Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- घरेलू कलह का खूनी अंत, छोटे भाई ने फावड़े से वार कर बड़े भाई को उतारा मौत के घाट
- नया रायपुर IIIT में बड़ी सेंधमारी: परीक्षा देने गए छात्रों के 15 लैपटॉप पार, सुरक्षा में भारी चूक
- छत्तीसगढ़ मौसम अपडेट: 4 डिग्री तक बढ़ेगा पारा, उमस ने बढ़ाई बेचैनी
- असम में BJP सरकार के शपथ ग्रहण में शामिल होंगे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
Author: Khabar World
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी करेंगे शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ की धरती पर 1 नवम्बर को इतिहास रचा जाएगा, जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राज्य स्थापना की 25वीं वर्षगांठ पर देश के पहले डिजिटल ट्राइबल म्यूज़ियम शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक सह‑जनजातीय स्वतंत्रता संग्राम सेनानी संग्रहालय का लोकार्पण करेंगे। यह भव्य संग्रहालय उन आदिवासी वीर नायकों को समर्पित है, जिन्होंने अंग्रेज़ी हुकूमत के विरुद्ध अपने प्राणों की आहुति दी और छत्तीसगढ़ की अस्मिता की रक्षा की। आदिवासी नायक भगवान बिरसा मुंडा जहां देशभर के आदिवासियों के प्रेरणापुंज हैं, वहीं छत्तीसगढ़ में…
छत्तीसगढ़ विधानसभा का नया भवन : परंपरा और आधुनिकता का संगम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के इतिहास में 1 नवम्बर का दिन एक नया अध्याय जोड़ने जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी राज्य की जनता को विधानसभा का नया भवन समर्पित करेंगे। वर्ष 2000 में राज्य गठन के बाद रायपुर के राजकुमार कॉलेज से शुरू हुई छत्तीसगढ़ विधानसभा को 25 वर्षों के बाद रजत जयंती वर्ष में अपना भव्य, आधुनिक और पूर्ण सुविधायुक्त स्थायी भवन मिलने जा रहा है। यह भवन केवल एक खूबसूरत इमारत ही नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और आस्था का प्रतीक भी है। ‘धान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर जहां एक ओर प्रदेशभर के सरकारी दफ्तरों और शैक्षणिक संस्थाओं में अवकाश घोषित किया गया है, वहीं राजधानी रायपुर स्थित राज्य के सबसे बड़े सरकारी अस्पताल डॉ.भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) में छुट्टी नहीं रहेगी। मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए अस्पताल 1 नवंबर को भी पूर्व की भांति संचालित रहेगा। इस संबंध में संयुक्त संचालक एवं अधीक्षक डॉ. भीमराव अंबेडकर ने निर्देश जारी किया है। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अस्पताल में बाह्य रोगी विभाग (ओपीडी) सामान्य दिनों की तरह खुला रहेगा।
शहीद गणेश कुंजाम के नाम से जाना जाएगा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला आवास एवं बांऊड्रीवॉल निर्माण के लिए 01 करोड़ 05 लाख रूपए की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश के लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण तथा चिकित्सा शिक्षा मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने चारामा विकासखण्ड के ग्राम कुर्रूटोला में 57 लाख 96 हजार रुपये की लागत से निर्मित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का लोकार्पण किया है। यह स्वास्थ्य केंद्र कुर्रूटोला सहित आसपास के लगभग 10 किलोमीटर क्षेत्र के ग्रामों- कुर्रूटोला, डेढ़कोहका, गिधाली, रतेडीह, तिरकादंड, कहाड़गोंदी, आंवरी, मुड़खुसरा, ऊंकारी, चुचरूंगपुर, चपेली, साल्हेटोला इत्यादि 12 ग्रामों के लोगों को प्राथमिक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध…
