Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में नक्सलियों ने एक बार फिर कायराना हरकत को अंजाम दिया है। नक्सलियों ने भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम की हत्या कर दी है। इस घटना की जिम्मेदारी भाकपा (माओवादी) की माड़ेड़ एरिया कमेटी ने ली है। बीजापुर एसपी डॉ. जितेंद्र ने मामले की पुष्टि की है। जानकारी के मुताबिक, घटना थाना इलमिडी क्षेत्र अंतर्गत ग्राम मुंजाल कांकेर की है। भाजपा कार्यकर्ता पूनम सत्यम काफी समय से नक्सलियों के निशाने पर था। उन्होंने कई बार चेतावनी भी दी थी। बताया जा रहा है कि सोमवार देर रात करीब 4 से 5 नक्सली सादे वर्दी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक वे सुबह 11 बजे विश्व मानक दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे। यह कार्यक्रम पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम में आयोजित होगा।
KWNS – रायपुर। मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल स्थित कुशाभाऊ ठाकरे अंतर्राष्ट्रीय कन्वेंशन सेंटर में 11 से 13 अक्टूबर 2025 तक आयोजित एमपी ट्रैवल मार्ट-2025 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की प्रभावशाली उपस्थिति आकर्षण का मुख्य केंद्र रही। यहां छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा स्थापित भव्य और आकर्षक स्टॉल ने देश-विदेश से आए प्रतिनिधियों का ध्यान अपनी ओर खींचा। इस अवसर पर आयोजित राउंड टेबल सेशन में छत्तीसगढ़, राजस्थान, दिल्ली, बिहार, उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, नागालैंड, मणिपुर सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग के पदाधिकारी एवं अधिकारी शामिल हुए। इस सत्र में राज्य-स्तरीय साझेदारी और पर्यटन निवेश को लेकर उपयोगी विचार-विमर्श हुआ। छत्तीसगढ़ पर्यटन…
KWNS – रायपुर। भारतीय किसान संघ के द्वारा अपनी विभिन्न मांगों को लेकर राजधानी में हल्ला बोल के नारे साथ सीएम हाउस का घेराव करने पहुंचे हजारों किसान ,जिन प्रमुख मांगे किसानों के द्वारा रखी गई है उनमें से भूपेश सरकार के समय का चौथी किस्त का भुगतान करने, गन्ना का प्रति क्विंटल पांच सौ, धान का रेट प्रति क्विंटल 3286 होना चाहिए। मांगे नहीं माने जाने पर उग्र आंदोलन की भी चेतावनी दी गई है छत्तीसगढ़ के सभी क्षेत्रों से किसान राजधानी रायपुर पहुंचे हुए है।
*कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस — कानून-व्यवस्था, मादक पदार्थ नियंत्रण और सड़क सुरक्षा पर मुख्यमंत्री के सख्त निर्देश* KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पुलिस की छवि ऐसी होनी चाहिए, जिससे अपराधियों में कानून का भय और आम नागरिकों में सुरक्षा का अहसास उत्पन्न हो। मुख्यमंत्री साय आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस को संबोधित कर रहे थे। कलेक्टर-एसपी कॉन्फ्रेंस में प्रदेश की कानून-व्यवस्था की समग्र स्थिति, मादक पदार्थ नियंत्रण, सड़क सुरक्षा, साइबर अपराधों की रोकथाम और प्रशासनिक समन्वय को सुदृढ़ करने जैसे विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। इस अवसर पर गृह मंत्री श्री विजय…
