Author: Khabar World

KWNS –  प्रिया पाठक, रायपुर। शहीद एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की पत्नी स्नेहा गिरपुंजे को राज्य सरकार ने अनुकंपा नियुक्ति प्रदान की है। स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर नियुक्त किया गया है। सरकार ने इसके लिए लिखित आदेश जारी कर दिए हैं। स्नेहा गिरपुंजे की पोस्टिंग पुलिस प्रशिक्षण अकादमी में की गई है। गौरतलब है कि बीते दिनों विष्णुदेव साय कैबिनेट ने इस मामले को विशेष प्रकरण मानते हुए स्नेहा गिरपुंजे को डीएसपी पद पर अनुकंपा नियुक्ति देने का निर्णय लिया था। बता दें कि एएसपी आकाश राव गिरपुंजे की सुकमा में आईईडी विस्फोट की चपेट में आने से…

Read More

*पुलिस जवानों की निष्ठा और अनुशासन से ही राज्य में शांति, सुरक्षा और विश्वास का वातावरण संभव – मुख्यमंत्री विष्णु देव साय* KWNS –  रायपुर।  राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज चौथी वाहिनी, छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल, माना रायपुर के प्रांगण में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर आयोजित परेड कार्यक्रम में शामिल हुए। राज्यपाल रमेन डेका और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों की ओर से पुलिस के शहीद वीर जवानों को नमन किया तथा शहीद स्मारक में पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने शहीद पुलिस अधिकारियों एवं जवानों के परिजनों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी सफलता हासिल की है। चौकी बसदेई पुलिस ने नशीली इंजेक्शन की बिक्री करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनमें एक महिला और एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 300 नशीली इंजेक्शन जब्त किए हैं, जिनकी बाजार कीमत लगभग 1.5 लाख रुपये बताई जा रही है। बता दें कि बीते 19 अक्टूबर 2025 को बसदेई पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सिरसी जूनापारा निवासी राही खान अपने घर के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा मातृ एवं शिशु मृत्यु दर को कम करने के उद्देश्य से महत्वकांक्षी योजना के तहत आपताकालीन सेवा हेतु 102 महतारी एक्सप्रेस संचालित की जा रही है। बलौदाबाजार जिले में आपातकालीन सेवा में संलग्न 102 महतारी एक्सप्रेस का घरेलु उपयोग करने वाले ड्राइवर के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करते हुए उसकी सेवा समाप्त कर दी गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 15 अक्टूबर 2025 को निलेश साहू ड्राइवर 102 महतारी एक्सप्रेस वाहन क्रमांक सीज़ी 074430 की ड्यूटी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र-कसडोल में लगी हुई थी। जनप्रतिनिधि एवं मीडिया के माध्यम से उक्त वाहन में सीमेंट की बोरी…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। दीपों के इस पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने एक्स (पूर्व ट्विटर) पर संदेश जारी करते हुए कहा — “यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे।” मुख्यमंत्री ने आगे लिखा — “भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण करे।” साय ने अपने संदेश में लोगों से यह भी आह्वान किया — “आइए, इस दीपोत्सव पर हम सब मिलकर अंधकार…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज बारिश की संभावना है। मौसम विभाग ने 24 जिलों में यलो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ हल्की बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। रायपुर समेत प्रदेशभर में सुबह से बादल छाए हुए हैं। इससे पहले रविवार को बस्तर को ओडिशा और आंध्र प्रदेश से जोड़ने वाली किरंदुल-कोत्तावालसा रेल लाइन पर लैंड स्लाइड हुआ था। चट्टानों के बड़े टुकड़े पटरियों पर गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ है। स्थिति को देखते हुए रेलवे ने किरंदुल-विशाखापट्टनम ट्रेन को रद्द कर दिया है। पिछले 24 घंटे में प्रदेश में…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देशभर में आज दीपावली का पर्व मनाया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी जशपुर के अपने गृहग्राम बगिया में परिजनों के साथ दिवाली मनाएंगे। साथ ही स्थानीय लोगों से भेंट भी करेंगे। सीएम विष्णुदेव साय ने सभी प्रदेशवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं दी है। उन्होंने एक्स पर पोस्ट कर लिखा, ‘यह पावन पर्व आपके जीवन को सुख, समृद्धि और सफलता के दिव्य प्रकाश से आलोकित करे। भगवान श्री गणेश से प्रार्थना है कि बुद्धि और विवेक का दीप सदा प्रज्वलित रहे और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद आपके घर-आंगन को धन-धान्य, सौभाग्य और आनंद से परिपूर्ण…

Read More

KWNS –  रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों को दीपावली और गोवर्धन पूजा की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए कहा कि दीपावली का पर्व प्रकाश, सत्य और सद्भाव का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपावली का यह पावन पर्व अंधकार पर प्रकाश, असत्य पर सत्य और नकारात्मकता पर सकारात्मकता की विजय का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि दीपों का यह उत्सव हमारे जीवन में नई ऊर्जा, नई चेतना और आशा का संचार करता है। मुख्यमंत्री ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे दीपावली को स्वदेशी भावना के साथ, पर्यावरण संरक्षण का ध्यान रखते हुए मनाएं और एक-दूसरे…

Read More

*मुख्यमंत्री सोहरई करमा महोत्सव 2025 में हुए शामिल* KWNS – रायपुर।  मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद, प्रांतीय शाखा छत्तीसगढ़ द्वारा ग्राम कण्डोरा में आयोजित महासम्मेलन (सोहरई करमा महोत्सव 2025) में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने कुनकुरी में 20 लाख रुपए की लागत से निर्मित रौतिया समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया तथा ग्राम पंचायत कण्डोरा में 50 लाख रुपए की लागत से बनने वाले रौतिया भवन निर्माण का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर ग्राम कण्डोरा में करमा अखरा निर्माण के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। छत्तीसगढ़ के बस्तर संभाग मुख्यालय जगदलपुर से मात्र पांच किलोमीटर दूर ग्राम आसना में वन आधारित अर्थव्यवस्था और ग्रामीण विकास को नई दिशा देने के लिए ग्राम आसना में वन विज्ञान केंद्र की स्थापना की जायेगी । वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री साय ने हमेशा से आदिवासियों के पारंपरिक ज्ञान और उनके जीवन को आधुनिक तकनीक से जोड़कर सशक्त करने पर जोर दिया है, और यह केंद्र उनके इसी विज़न को साकार करेगा। ग्राम आसना में वन विज्ञान केंद्र की स्वीकृति मिली है, जिसका उद्देश्य जलवायु परिवर्तन के कारण वनोपजों की गिरती मात्रा…

Read More