Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ के नारायणपुर में नक्सली डंप से हथियार, विस्फोटक सहित एक करोड़ नगद बरामद
- पीएम सूर्यघर योजना: राहूद के जयलाल वर्मा बने मिसाल, ₹1.08 लाख की सब्सिडी के साथ बिजली बिल से मिली ‘आजादी’
- छत्तीसगढ़ में अब ‘सिस्टर’ नहीं ‘ऑफिसर’ कहलाएंगी नर्सें
- चंपारण्य धाम– छत्तीसगढ़ का वह पावन आंगन, जहाँ प्रकटे थे पुष्टिमार्ग के प्रणेता महाप्रभु वल्लभाचार्य
- “सही दवा-शुद्ध आहार” अभियान: कुनकुरी में हड़कंप, गुणवत्ता जांच हेतु 6 खाद्य पदार्थों के नमूने लैब भेजे गए
- छत्तीसगढ़ पुलिस में ‘थर्ड जेंडर’ की दमदार दस्तक: 8 ट्रांसजेंडर युवाओं ने आरक्षक बनकर रचा इतिहास
- रायपुर आईपीएल में ‘खुली लूट’: ₹20 का पानी ₹100 में, छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने वित्त मंत्री से की शिकायत
- धमतरी का ‘शापित’ गाँव, जहाँ शराब की गंध ने रोक दी शहनाइयों की गूँज
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के अबूझमाड़ के जंगल में मिले नक्सली डंप से 1 करोड़ 1 लाख 64 हजार रुपए नगद, हथियार और विस्फोटक सामग्री बरामद किया गया है। नारायणपुर एसपी रोबिनसन गुड़िया ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि माड़ बचाओ अभियान’ के तहत यह कार्रवाई नारायणपुर पुलिस, डीआरजी, एसटीएफ, आईटीबीपी और बीएसएफ की संयुक्त टीम के द्वारा जिले में लगातार सर्चिग और एरिया डोमिनेशन अभियान के दौरान नक्सलियों के द्वारा छिपाकर रखे गए नगद रकम, हथियार और विस्फोटक सामग्री के डंप का पता चला। एसपी ने बताया कि सुरक्षाबलों की टीम आज मंगलवार को…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के अंतर्गत खैरागढ़ छुईखदान गंडई जिले के ग्राम राहूद निवासी श्री जयलाल वर्मा ने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर रूफटॉप सिस्टम स्थापित कर स्वच्छ ऊर्जा की दिशा में प्रेरणादायक कदम उठाया है। जयलाल वर्मा क्षेत्र के उन जागरूक उपभोक्ताओं में शामिल हो गए हैं, जिन्होंने शासन की महत्वाकांक्षी योजना का लाभ लेकर बिजली बचत और पर्यावरण संरक्षण दोनों को अपनाया है। जयलाल वर्मा के घर की मासिक बिजली खपत लगभग 400 यूनिट है। 3 किलोवाट सोलर प्लांट स्थापित होने के बाद अब उन्हें योजना के तहत 300…
स्वास्थ्य मंत्री जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की घोषणा की स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करने के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभारः श्याम बिहारी जायसवाल खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस पर राज्य की नर्सों के सम्मान में नर्सिंग संवर्ग के पदनाम परिवर्तन की बड़ी घोषणा की है। इस घोषणा के अनुसार “नर्सिंग सिस्टर” अब “सीनियर नर्सिंग ऑफिसर” कहलाएंगी जबकि स्टाफ नर्स का नाम नर्सिंग ऑफिसर होगा। डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय रायपुर में अंतर्राष्ट्रीय नर्सेस दिवस के अवसर पर विशेष कार्यक्रम…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। चंपारण्य धाम छत्तीसगढ़ की धार्मिक, सांस्कृतिक और आध्यात्मिक परंपरा का एक ऐसा पावन केंद्र है, जहां भक्ति, इतिहास और प्रकृति का अद्भुत संगम देखने को मिलता है। धार्मिक नगरी राजिम के समीप स्थित यह धाम महान वैष्णव संत महाप्रभु वल्लभाचार्य की जन्मस्थली के रूप में पूरे देश में प्रसिद्ध है। आध्यात्मिक ऊर्जा से भरपूर यह स्थान वर्षभर श्रद्धालुओं और पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करता है। महाप्रभु वल्लभाचार्य वैष्णव संप्रदाय और विशेष रूप से गुजरात के श्रद्धालुओं के लिए चंपारण्य का अत्यंत विशेष महत्व है। महाप्रभु वल्लभाचार्य पुष्टिमार्ग के प्रवर्तक माने जाते हैं और गुजरात में उनके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। “सही दवा-शुद्ध आहार-यही छत्तीसगढ़ का आधार” अभियान के तहत जशपुर जिले के खाद्य सुरक्षा विभाग ने कुनकुरी क्षेत्र में हाट-बाजार के अवसर पर खाद्य प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम, 2006 के प्रावधानों के पालन की जांच की गई तथा व्यापारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। खाद्य सुरक्षा अधिकारियों ने किराना दुकानों, मौसमी फल एवं सब्जी विक्रेताओं, गन्ना रस एवं जूस विक्रेताओं, होटल, ढाबा और अन्य खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया। इस दौरान स्वच्छता, एक्सपायरी खाद्य पदार्थों की छंटाई एवं नष्टीकरण, सुरक्षित पेयजल भंडारण, पेस्ट कंट्रोल, फूड हैंडलर्स की स्वास्थ्य…