राष्ट्रीय एकता दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री: स्वतंत्रता सेनानियों के परिजनों का किया सम्मान सभी संभागीय मुख्यालयों में स्थापित की जाएगी सरदार पटेल की भव्य प्रतिमा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। देश के प्रथम उप प्रधानमंत्री एवं गृह मंत्री सरदार वल्लभभाई पटेल अपनी कर्मठता और दृढ़ इच्छाशक्ति से लौहपुरुष बने। आज़ादी के बाद के कठिन हालातों में उन्होंने अपनी सूझबूझ और फौलादी इरादों से 562 रियासतों का भारत में विलय कर अखंड भारत का निर्माण किया। किसानों के संघर्ष और स्वतंत्रता आंदोलन में उनका योगदान अमूल्य रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के…
प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य देखभाल और ऊर्जा जैसे प्रमुख सेक्टरों में 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी 1 नवंबर को छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। प्रधानमंत्री सुबह लगभग 10 बजे, ‘दिल की बात’ कार्यक्रम के तहत, नवा रायपुर अटल नगर स्थित श्री सत्य साईं संजीवनी अस्पताल में ‘जीवन का उपहार’ समारोह में जन्मजात हृदय रोगों का सफलतापूर्वक उपचार करा चुके 2500 बच्चों से परस्पर बातचीत करेंगे। प्रधानमंत्री इसके बाद लगभग 10:45 बजे ब्रह्माकुमारी के “शांति शिखर” का उद्घाटन करेंगे, जो आध्यात्मिक शिक्षा, शांति और ध्यान का एक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत निम्हा के निवासी श्री घासी राम का जीवन कभी गरीबी, अभाव और कच्चे मकान की छत के नीचे संघर्ष में बीत रहा था। परिवार की आजीविका खेती-बाड़ी और दिहाड़ी मजदूरी पर निर्भर थी। सीमित संसाधनों और कृषि योग्य भूमि के अभाव में आर्थिक स्थिति कमजोर रही, जिसके कारण वर्षों से पक्के घर का सपना अधूरा था। शासन प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) ने श्री घासी राम के जीवन में उजाला भर दिया। वर्ष 2024-25 में उन्हें इस योजना के तहत आवास स्वीकृत हुआ। किस्तों में मिली राशि से उन्होंने…
नए छत्तीसगढ़ की झलक देख प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हुए प्रभावित खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। गुजरात के एकता नगर में सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर आज आयोजित एकता परेड में इस वर्ष छत्तीसगढ़ की झांकी “बस्तर की धरती – संस्कृति, सृजन और प्रगति की गाथा” ने सभी का मन मोह लिया। यह झांकी छत्तीसगढ़ के जनजातीय जीवन, परंपराओं और विकास यात्रा का जीवंत प्रतीक बनकर उभरी। इस अवसर पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने परेड में सम्मिलित सभी झांकियों का अवलोकन किया और विभिन्न राज्यों की सांस्कृतिक झलकियों की सराहना की। प्रधानमंत्री की उपस्थिति में प्रदर्शित छत्तीसगढ़ की…
मुख्य सचिव विकाशील ने दिलाई राष्ट्रीय एकता की शपथ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज मंत्रालय महानदी भवन में शपथ समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य सचिव विकाशील ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को राष्ट्रीय एकता की शपथ दिलाई। मंत्रालय में अधिकारी-कर्मचारियों ने शपथ ली कि ’’राष्ट्र की एकता, अखंण्डता और सुरक्षा को बनाए रखने के लिए स्वयं को समर्पित करूंगा और अपने देशवासियों के बीच यह संदेश फैलाने का भी भरसक प्रयत्न करूंगा। मैं यह शपथ अपने देश की एकता की भावना से ले रहा हूं। जिसे सरदार वल्लभभाई पटेल की दूरदर्शिता एवं…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुए खूनी संघर्ष ने पूरे इलाके को दहला दिया है। घटना में दो लोगों की टांगी से वार कर हत्या कर दी गई। बताया जा रहा है कि दर्जनों की संख्या में हमलावरों ने गांव में धावा बोला और हमला कर दिया। दोनों पक्षों से हिंसा भड़कने के बाद हालात इतने बिगड़ गए कि दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। घटना पत्थलगांव थाना क्षेत्र के पाकरगांव की है। मृतकों की पहचान चकरो यादव और नान्ही नागवंशी के रूप में की गई…

