Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। रायपुर पुलिस विभाग में कसावट लाने के लिए बड़े पैमाने पर फेरबदल किया गया है। बड़ी संख्या में थाना प्रभारियों का तबादला हुआ है। सूची में 29 थाना प्रभारी और 1 उपनिरीक्षक का नाम शामिल है. डीजीपी अरुण देव गौतम ने यह आदेश जारी किया है।
केंद्रीय खेल राज्य मंत्री ने खिलाड़ियों का किया उत्साहवर्धन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के अंतर्गत स्वामी विवेकानंद एथलेटिक्स स्टेडियम, कोटा में खेले गए पुरुष फुटबॉल के सेमीफाइनल मुकाबलों में छत्तीसगढ़ और पश्चिम बंगाल ने शानदार जीत दर्ज करते हुए फाइनल में प्रवेश किया। खेले गए एक रोमांचक सेमीफाइनल मुकाबले में छत्तीसगढ़ ने अरुणाचल प्रदेश को 3-2 से हराया। मैच की शुरुआत से ही छत्तीसगढ़ टीम ने आक्रामक खेल दिखाया और पहले हाफ की समाप्ति तक 2-0 की बढ़त बना ली। दूसरे हाफ में अरुणाचल प्रदेश ने वापसी की कोशिश की, लेकिन छत्तीसगढ़…
जगदलपुर में एथलेटिक्स में ओडिशा ने चार और झारखंड ने दो स्वर्ण जीते छत्तीसगढ़ के गजेंद्र ठाकुर ने 800 मीटर में रजत, पुरुष हॉकी टीम को कांस्य, मेजबान पुरुष फुटबॉल टीम फाइनल में खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। रेस वॉकर दशरथ तलवार और मिडिल-डिस्टेंस धाविका नागिनी के स्वर्ण पदकों की बदौलत कर्नाटक ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स के आठवें दिन अपनी बढ़त और मजबूत कर ली। वहीं छत्तीसगढ़ के गजेंद्र ठाकुर ने पुरुष 800 मीटर में रजत पदक जीता और पुरुष हॉकी टीम ने कांस्य पदक हासिल किया। जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर एथलेटिक्स ट्रैक पर दशरथ तलवार ने 45:13.85 के समय…
बस्तर में ‘गोली’ की जगह ‘गोला’ और ‘गेंद’: खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 से बदली छत्तीसगढ़ की तस्वीर
खेल उस क्षेत्र में नई उम्मीद लेकर आया, जिसकी पहचान कभी संघर्ष से होती थी’: युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे खडसे ने खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026 के दौरान जगदलपुर का दौरा किया और 2500 से अधिक आदिवासी एथलीटों को ‘भविष्य का ओलंपियन’ बताया खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। युवा मामले और खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे ने ‘खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स-2026’ के दौरान बुधवार को रायपुर का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने यहां के माहौल को ऊर्जा, आशा और बदलाव से भरपूर बताया। उन्होंने इस आयोजन को सफल बनाने में भारतीय खेल प्राधिकरण (साई) टीम के प्रयासों की सराहना…
प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ प्रवास के दौरान राजापारा स्थित भगवान जगन्नाथ मंदिर पहुंचे। यहां उन्होंने विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री साय उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति, रायगढ़ द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में शामिल होने के क्रम में मंदिर पहुंचे थे। इस दौरान उन्होंने उत्कल समाज द्वारा निर्मित प्रभु जगन्नाथ मंदिर में दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर झारसुगुड़ा विधायक टंकाधर त्रिपाठी, विधायक पुरंदर मिश्रा, महापौर जीवर्धन चौहान सहित स्थानीय जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं उत्कल…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर आईजी सुन्दरराज पट्टिलिंगम ने कहा कि मिशन 2026 के तहत बस्तर आज एक ऐतिहासिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। लंबे समय तक हिंसा और भय के साये में रहा यह क्षेत्र अब शांति, विश्वास और विकास की नई दिशा में निर्णायक रूप से आगे बढ़ रहा है। सुरक्षा बलों, स्थानीय प्रशासन और बस्तर की जनता के संयुक्त संकल्प ने नक्सल-मुक्त बस्तर के लक्ष्य को लगभग साकार कर दिया है। अब बस्तर स्थायी शांति, प्रगति और जनविश्वास के एक नए अध्याय की ओर आत्मविश्वास के साथ अग्रसर है। उन्हाेने कहा कि शासन की मंशानुरूप…
लू से बचाव के लिए सतर्क रहने की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। जिले में लगातार बढ़ते तापमान और संभावित हीटवेव की स्थिति को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने नागरिकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। जारी एडवाइजरी के अनुसार हीटवेव के दौरान शरीर में हीट रैश, मांसपेशियों में ऐंठन, चक्कर आना, सिरदर्द, अत्यधिक प्यास लगना तथा उल्टी जैसे लक्षण दिखाई दे सकते हैं। गंभीर स्थिति में शरीर का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस या उससे अधिक हो जाने पर हीट स्ट्रोक की स्थिति बन सकती है, जिसे चिकित्सकीय आपातकाल माना जाता है। ऐसे में लक्षण दिखाई देने पर तुरंत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। पथरिया विकासखंड के ग्राम पंचायत लौदा में आयोजित जनसमस्या निवारण शिविर ने प्रशासनिक संवेदनशीलता और त्वरित कार्यवाही कर आमजनों की समस्याओं का समाधान किया गया। इसी कड़ी में ग्राम पंचायत अमलडीहा की निवासी श्रीमती सरिता यादव की पेयजल संबंधी समस्या का समाधान कर उन्हें राहत पहुंचाई गई। श्रीमती सरिता यादव ने शिविर में कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करते हुए बताया कि उन्हें पेयजल के लिए काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्हें पानी के दूर तक जाना पड़ता है, जिससे काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है। गर्मी में यह…
स्वास्थ्य सेवाओं को मिलेगी तेज गति: विधायक मोहले विधायक मोहले ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष पाठक-मुंगेली। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप शहरी क्षेत्रों में 15 मिनट एवं ग्रामीण क्षेत्रों में 30 मिनट के भीतर एम्बुलेंस सेवा उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिले को 07 नवीन 108 संजीवनी एक्सप्रेस एम्बुलेंस प्राप्त हुई है। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से विधायक पुन्नूलाल माहले ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि इन एम्बुलेंस से सभी जरूरतमंद मरीजों को समय पर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी। शासन की मंशा है कि आपातकालीन स्थिति में मरीज को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर सांसद महेश कश्यप ने बस्तर सहित पूरे देश से नक्सल मुक्त भारत का संकल्प को पूरा करने के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में बस्तर जो रेड कॉरिडोर के नाम से जाना जाता रहा, नक्सल मुक्त होने से अब बस्तर की एक अलग ही पहचान होगी। छत्तीसगढ़ के विकास को नक्सलवाद ने रोक रखा था, लेकिन अब केन्द्र सरकार एवं छत्तीसगढ़ की साय सरकार के नेतृत्व में चहुंओर विकास की धारा प्रवाहित होगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की छवि को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सरकार…