संघर्ष, आत्मविश्वास और शासन के सहयोग से मिली ऐतिहासिक सफलता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य ने सामाजिक समावेशन और समान अवसर की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज की है। राज्य में 8 ट्रांसजेंडर उम्मीदवारों का चयन पुलिस आरक्षक पद पर हुआ है। यह सफलता वर्ष 2024 की भर्ती प्रक्रिया तथा 2025 में आयोजित शारीरिक दक्षता एवं लिखित परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर मिली है। चयनित उम्मीदवारों में सुश्री भूमि मानिकपुरी, सुश्री खुशी ध्रुव, सुश्री संजना ध्रुव, सुश्री रानू यादव, सुश्री पवित्रा चंद्रवंशी, सुश्री लक्ष्मी साहू, सुश्री अप्सरा जायसवाल और सुश्री सुभी यादव शामिल हैं। ये उम्मीदवार रायपुर,…
CCS की मांग RCB और BCCI पर लगे जुर्माना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सिविल सोसायटी ने नवा रायपुर स्थित शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित आईपीएल मैचों के दौरान दर्शकों के साथ हो रही अवैध वसूली और भारी ओवर चार्जिंग का मुद्दा उठाया है। इस संबंध में संस्था के संयोजक डॉ. कुलदीप सोलंकी ने प्रदेश के वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी को पत्र लिखकर तत्काल हस्तक्षेप और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की है। भीषण गर्मी में पानी और खान-पान पर 500% से 1000% तक मुनाफा वसूली वित्त मंत्री को प्रेषित पत्र में बताया गया कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। जिले में एक गांव ऐसा है, जहां अवैध शराब बिक्री ने युवाओं के भविष्य पर ताला लगा दिया है। गांव के बच्चों से लेकर बुजुर्ग तक नशे की चपेट में हैं। हम बात कर रहे हैं कुरूद विकासखंड के ग्राम कल्ले की, जो आज एक ऐसी समस्या से जूझ रहा है, जिसे सुनकर शासन और प्रशासन दोनों को शर्मसार होना चाहिए। इस गांव में पिछले 10 सालों से अवैध शराब का धंधा फल फूल रहा है। आलम ये है कि गांव की गलियों में शराब की नदियां बह रही हैं और नशे में धुत लोग सरेआम गाली…
खबर वर्ल्ड न्यूज-भिलाई। एक घर में सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है। इस घटना में 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया है। सिलेंडर ब्लास्ट होने की खबर मिलते ही पुलिस और प्रसाशन की टीम मौके पर पहुंच गई है। फ़िलहाल मृतकों के शव को पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह हादसा भिलाई के कुम्हारी के वार्ड नंबर चार में हुआ हैं। यहां एक घर के अंदर रखे सिलेंडर में ब्लास्ट हो गया। घटना के समय घर…
खबर वर्ल्ड न्यूज-धमतरी। युवाओं को आधुनिक तकनीक से लैस कर उन्हें वैश्विक स्तर पर प्रतिस्पर्धी बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन धमतरी द्वारा एक दूरदर्शी पहल की गई है। कलेक्टर अबिनाश मिश्रा के मार्गदर्शन में कृत्रिम बुद्धिमत्ता कौशल उन्नयन पाठ्यक्रम (AI Upskilling Course 2026) हेतु प्रवेश परीक्षा का सफल आयोजन किया गया। इस अभिनव प्रयास का लक्ष्य स्थानीय युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और डिजिटल स्किलिंग के क्षेत्र में निपुण बनाकर उनके लिए रोजगार के नए द्वार खोलना है। युवाओं में दिखा जबरदस्त उत्साह पी.जी. कॉलेज धमतरी के IT भवन में आयोजित इस परीक्षा में जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों…

