यटन, सांस्कृतिक, एवं सम सामायिक घटनाक्रम का समावेस रहता है। ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेज kwns उत्कृष्ट समाचार एवं सेवाएं देने के लिए तत्पर व कटिबद्व है |

    Email Us: khabarworld2010@gmail.com
    Contact: +91 9329228972

    Facebook Instagram YouTube
    Our Picks

    राज्य स्थापना के 26 वर्ष : नए छत्तीसगढ़ की सशक्त होती तस्वीर, दशा और दिशा

    November 3, 2026

    नक्सलवाद से मुक्त होकर विकास और समृद्धि की नई यात्रा पर आगे बढ़ रहा छत्तीसगढ़ : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह

    November 3, 2026

    राज्योत्सव परिसर में कृषि विभाग की प्रदर्शनी में किसानों को मिल रही खेती से जुड़ी जानकारियां

    November 3, 2026

    अटल जी के सपनों से विकसित छत्तीसगढ़ के संकल्प तक, संस्कृति, स्वाभिमान और विकास की गौरवशाली यात्रा- मंत्री राजेश अग्रवाल

    November 3, 2026

    अंग्रेजी में संवाद की झिझक होगी दूर, आत्मविश्वास के साथ आगे बढ़ेंगे छत्तीसगढ़ के युवा

    November 3, 2026

    ढोकरा कला देखकर अभिभूत हुए जनमानस, लकड़ी और धातु में जीवंत हो रही बस्तर की संस्कृति

    November 3, 2026
    About Director
    About Director

    संपादक : व्यास पाठक
    पता : ख़बरवर्ल्ड न्यूज सर्विसेस प्रेस एंड मीडिया हाउस
    तेलीबांधा तालाब की पीछे श्याम नगर रायपुर छत्तीसगढ़ पिन 492006
    PAN Number : AJNPP0339F

    Facebook Instagram YouTube
    Designed by RT Internet Services.
    • Home
    • About Us
    • Terms And Conditions
    • Privacy Policy
    • Contact Us

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.