Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ का ‘सुरक्षा कवच’: अब मुफ्त HPV टीके से थमेगा सर्वाइकल कैंसर का बढ़ता खतरा
- क्लीनिक की आड़ में चल रहा था IPL सट्टे का काला कारोबार; बंगाल का सट्टेबाज गिरफ्तार
- मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने काव्य संग्रह अंबुबाची का किया विमोचन
- छत्तीसगढ़ कोयला लेवी घोटाला: हाईकोर्ट से रानू साहू को बड़ा झटका, 9 अपीलें खारिज
- मुंगेली पुलिस की बड़ी उपलब्धि: ‘ऑपरेशन मुस्कान’ के तहत 90 परिवारों को लौटाए गुम हुए मोबाइल
- साकेत भवन में कर्मचारी राज्य बीमा औषधालय ने लगाया विशेष स्वास्थ्य जागरूकता व जांच शिविर
- 52 किलो गांजा के साथ 3 तस्कर गिरफ्तार
- जग्गी हत्याकांड: अमित जोगी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी संजीवनी, सजा और दोषसिद्धि दोनों पर रोक
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की जनहितैषी पहल के अंतर्गत बस्तर की जनता को बेहतर और त्वरित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के संकल्प के साथ 15 नई एम्बुलेंस सौंपी गईं। इस महत्वपूर्ण सौगात के साथ अब जिले के वनांचल और दूरस्थ क्षेत्रों में आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच और अधिक सुगम हो गई है, जिससे विशेष रूप से आकस्मिक दुर्घटनाओं और प्रसव के मामलों में मरीजों को समय पर अस्पताल पहुंचाना संभव हो सकेगा। आज अबुधवार 1 अप्रैल को जगदलपुर स्थित महारानी अस्पताल के प्रांगण में आयोजित एक कार्यक्रम में महापौर संजय पांडे ने इन एम्बुलेंस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव, 01 अप्रैल । जिले के ग्राम पंचायत बांगोली में दो परिवारों के छह सदस्यों ने आज बुधवार काे मूल धर्म में घर वापसी की। इन परिवारों ने लगभग तीन वर्ष पहले धर्म परिवर्तन किया था। ग्रामीणों का कहना है कि उस समय इन परिवारों को इलाज और सहायता के नाम पर भ्रमित किया गया था। हालांकि पिछले कुछ समय से इनके मन में अपने मूल धर्म और परंपराओं की ओर लौटने की इच्छा जागृत हो रही थी। गांव में आयोजित एक सामाजिक बैठक के दौरान दोनों परिवारों ने सार्वजनिक रूप से अपने मूल धर्म में लौटने…
अब ‘चलती-फिरती ICU’ से मिलेगी जीवन रक्षक सुविधा खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। जिले में स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ और अधिक प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के तहत 108 एम्बुलेंस सेवा में 16 नई एम्बुलेंस को शामिल किया गया। इन एम्बुलेंस को जिला कलेक्टोरेट परिसर से आज विधिवत हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया, जिससे जिले में आपातकालीन चिकित्सा सेवाओं की पहुंच और गति दोनों में सुधार की उम्मीद है।इस कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल, विधायक दिलीप लहरिया, विधायक सुशांत शुक्ला, महापौर पूजा विधानी, कलेक्टर संजय अग्रवाल तथा मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शुभा गरेवाल सहित स्वास्थ्य…
रायगढ़ में उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ के बाबा प्रियदर्शी राम ऑडिटोरियम, पंजरी प्लांट में उत्कल सांस्कृतिक सेवा समिति द्वारा आयोजित ‘उत्कल दिवस एवं वार्षिकोत्सव स्नेह सम्मेलन’ में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का विधिवत शुभारंभ मुख्यमंत्री साय द्वारा भगवान जगन्नाथ स्वामी की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्वलन एवं ‘वंदे उत्कल जननी’ के मधुर गायन के साथ हुआ। