Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- कोर ग्रुप से बाहर हुए बृजमोहन अग्रवाल, बोले — “मुझे कोई किनारे नहीं कर सकता”
- छत्तीसगढ़ में ‘मिशन मोड’ से आएगा बदलाव: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के विजन को धरातल पर उतारने की तैयारी
- सुशासन की ओर कदम: नवा रायपुर IIIT में डिजिटल दक्षता और AI एकीकरण पर विशेष प्रशिक्षण संपन्न
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
Author: Khabar World
जब मुख्यमंत्री खुद बने ग्राहक : घरेलू सामान की शॉपिंग कर उठाया जीएसटी दरों में कटौती का लाभ जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने “के मार्ट” पहुंचे मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजधानी रायपुर के सरोना स्थित शुभम “के मार्ट” में रोजमर्रा की ज़रूरत का सामान खरीद रहे लोग उस समय सुखद आश्चर्य से भर उठे, जब उन्होंने देखा कि जीएसटी बचत का लाभ उन्हें मिल रहा है या नहीं, इसे देखने स्वयं प्रदेश के मुखिया पहुँचे हैं। दरअसल, जीएसटी बचत उत्सव को लेकर जनभावनाओं से रूबरू होने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय “शुभम के मार्ट” पहुंचे। उन्होंने खुद…
पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बढ़ते कदम पीएम सूर्य घर बिजली योजना खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। पर्यावरण संरक्षण और आत्मनिर्भरता की दिशा में प्रधानमंत्री सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना एक नया अध्याय लिख रहा है। सरगुजा जिला के परराडाड़ निवासी श्री फराज ने 5 किलोवाट का सोलर पैनल अपने घर की छत पर लगाकर न केवल अपनी बिजली जरूरतें पूरी की हैं, बल्कि अतिरिक्त बिजली बेचकर आय अर्जित करने का मार्ग भी खोल लिया है। शासन की डबल सब्सिडी ने घटाया खर्च फराज ने बताया कि योजना के अंतर्गत उन्हें केंद्र सरकार से 78,000 रुपए और राज्य सरकार से 30,000 रुपए…
एकल शिक्षकीय विद्यालय से अब विषयवार पढ़ाई की ओर बदलाव, बच्चों में बढ़ा आत्मविश्वास खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की दूरदर्शी सोच और राज्य सरकार की हर शाला में शिक्षक, हर बच्चे को शिक्षा नीति के तहत शिक्षा व्यवस्था में निरंतर सुधार हो रहा है। ग्रामीण अंचलों में शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने के लिए लागू की गई युक्तियुक्तकरण प्रक्रिया सकारात्मक परिणाम दे रही है। इसका उदाहरण बलरामपुर जिले के प्राथमिक शाला यादवपारा में देखने को मिलता है, जहाँ अब बच्चों को विषयवार पढ़ाई, खेल-आधारित गतिविधियों और व्यक्तिगत ध्यान का लाभ मिल रहा है। वर्ष 2022 से प्राथमिक शाला…
छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट : स्वास्थ्य, वेलनेस और पर्यटन निवेश का नया युग मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम में हुए शामिल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ अब केवल कोर सेक्टर तक सीमित नहीं है, बल्कि आने वाले समय में यह वेलनेस, हेल्थकेयर और पर्यटन के क्षेत्र में भी राष्ट्रीय पहचान बनाएगा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज ओमाया गार्डन, रायपुर में आयोजित छत्तीसगढ़ केयर कनेक्ट कार्यक्रम को संबोधित करते हुए यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन की शुरुआत शारदीय नवरात्रि की शुभकामनाओं से की और कहा कि यह आयोजन ऐसे समय में हो रहा है, जब प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के छोटे से गांव जमडीखुर्द की साधारण महिला पारसमति आज आत्मनिर्भरता और सफलता की प्रेरणादायी मिसाल बन चुकी हैं। पारसमति ने वर्ष 2017 में बिहान योजना के तहत गठित जय माँ लक्ष्मी स्वसहायता समूह से जुड़कर साप्ताहिक 10-10 रुपये बचाना शुरू किया। पहली बार उन्हें 5 हजार रुपये का लोन मिला, जिससे उन्होंने तीन बकरियां खरीदीं। आगे चलकर 60 हजार रुपये की सामुदायिक निवेश निधि से उन्होंने गांव में पहली बार डी.जे. साउंड सर्विस शुरू की। इससे ग्रामीणों को दूर कस्बों में जाने की परेशानी खत्म हुई और पारसमति की आजीविका ने रफ्तार पकड़ ली। समूह…
