Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- घने जंगलों और नदी-नालों को पार कर स्वास्थ्य दूतों ने बचाई दो मासूमों की जान
- केंद्र सरकार द्वारा एमएसपी में वृद्धि का निर्णय किसानों के हित में ऐतिहासिक कदम : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- शांतिनगर की किराना दुकान में आबकारी विभाग का छापा, भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त
- 10 वर्षों से फेफड़ों के जानलेवा संक्रमण से जूझ रहे युवक को अम्बेडकर अस्पताल में मिला ‘जीवनदान’
- सुशासन तिहार शिविर में तत्काल दूर हुई सुनीता जायसवाल की राशन कार्ड की समस्या
- साहू समाज ने भक्त माता कर्मा के त्याग, सेवा और समर्पण को किया आत्मसात – डिप्टी सीएम अरुण साव
- बंद फैक्ट्री का केमिकल वेस्ट बना ‘पाताल की आग’, चार बच्चे झुलसे
- पखांजूर के सुभाष नगर उप-स्वास्थ्य केंद्र पर 7 महीनों से ताला, 2000 ग्रामीण भगवान भरोसे
Author: Khabar World
मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान बना जीवन रक्षक, माड़वी नन्दे और सुमड़ी को मिली नई जिंदगी अभियान के अंतर्गत 1,74,770 लोगों का स्वास्थ्य जांच व उपचार पूर्ण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सुकमा जिले के के दुर्गम अंचलों में जहाँ भूगोल भी कदम-कदम पर परीक्षा लेता है, वहाँ सुकमा जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की टीम ने कर्तव्यनिष्ठा की एक बेमिसाल इबारत लिखी है। ‘मुख्यमंत्री स्वस्थ बस्तर अभियान’ के तहत दूरस्थ पहुँचविहीन ग्राम दुरभा पहुँची टीम ने दो मासूमों 5 वर्षीय माड़वी नन्दे और 4 वर्षीय माड़वी सुमड़ी को नई जिंदगी दी। मलेरिया, गंभीर कुपोषण और शरीर में मात्र 2 से 3 ग्राम…
धान सहित 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य में वृद्धि से किसानों को मिलेगा लाभ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा विपणन वर्ष 2026-27 हेतु 14 खरीफ फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) में वृद्धि के निर्णय का स्वागत करते हुए इसे किसानों की आय बढ़ाने, कृषि को लाभकारी बनाने और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सशक्त करने की दिशा में ऐतिहासिक कदम बताया है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि धान सहित विभिन्न खरीफ फसलों के एमएसपी में की गई उल्लेखनीय वृद्धि यह स्पष्ट करती है कि केंद्र सरकार किसानों को…
18.72 बल्क लीटर शराब जब्त, आरोपी गिरफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिला आबकारी विभाग बीजापुर ने अवैध मदिरा के विरुद्ध अभियान चलाते हुए भारी मात्रा में गैर-शुल्क चुकाई गई विदेशी शराब जब्त करने में सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई बीजापुर के शांतिनगर क्षेत्र में संचालित एक किराना दुकान में की गई। रॉयल स्टैग व्हिस्की के 104 पाव बरामद किए गए, जिसकी कुल मात्रा 18.72 बल्क लीटर बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई। आबकारी आयुक्त एवं कलेक्टर बीजापुर के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर टीम ने दबिश दी। आरोपी रामकांता मंडल के अवैध कब्जे से रॉयल…
इमरजेंसी में सफल लोबेक्टॉमी सर्जरी, फेफड़े का संक्रमित हिस्सा काटकर निकाला, बीमारी से दी राहत अत्याधुनिक ‘लंग स्टेपलर’ तकनीक से हुई सफल सर्जरी खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय, रायपुर के हार्ट, चेस्ट एवं वैस्कुलर सर्जरी विभाग ने एक अत्यंत जटिल एवं जीवनरक्षक सर्जरी कर 25 वर्षीय युवक की जान बचाने में सफलता प्राप्त की है। मरीज लंबे समय से खांसी के साथ खून आने की गंभीर समस्या से पीड़ित था। स्थिति इतनी गंभीर हो चुकी थी कि प्रत्येक बार खांसने पर लगभग 50 से 70 एमएल तक खून निकल रहा था। डॉक्टरों के अनुसार यदि समय रहते…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। नगर पालिका भाटापारा अंतर्गत इतवारी राम यादव शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित ‘सुशासन तिहार’ शिविर आमजनों की समस्याओं के त्वरित समाधान का सशक्त माध्यम बनकर उभर रहा है। शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं को सीधे जनता तक पहुंचाने के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में उस वक्त एक सुखद तस्वीर देखने को मिली, जब राशन कार्ड की समस्या को लेकर पहुँची स्थानीय निवासी श सुनीता जायसवाल के आवेदन पर प्रशासन ने संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की। अपनी समस्या का समाधान पाकर और मौके पर ही नया राशन कार्ड प्राप्त कर सुनीता जायसवाल के चेहरे पर…