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को आत्मीयतापूर्वक संबोधित करते हुए कहा कि वे यहां अतिथि के रूप में नहीं,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। आत्मसमर्पण के बाद इन युवाओं को विशेष प्रशिक्षण दी जा रही है, जिसमें उन्हें संवाद कौशल और सूचना तंत्र के संचालन के गुर सिखाए जा रहे हैं। प्रशिक्षण पूरी होने के बाद, गृह विभाग की ओर से प्रत्येक को एक ‘वेलकम किट’ प्रदान की जा रही है। इस विशेष अभियान के तहत गृह विभाग ने तकनीक का इस्तेमाल किया गया है। आत्मसमर्पण करने वाले प्रत्येक व्यक्ति को न केवल मुख्यधारा से जोड़ा जा रहा है, बल्कि उन्हें एक डिजिटल नेटवर्क का हिस्सा बनाया गया है। विभाग के पास अब एक ऐसा रिकॉर्ड मौजूद है, जिसमें इन…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय युवा कार्यक्रम एवं खेल राज्यमंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने बुधवार को तुरेनार स्थित छत्तीसकला ब्रांड के अंतर्गत ग्रोथ सेंटर एवं प्रगति महिला स्व-सहायता समूह के स्टॉल्स का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय उत्पादों, महिला उद्यमिता एवं स्व-सहायता समूहों द्वारा किए जा रहे कार्यों का अवलोकन किया। इस दौरान श्रीमती रक्षा खडसे ने कहा कि छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में उल्लेखनीय कार्य हो रहा है। स्व-सहायता समूहों के माध्यम से महिलाएं न केवल आर्थिक रूप से सशक्त बन रही हैं, बल्कि सामाजिक परिवर्तन की अग्रदूत भी बन रही हैं। उन्होंने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। केंद्रीय खेल एवं युवा कल्याण राज्य मंत्री श्रीमती रक्षा निखिल खडसे ने धरमपुरा क्रीडा परिसर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में आयोजित प्रतियोगिता स्थल का दौरा किया। उन्होंने इस आयोजन को आदिवासी सशक्तिकरण, जमीनी स्तर पर प्रतिभा खोज और खेलों के माध्यम से राष्ट्र निर्माण की दिशा में एक ऐतिहासिक पहल बताया। केंद्रीय राज्य मंत्री खडसे ने बस्तर ओलंपिक और सरगुजा ओलंपिक जैसे आयोजनों का जिक्र करते हुए कहा कि आदिवासी क्षेत्रों में पहले से ही खेलों की मजबूत परंपरा मौजूद है, जिसे यह प्रतियोगिता एक संगठित मंच प्रदान कर रही है। उन्हाेने ंकहा…
संघर्ष और अलगाव वाले क्षेत्र से उभर रहे युवा फुटबॉलर; आश्रम में विभिन्न आयु वर्गों के 2,700 से अधिक बच्चे रहते हैं खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के दूरस्थ अबूझमाड़ क्षेत्र में आदिवासी समुदायों के उत्थान के उद्देश्य से 1986 में स्थापित रामकृष्ण मिशन विवेकानंद आश्रम आज चुपचाप फुटबॉल प्रतिभाओं की एक अनोखी नर्सरी बनकर उभरा है। यह आश्रम छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में स्थित है और राज्य की राजधानी रायपुर से लगभग 250 किलोमीटर दूर है। इसका प्रभाव मौजूदा खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स (KITG) में साफ दिखाई दे रहा है, जहां पुरुष और महिला फुटबॉल टीमों में…
वित्तीय प्रबंधन होगा और अधिक पारदर्शी व आसान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। संचालनालय कोष एवं लेखा ने राज्य में वित्तीय प्रबंधन प्रणाली को अधिक पारदर्शी, त्वरित और प्रभावी बनाने के उद्देश्य से कई नई डिजिटल सेवाओं की शुरुआत की है। इन पहलों का लक्ष्य आम नागरिकों, शासकीय विभागों एवं अन्य हितधारकों को सरल, सुलभ और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराना है। इसी क्रम में, ई-चालान के तहत OTC प्रणाली को 01 अप्रैल 2026 से लागू किया गया है। अब सभी प्रकार की शासकीय प्राप्तियों का भुगतान ऑनलाइन माध्यम से किया जा सकेगा। नागरिक और संस्थाएं आसानी से चालान तैयार कर राजस्व जमा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नक्सलवाद के मुद्दे पर चल रही सियासत को लेकर विपक्ष पर निशाना साधा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे संवेदनशील मुद्दे पर राजनीति करना उचित नहीं है। कांग्रेस को सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करनी चाहिए न कि जनता के बीच भ्रम फैलाने का काम करना चाहिए। मुख्यमंत्री ने डबल इंजन सरकार और सुरक्षा बलों के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इन्हीं की बदौलत नक्सलवाद पर प्रभावी नियंत्रण संभव हो पाया है। पिछले चार दशकों तक नक्सलवाद विकास की राह में बड़ी बाधा बना रहा, लेकिन अब छत्तीसगढ़ और देश…