राज्यपाल रमेन डेका ने भोरमदेव मंदिर में की विशेष पूजा-अर्चना, प्रदेश की खुशहाली एवं समृद्धि की कामना
खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। राज्यपाल रमेन डेका ने आज कबीरधाम जिले के ऐतिहासिक, पुरातात्विक एवं जनआस्था के प्रमुख केंद्र बाबा भोरमदेव मंदिर पहुंचकर विधि-विधान से विशेष पूजा-अर्चना की। प्राचीन स्थापत्य एवं अद्भुत कलात्मक सौंदर्य के लिए विख्यात भोरमदेव मंदिर में राज्यपाल ने रुद्राभिषेक एवं मंत्रोच्चार के साथ भगवान भोरमदेव की आराधना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली, समृद्धि और उत्तरोत्तर प्रगति की मंगल कामना की। राज्यपाल डेका ने इस अवसर पर भोरमदेव मंदिर परिसर की गरिमामयी आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव किया। उन्होंने कहा कि यह मंदिर न केवल जिले और प्रदेश की आस्था का केंद्र है, बल्कि सांस्कृतिक और धार्मिक दृष्टि से…
हजारों महिलाओं ने स्वास्थ्य जांच, टीकाकरण, पोषण संवाद और जागरूकता गतिविधियों में लिया सक्रिय भाग खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। ‘स्वस्थ नारी – सशक्त परिवार’ अभियान के अंतर्गत आज पूरे छत्तीसगढ़ प्रदेश में महिला स्वास्थ्य सम्मेलन दिवस का राज्यस्तरीय आयोजन बड़े उत्साह और व्यापक सहभागिता के साथ संपन्न हुआ। इस आयोजन का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता और मातृत्व संबंधी समग्र सेवाएं प्रदान करते हुए उन्हें जागरूक एवं आत्मनिर्भर बनाना था। राज्य के सुदूर ग्रामीण अंचलों से लेकर नगरीय क्षेत्रों तक फैले इस व्यापक अभियान में हजारों महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। स्वास्थ्य जांच शिविरों, टीकाकरण सत्रों, पोषण संवादों और…
भाजपा राज में प्रशासनिक अराजकता हावी जब भाजपा के कार्यकर्ता प्रताड़ित किये जा रहे तब आम आदमी का क्या होगा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पूर्व मंत्री ननकी राम कंवर ने भाजपा सरकार के बदनुमा चेहरे को दिखाया है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि वरिष्ठ भाजपा नेता और पूर्व मंत्री ननकीराम कंवर के द्वारा मुख्यमंत्री को लिखा गया पत्र प्रदेश में फैली प्रशासनिक अराजकता को बयान करता है। भाजपा राज में प्रशासनिक अराजकता हावी है। ननकी राम कंवर ने अपने पत्र में सिल-सिलेवार बताया है कि किस प्रकार से प्रशासनिक अधिकारी भाजपा के कार्यकर्ताओं और…
अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी दिव्या रंगारी का जगह-जगह सम्मान कलेक्टर ने शॉल भेंट की, मिठाई खिलाकर किया स्वागत एवं सम्मान खबर वर्ल्ड न्यूज-महासमुंद। अंडर 16 वूमेंस एशिया कप 2025 का आयोजन मलेशिया में 13 से 19 सितम्बर 2025 तक आयोजित किया गया। इस टीम में छत्तीसगढ़ केे महासमुंद जिले की बिटिया दिव्या रंगारी पिता विनोद रंगारी शामिल रहीं। भारतीय टीम ने शानदार खेल जारी रखा और बेहतर प्रदर्शन कर अपनी टीम को एशिया कप 2025 में स्वर्ण पदक दिलाया। एशिया कप 2025 में भारतीय टीम के विजेता बनने पर प्रदेश व जिले में खुशी की लहर देखी गई। दिव्या रंगारी के महासमुंद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी ने मंगलवार को धमतरी जिले के ग्राम करेलीबड़ी में प्रदेशस्तरीय महतारी सदन लोकार्पण कार्यक्रम में 51 महतारी सदनों को मातृशक्ति को समर्पित करने के लिए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, उप मुख्यमंत्री द्वय अरुण साव एवं विजय शर्मा सहित प्रदेश सरकार के प्रति कृतज्ञता ज्ञापित की है। भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा ग्रामीण महिलाओं को स्वावलम्बी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने, सामायिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तीकरण के उद्देश्य से ग्राम पंचायतों में…

