Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सफलता की नई इबारत: बिलासपुर के महेश कश्यप ने उद्यानिकी तकनीकों से खेती को बनाया मुनाफे का सौदा
- बिलासपुर की शिविका पांडेय बनीं राज्य स्तरीय स्केटिंग चौंपियन
- कवर्धा: ‘साइकिल’ से दफ्तर पहुंचे SP-ASP; पीएम मोदी की अपील को बनाया जन-आंदोलन
- लोक निर्माण विभाग के सचिव ने की कार्यों की समीक्षा, भू-अर्जन, वन-व्यपवर्तन, पोल शिफ्टिंग की बाधाओं को समय-सीमा में निराकृत करने के दिए निर्देश
- छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल: पर्यावरणीय मानकों के पालन और सतत निगरानी का सशक्त मॉडल
- कोरबा जिले के विकास का महत्वपूर्ण आधार है डीएमएफ – मंत्री लखनलाल देवांगन
- तरबूज खाने से बच्चे की मौत, 3 अन्य बच्चे अस्पताल में भर्ती मामले में जांजगीर कलेक्टर ने लिया तत्काल संज्ञान
- भाजपा युवा मोर्चा (भाजयुमो) की नई टीम का एलान, 13 मंडलों में नई नियुक्तियों से संगठन को मिलेगी धार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। राजधानी रायपुर के कुख्यात सूदखोर और हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर और रोहित तोमर को बिलासपुर हाईकोर्ट से बड़ी राहत नहीं मिल सकी है। दोनों भाइयों की अग्रिम जमानत याचिकाएं हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस की कोर्ट ने खारिज कर दी हैं। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद यह फैसला सुनाया। जानकारी के अनुसार, दोनों आरोपी पिछले कई महीनों से फरार चल रहे हैं। रायपुर पुलिस ने इन दोनों को फरार घोषित करते हुए इनाम की घोषणा भी कर रखी है। आरोप है कि दोनों भाइयों ने लंबे समय से ब्याज पर पैसा…
KWNS – ऑनलाइन डेटिंग एप टिंडर के जरिए साइबर ठगी का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। नोएडा सेक्टर-62 में रहने वाले एक इंजीनियर को टिंडर पर मिली एक महिला ने प्रेमजाल में फंसाकर करीब 66 लाख रुपये की ठगी कर ली। साइबर ठगों ने दो साल तक लगातार युवक से रकम ऐंठी और विरोध करने पर उसे धमकाने तक लगे। टिंडर पर हुई मुलाकात से शुरू हुआ धोखे का सिलसिला नोएडा निवासी इंजीनियर कपिल ने वर्ष 2023 में टिंडर एप पर ‘शुभांगी मौटी’ नामक आईडी से आए अनुरोध को स्वीकार किया। इसके बाद दोनों के बीच बातचीत शुरू…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा का आगामी शीतकालीन सत्र दिसंबर में नए विधानसभा भवन में आयोजित किया जाएगा। विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि इस सत्र से सदन की कार्यवाही पूरी तरह नए भवन में ही संचालित होगी। रमन सिंह ने कहा कि सत्र की शुरुआत से पहले पुराने विधानसभा भवन में एक विशेष विदाई सत्र आयोजित किया जाएगा, जिसमें अब तक की संसदीय परंपराओं, ऐतिहासिक पलों और विधायी यात्राओं को याद किया जाएगा। पुराने विधानसभा भवन की उपयोगिता को लेकर पूछे गए सवाल पर विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि भवन को किसी नेशनल रिसर्च…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में जेल में बंद पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर आज हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। हाईकोर्ट ने ईडी को नोटिस जारी कर जवाब मांगा है। इस मामले में अगली सुनवाई 18 नवंबर को होगी। इससे पहले चैतन्य बघेल की जमानत याचिका पर शुक्रवार को सुप्रीम कोर्ट में अहम सुनवाई हुई थी। कोर्ट ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ED) को 10 दिन के भीतर काउंटर एफिडेविट (प्रति शपथ पत्र) दाखिल करने के निर्देश दिए थे। यह सुनवाई 31 अक्टूबर 2025 को सुप्रीम कोर्ट…