*साहू समाज में सभी समाज को साथ लेकर चलने की क्षमता : उप मुख्यमंत्री अरुण साव* *उप मुख्यमंत्री अरुण साव ग्राम पौनी में आयोजित भक्त माता कर्मा जयंती में हुए शामिल* KWNS – संतोष पाठक , मुंगेली। उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज मुंगेली जिले के ग्राम पौनी में भक्त माता कर्मा जयंती कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री मा. श्री तोखन साहू जी के साथ सम्मिलित हुए। इस पावन अवसर पर उन्होंने माता कर्मा जी की त्याग, सेवा और समाज के प्रति समर्पण को स्मरण कर नमन किया। श्री साव ने कार्यक्रम में सामाजिक जनों को संबोधित करते हुए कहा कि,…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला मुख्यालय में निगम क्षेत्र अंर्तगत बलिराम कश्यप वार्ड में स्थित वर्षों से बंद पड़ी एक केमिकल फैक्ट्री अब स्थानीय लोगों के लिए खतरा बन गई है। फैक्ट्री परिसर में पड़े केमिकल वेस्ट मटेरियल में लगातार आग धधक रही है, जिसकी चपेट में आकर स्थानीय चार बच्चे चपेट में आ चुके हैं। इनमें से दो बच्चों को इलाज के लिए महारानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। बच्चों के अलावा मवेशी और अन्य भी चपेट में आ रहे हैं। वार्डवासियों ने बताया कि यह केमिकल फैक्ट्री करीब 30 वर्षों से बंद पड़ी हुई है। फैक्ट्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। जिले के पखांजूर के सुभाष नगर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में पिछले सात महीनों से ताला जड़ा हुआ है। स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ सीएचओ एक माह की छुट्टी पर गई थीं, लेकिन कई महीनों से वापस नहीं लौटीं। इसके कारण आस-पास के लगभग दाे हजार ग्रामीणों को इलाज के लिए दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उप स्वास्थ्य केंद्र बंद होने से क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाएं बुरी तरह प्रभावित हुई हैं। छोटी-बड़ी बीमारियों के लिए मरीजों को दूर स्थित अस्पतालों का रुख करना पड़ रहा है। सबसे अधिक परेशानी बुजुर्गों, गर्भवती महिलाओं और बच्चों को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले में सुरक्षा बलों ने माओवादियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल की है। संयुक्त कार्रवाई में माओवादियों के पुराने ठिकानों और डंपों से 65.52 लाख नकद, भारी मात्रा में हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक सामग्री तथा दैनिक उपयोग की वस्तुएं बरामद की गई हैं। यह कार्रवाई बीजापुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, कोबरा एवं सीआरपीएफ के संयुक्त दल द्वारा की गई। पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र कुमार यादव ने बताया कि केंद्र एवं राज्य शासन की मंशा के अनुरूप जिले को नक्सलमुक्त बनाने के लिए लगातार सघन सर्चिंग और एरिया डोमिनेशन अभियान चलाया जा रहा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-संतोष कुमार-बीजापुर। जिले के रक्षित केंद्र में तैनात बस्तर फाइटर के जवान दिलीप तेलम ने मंगलवार रात कथित रूप से अपनी इश्यूशुदा AK-47 राइफल से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना से पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, रात लगभग 08:45 बजे से 09:00 बजे के बीच थाना बीजापुर के समीप यह घटना हुई। जवान दिलीप तेलम रक्षित केंद्र बीजापुर में पदस्थ था। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और जांच शुरू कर दी गई। प्राथमिक जांच में पर्सनल के चलते आत्महत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही…

