Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर आ रहे हैं। वे 31 अक्टूबर शुक्रवार की रात 8.10 बजे नियमित विमान से रायपुर पहुंचेंगे। विमानतल से सीधे राजभवन जाएंगे और रात्रि विश्राम राजभवन में करेंगे। दूसरे दिन एक नवंबर शनिवार को छत्तीसगढ़ विधानसभा के नवीन भवन के लोकार्पण समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम से लौटकर पुनः राजभवन आएंगे और राजभवन में मेल-मुलाकात के बाद शाम 5.15 बजे नियमित विमान से नई दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

Read More

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में दिया गया विष्णु देव रूट नाम खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर ज़िले के आदिवासी युवाओं के एक दल ने भारतीय पर्वतारोहण के इतिहास में नया अध्याय जोड़ दिया है। इस दल ने हिमाचल प्रदेश की दूहंगन घाटी (मनाली) में स्थित 5,340 मीटर ऊँची जगतसुख पीक पर एक नया आल्पाइन रूट खोला, जिसे छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल के सम्मान में “विष्णु देव रूट” नाम दिया गया है। टीम ने यह चढ़ाई बेस कैंप से केवल 12 घंटे में पूरी की- वह भी आल्पाइन शैली में,…

Read More

सरकारी अनुदान से योजना का लाभ लेना हुआ आसान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दूरदर्शी नेतृत्व में शुरू की गई प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना ऊर्जा आत्मनिर्भरता की नई मिसाल बन रही है। इस योजना के अंतर्गत आमजन न केवल बिजली के उपभोक्ता बन रहे हैं बल्कि उत्पादन कर आत्मनिर्भर भी हो रहे हैं। ऐसा ही उदाहरण बलरामपुर-रामानुजगंज जिले की नगर पंचायत राजपुर निवासी चन्दा सोनी ने प्रस्तुत किया है। उन्होंने अपने घर की छत पर 3 किलोवाट क्षमता का सोलर पैनल स्थापित कराया है, जिससे उनके घर में बिना किसी रुकावट के निर्बाध बिजली उपलब्ध हो रही…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले के 18 ग्रामीणों को अधिक मजदूरी और अच्छे काम का झांसा देकर एक दलाल सीनू श्रीनिवास तेलंगाना राज्य ले गया था। इनमें ग्राम कड़ेनार के 11 और ग्राम घुमरा के 7 मजदूर शामिल थे। यह घटना अगस्त माह की है। दलाल के चंगुल से इन 18 मजदूरों को छुड़ाया गया है l मजदूरों को मेहनताना नहीं दिया और दलाल मौके से फरार मिली जानकारी के अनुसार, श्रमिक मनोज ताती ने बताया कि पहले इन मजदूरों से तेलंगाना के करीमनगर में काम कराया गया, फिर दलाल ने उन्हें महाराष्ट्र के नांदेड़ भेज दिया। इसके बाद…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ‘श्री राम दर्शन योजना’ के तहत बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की विशेष भारत गौरव ट्रेन रवाना की गई। इस धार्मिक यात्रा में संभाग के 850 और जिले के 225 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। श्रद्धालु इस यात्रा के दौरान अयोध्या धाम के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन करेंगे। प्रशासन द्वारा यात्रियों…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने वाली बिहान योजना अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसी योजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्यामबाई आज ‘लखपति दीदी’ बनकर नई प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरी श्यामबाई के परिवार में स्थायी आय का कोई साधन नहीं था। कठिन परिस्थितियों में ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने इससे जुड़ने का निर्णय लिया। बिहान योजना से जुड़ने…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज गुरूवार काे नक्सली संगठन में सक्रिय 3 नक्सली सदस्य 1. सिरबत्ती उर्फ बत्ती कोर्राम पिता पोहड़ू (पूर्वी बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम सदस्या, ईनामी 1 लाख रूपये) उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम तुमड़ीवाल कोटमेटा, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव, 2. जगत राम पिता सुकरू राम (डीएकेएमएस सदस्य, मातला क्षेत्र) उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पालरमेटा, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर, 3. लच्छन पिता मगंड़ू (डीएकेएमएस सदस्य, किसकोड़ो क्षेत्र) उम्र 55 वर्ष निवासी किसकोड़ो, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर ने कोंड़ागांव एसपी पंकज चन्द्रा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। कोंड़ागांव पुलिस से…

Read More

युवा पीढ़ी समाज की नींव, नशा से दूर रहें- कलेक्टर की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जिले को पूर्णतः नशा मुक्त जिला बनाने हेतु ठोस रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन, सुझाव और दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समाज में फैल रही नशे की कुरीतियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना समय की आवश्यकता है। कलेक्टर शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के पतन का…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एचएसआरपी लगाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी, बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 1 अप्रैल 2019 के पूर्व लगभग 49 हजार वाहन पंजीकृत हैं। 28 अक्टूबर 2025 तक कुल 21,496 वाहनों के मालिकों द्वारा एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत 49 हजार वाहनों की तुलना में केवल 43 प्रतिशत वाहन मालिकों द्वारा ही एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु ऑनलाइन आवेदन…

Read More

जमीनों की वापसी सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में सलवा जुडुम के दौरान विस्थापितों की पैतृक जमीनें अब उद्योगपतियों की लालच का शिकार बन रहे हैं। उन्हाेने कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 109 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर निवासी उद्योगपति महेन्द्र गोयनका ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया। विधायक विक्रम मंडावी ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए सरकार से उच्च स्तरीय…

Read More