KWNS – बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण की मतदान प्रक्रिया 6 नवंबर को होने वाली है और इसके मद्देनजर सभी राजनीतिक दल अपने-अपने प्रचार अभियान में पूरी ताकत झोंके हुए हैं। राजधानी सहित राज्य के विभिन्न हिस्सों में वरिष्ठ नेताओं की मौजूदगी है और हर पक्ष जीत का दावा कर रहा है। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह आज सीतामढ़ी के बेलसंड में रैली को संबोधित किए। उन्होंने कहा कि क्षेत्र में 505 एकड़ में औद्योगिक पार्क विकसित किया जा रहा है, जिससे हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की उम्मीद है। उन्होंने यह भी बताया कि बेलसंड में 24 स्वतंत्रता सेनानियों…
सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने सूरजपुर जिले में तीन दिवसीय राज्योत्सव कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए प्रदेशवासियों को छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की रजत जयंती का यह वर्ष राज्य के गौरव, संस्कृति, पहचान और विकास यात्रा का प्रतीक है। कार्यक्रम की शुरुआत पावन संस्कृत श्लोक- “छत्तीसगढ़स्य राज्यस्य रजतोत्सवसमागमे। जयतु संस्कृतिः पुण्या, जयतु जनकल्याणताः।” से हुई। इसका अर्थ बताते हुए मंत्री राजवाड़े ने कहा कि यह आयोजन हमारी पुण्य संस्कृति और जनकल्याण की भावना का उत्सव है। मंत्री…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वाणिज्य एवं उद्योग विभाग, छत्तीसगढ़ द्वारा 4 नवम्बर को छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन राज्य के स्टार्टअप और टेक्नोलॉजी क्षेत्र को नई दिशा देने के साथ-साथ उसे राष्ट्रीय मंच पर पहचान दिलाने का प्रयास है। छत्तीसगढ़ टेकस्टार्ट 2025 में निवेशक, उद्योग जगत के विशेषज्ञ और युवा उद्यमी एक ही मंच पर जुटेंगे। आयोजन का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ को आईटी, आईटीईएस और तकनीकी उद्यमिता का अग्रणी केंद्र बनाना है। यह आयोजन नए निवेश को गति देगा, स्टार्टअप्स और उद्योग जगत के बीच साझेदारी के अवसर बढ़ाएगा, तथा डिजिटल प्रौद्योगिकी और नवाचार के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना आमजन के जीवन में ऊर्जा आत्मनिर्भरता और आर्थिक सशक्तिकरण का नया अध्याय लिख रही है। स्वच्छ, सस्ती और सतत ऊर्जा के इस अभियान ने लोगों को बिजली बिल के बोझ से मुक्त कर पर्यावरण संरक्षण की दिशा में भी सराहनीय कदम बढ़ाया है। इसी क्रम में जांजगीर शहर के निवासी देवाशीष तिवारी ने इस योजना का लाभ उठाकर एक प्रेरणादायक उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के तहत अपने घर की छत पर 6 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है। पहले हर माह बिजली बिल…
सड़क मरम्मत, पीएम आवास और रोजगार व लोन मेला को लेकर दिए अधिकारियों को निर्देश ई-ऑफिस प्रशिक्षण को गंभीरता से लेकर शंकाओ का समाधान करें खबर वर्ल्ड न्यूज-अजय शर्मा-जांजगीर-चांपा। कलेक्टर जन्मेजय महोबे ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में साप्ताहिक समय-सीमा की बैठक लेकर आवश्यक दिशा निर्देश दिए। बैठक में शासन की प्राथमिक योजनाओं, राज्योत्सव, एकता मार्च, सड़क निर्माण, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा आगामी धान खरीदी सीजन की तैयारियों की प्रगति की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने कहा कि शासकीय हाई स्कूल मैदान जांजगीर में 2 से 4 नवम्बर तक आयोजित राज्योत्सव में विभिन्न विभागों के जनकल्याणकारी एवं 25 वर्ष की उपलब्धियों…
KWNS – धरमजयगढ़ के पास एक सड़क हादसे में 3 लोगों की मौत हो गई थी। अब इस सड़क हादसे में बड़ा खुलासा हुआ है। हादसे में जब 3 लोगों की मौत हुई तब कार 15 वर्षीय नाबालिग किशोरी चला रही थी। पुलिस ने रविवार को जानकारी दी कि आरोपी किशोरी को हिरासत में ले लिया गया है और उसके खिलाफ गैर-इरादतन हत्या (BNS धारा 105) के तहत मामला दर्ज किया गया है। इसके साथ ही किशोरी के पिता घनश्याम महिलाने को भी आरोपी बनाया गया है, उन पर MV एक्ट की धारा 199 सहित अन्य गंभीर धाराओं में प्रकरण…