कलेक्टर–डीएफओ कॉन्फ्रेंस: राज्य में वन धन केंद्रों की संख्या बढ़ाने की आवश्यकता खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में आज मंत्रालय (महानदी भवन) में आयोजित कलेक्टर–डीएफओ संयुक्त कॉन्फ्रेंस में प्रदेश के वन प्रबंधन, तेंदूपत्ता संग्राहकों के हित, लघु वनोपजों के मूल्य संवर्द्धन (वैल्यू एडिशन), ईको-टूरिज्म, औषधीय पौधों की खेती और वनों से जुड़ी आजीविका के विविध आयामों पर विस्तृत चर्चा हुई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि तेंदूपत्ता संग्राहक हितग्राहियों की संख्या आज 12 लाख से अधिक हो चुकी है, जो हमारे सामूहिक प्रयासों की सफलता का प्रमाण है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि के लिए आप सभी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भारतमाला परियोजना के तहत बन रहे रायपुर-विशाखापट्टनम इकोनॉमिक कॉरिडोर में हुए 48 करोड़ रुपये के मुआवजा घोटाले की जांच ईओडब्ल्यू ने पूरी कर ली है। सोमवार को EOW ने विशेष कोर्ट में 10 आरोपियों के खिलाफ करीब 7,600 पन्नों का चालान पेश किया। जांच एजेंसी ने जिन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश किया है, उसमें हरमीत सिंह खनूजा, उमा तिवारी, केदार तिवारी, विजय जैन, कुंदन बघेल, भोजराज साहू, खेमराज कोसले, पुन्नूराम देशलहरे, गोपाल वर्मा और नरेंद्र नायक शामिल हैं। इस घोटाले में कुल 12 से अधिक आरोपी शामिल हैं, जिनमें दो एसडीएम, एनएचएआइ के चार अधिकारी और…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। छत्तीसगढ़ जिले कांकेर के नरहरपुर तहसील के ग्राम नावडबरी के शीतला मंदिर में आज सोमवार को आयोजित ग्राम सभा में दो आदिवासी परिवारों मनबहाल वट्टी एवं बहरीन मतियारा ने अपने मूल धर्म में वापसी की। इस मौके पर गांव के जनप्रतिनिधियों, समाज प्रमुखों और ग्रामीणों ने परंपरागत रीति-रिवाजों के अनुसार दोनों परिवारों का स्वागत किया और उन्हें पुनः ग्राम समाज की मुख्यधारा में शामिल किया। ग्राम सभा में धर्मांतरण के बढ़ते मामलों पर चिंता व्यक्त करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि अपनी संस्कृति, परंपरा और देवी-देवताओं से दूर जाना समाज की एकता के लिए नुकसानदायक है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। दीपावली पर्व के मद्देनज़र पटाखा बिक्री के दौरान आगजनी की संभावनाओं को देखते हुए, जिले में संचालित सभी स्थायी एवं अस्थायी पटाखा दुकानों के लिए सुरक्षा संबंधी एडवाइजरी जारी की गई है। यह एडवाइजरी छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार महानिदेशक अरुण देव गौतम, कलेक्टर बेमेतरा रणबीर शर्मा तथा जिला अग्निशमन अधिकारी नागेन्द्र कुमार सिंह द्वारा जारी की गई है। जारी निर्देशों के अनुसार, सभी पटाखा दुकानें किसी भी ज्वलनशील पदार्थ जैसे कपड़ा, बांस, रस्सी या टेंट सामग्री से निर्मित नहीं होनी चाहिए। दुकानों का निर्माण केवल अज्वलनशील सामग्री जैसे टिन शेड या धातु संरचना से किया जाना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंडागांव। कोंडागांव से हैदराबाद के लिए बीती देर रात निकली एक यात्री बस के चालक द्वारा साइड नहीं दिए जाने की बात को लेकर कुछ नशे में धुत कार सवार युवकों ने बस चालक के साथ मार-पीट कर दी। वहीं मारपीट किये जाने का वीडियो एक यात्री के द्वारा बनाने के बाद उसे वायरल कर दिया गया। पूरा मामला कोंडागांव जिले के बोरपदर गांव के नजदीक का बताया जा रहा है। मामले की की रिपाेर्ट बस चालक के द्वारा किए जाने के बाद पुलिस मामले की जांच कर रही है। मिली जानकारी के अनुसार नेशनल हाईवे 30…

