Author: Khabar World

*महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त होगी जारी:65 लाख महिलाओं के बैंक खातों में 606.94 करोड़ रुपये का होगा अंतरण* KWNS –  रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 4 अक्टूबर को माई दंतेश्वरी की धरती जगदलपुर में आयोजित बस्तर दशहरा एवं मुरिया दरबार के मौके पर छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना की हितग्राही महिलाओं के बैंक खाते में 606 करोड़ 94 लाख रुपये की राशि अंतरित करेंगे। महतारी वंदन योजना की 20वीं किस्त की राशि का लाभ प्रदेश की 64,94,768 लाभार्थी महिलाओं को मिलेगा। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य की महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और…

Read More

KWNS –  मुंगेली। शारदीय नवरात्रि पर्व के अवसर पर रोट्रेक्ट क्लब ऑफ मुंगेली द्वारा नगर के हृदय स्थल नगर पालिका स्कूल प्रांगण में पांच दिवसीय गरबा महोत्सव का भव्य आयोजन किया गया। माता रानी की आराधना और गरबा नृत्य की भक्ति से पूरा नगर भक्तिमय वातावरण में सराबोर रहा। गरबा महोत्सव में अतिथि के रूप में मुंगेली प्रेस क्लब के अध्यक्ष व सदस्यगण, विधायक एवं पूर्व मंत्री पुन्नूलाल मोहले, पिछड़ा वर्ग आयोग के पूर्व अध्यक्ष थानेश्वर साहू, कलेक्टर कुंदन कुमार, एडिशनल कलेक्टर श्रीमती निष्ठा पांडे, जिला पंचायत सीईओ प्रभाकर पांडे, एसडीएम मुंगेली अजय शतरंज, एसडीएम पथरिया श्रीमती चंद्र, एसडीओपी…

Read More

*करमा परब हमारी संस्कृति और पूर्वजों की अमूल्य धरोहर – मुख्यमंत्री साय* KWNS –  रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज शाम राजधानी स्थित अखिल भारतीय वनवासी आश्रम परिसर में उरांव (सरना) आदिवासी विकास संघ रायपुर द्वारा आयोजित करमा पूजा परब 2025 महोत्सव में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने भगवान करमा राजा की विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इसके साथ ही उन्होंने भारत माता के तैलचित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री साय ने कहा कि करमा परब हमारी संस्कृति और हमारे पूर्वजों की…

Read More

KWNS –  रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने स्वामी विवेकानंद विमानतल पर पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया। विमानतल पर केंद्रीय राज्य मंत्री  तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव, वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी, कृषि मंत्री श्री राम विचार नेताम ,पर्यटन मंत्री श्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद श्रीमती रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव श्री विकास शील, अपर मुख्य सचिव श्री मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम, आईजी श्री अमरेश…

Read More

*स्वस्थ नारी सशक्त परिवार अभियान: 31 हज़ार शिविरों में 22 लाख लोगों की स्वास्थ्य जांच* *5 लाख अनीमिया जांच, 1.91 लाख गर्भवती महिलाओं की स्क्रीनिंग: 2.72 लाख सिकल सेल, 3.72 लाख टीबी जांच, 67 हजार बच्चों का किया गया टीकाकरण* KWNS –  रायपुर । केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की महत्वाकांक्षी पहल “स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान” ने छत्तीसगढ़ में कई नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं। बीते पखवाड़े भर में प्रदेशभर में 31 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविर आयोजित किए गए, जिनमें लगभग 22 लाख लोगों ने जांच और उपचार की सेवाएं प्राप्त कीं। विशेष बात यह रही…

Read More

*प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के लखपति दीदी बनाने के संकल्प से महिलाएं बनी आत्मनिर्भर : मुख्यमंत्री* KWNS –  रायपुर।  महिलाएं आज जीवन के हर क्षेत्र में सफलता के नए आयाम गढ़ रही हैं। तकनीक ने पूरी दुनिया के उत्पादों को फिंगरटिप्स पर ला दिया है और अब डिजिटल माध्यम से वैश्विक बाजार तक पहुँचना संभव हो गया है। इसी उद्देश्य से बिहान की दीदियों को डिजिटल प्रशिक्षण दिया जा रहा है ताकि छत्तीसगढ़ के उत्पाद देश और दुनिया के बाजारों तक पहुँच सकें। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज राजधानी रायपुर के शहीद स्मारक भवन में पंचायत एवं ग्रामीण…

Read More

*मुख्यमंत्री साय भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में हुए शामिल: 162 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के 16 विकास कार्यों का किया भूमिपूजन*  KWNS –  रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर जिले के आरंग तहसील अंतर्गत भंडारपुरी धाम में आयोजित गुरु दर्शन एवं संत समागम मेला में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने 162 करोड़ रुपए से अधिक की लागत वाले 16 विकास कार्यों का भूमिपूजन किया, जिनमें नवीन सड़क निर्माण, चौड़ीकरण और मजबूतीकरण के कार्य शामिल हैं। मुख्यमंत्री  साय ने मेला स्थल पर डोम निर्माण,…

Read More

KWNS -प्रिया पाठक,  रायपुर। मध्यप्रदेश के बागेश्वर धाम वाले प्रसिद्ध पं.धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री महाराज तीसरी बार राजधानी पहुंच रहे हैं। वे 4 से 8 अक्टूबर तक गुढ़ियारी स्थित अवधपुरी मैदान में हनुमत कथा की व्याख्या करेंगे। इस दौरान दिव्य दरबार लगाकर भक्तों की समस्या का समाधान भी करेंगे। महाराज कहते हैं कि रायपुर शहर उनकी मौसिया का गांव है, यानी भगवान श्रीराम की माता कौशल्या का मायका है। इसी शहर में आने के बाद से उनकी प्रसिद्धि देशभर में फैली। उनके कथा स्थल पर धर्मातंरण करने वालों की घर वापसी का बड़ा आयोजन हुआ था। इसके बाद ही छत्तीसगढ़ में…

Read More

KWNS –  प्रिया पाठक, रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के दौरे से पहले नक्सलियों के समर्पण को लेकर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बड़ी बात कही है. उन्होंने कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से नक्सलवाद के खिलाफ लगातार सफलता मिल रही है. पुनर्वास नीति और सरकार की योजनाओं का लाभ मिल रहा है. अब तक सैकड़ों नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है. यहीं नहीं 103 नक्सलियों को मुख्य धारा से जोड़ा गया है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कार्यक्रम को लेकर कहा कि आज पंचायत ग्रामीण विभाग द्वारा अच्छा प्रयास किया गया. यहाँ बड़ी संख्या में लखपति दीदीयां…

Read More

KWNS – प्रिया पाठक,  रायपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे हैं। उनका यह दौरा न केवल राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण है, बल्कि सांस्कृतिक रूप से भी खास माना जा रहा है, क्योंकि वे विश्व प्रसिद्ध बस्तर दशहरा का हिस्सा बनने जा रहे हैं। अमित शाह शुक्रवार रात 8:10 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। एयरपोर्ट से वे सीधे 8:25 बजे नवा रायपुर स्थित एक निजी होटल पहुंचे और रातभर वहीं विश्राम करेंगे। शनिवार का कार्यक्रम (4 अक्टूबर) सुबह 11:00 बजे रायपुर से जगदलपुर के लिए रवाना होंगे। दोपहर 12:10 बजे माँ…

Read More