Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- सुशासन तिहार 2026: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया मुंगेली नगर के चौक-चौराहों में स्थापित प्रतिमाओं का अनावरण
- सुशासन तिहार 2026: अंबिकापुर में ‘सरकार आपके द्वार’ से मिटा ममता का दर्द, राशन कार्ड मिलते ही छलकी खुशी
- मेधावी छात्रों के सपनों को मिली ‘IPL’ की उड़ान: मुख्यमंत्री साय के न्यौते पर रायपुर स्टेडियम पहुंचे छत्तीसगढ़ के सितारे
- भाजपा प्रदेश कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक 12-13 मई को रायपुर में, आगामी रणनीति पर होगा मंथन
- विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों हेतु सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत एवं 21 हजार आवास पूर्ण
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- देश की प्रगति और राष्ट्रीय एकता में क्षत्रिय कुर्मी समाज का योगदान अविस्मरणीय : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
- जलेश्वर महादेव धाम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया जलाभिषेक: प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। बीजापुर जिले के 18 ग्रामीणों को अधिक मजदूरी और अच्छे काम का झांसा देकर एक दलाल सीनू श्रीनिवास तेलंगाना राज्य ले गया था। इनमें ग्राम कड़ेनार के 11 और ग्राम घुमरा के 7 मजदूर शामिल थे। यह घटना अगस्त माह की है। दलाल के चंगुल से इन 18 मजदूरों को छुड़ाया गया है l मजदूरों को मेहनताना नहीं दिया और दलाल मौके से फरार मिली जानकारी के अनुसार, श्रमिक मनोज ताती ने बताया कि पहले इन मजदूरों से तेलंगाना के करीमनगर में काम कराया गया, फिर दलाल ने उन्हें महाराष्ट्र के नांदेड़ भेज दिया। इसके बाद…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-बिलासपुर। ‘श्री राम दर्शन योजना’ के तहत बिलासपुर से अयोध्या धाम के लिए श्रद्धालुओं की विशेष भारत गौरव ट्रेन रवाना की गई। इस धार्मिक यात्रा में संभाग के 850 और जिले के 225 श्रद्धालु शामिल हुए हैं। बिलासपुर रेलवे स्टेशन पर श्रद्धालुओं का भव्य स्वागत किया गया। यात्रा का शुभारंभ बिल्हा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस अवसर पर महापौर पूजा विधानी और जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी भी उपस्थित रहे। श्रद्धालु इस यात्रा के दौरान अयोध्या धाम के साथ-साथ काशी विश्वनाथ मंदिर के भी दर्शन करेंगे। प्रशासन द्वारा यात्रियों…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलरामपुर। छत्तीसगढ़ में महिलाओं को आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में निरंतर आगे बढ़ाने वाली बिहान योजना अनेक महिलाओं के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन ला रही है। इसी योजना के अंतर्गत बलरामपुर जिले के वाड्रफनगर विकासखंड के ग्राम पंचायत गोवर्धनपुर की निवासी श्यामबाई आज ‘लखपति दीदी’ बनकर नई प्रेरणा का स्रोत बनी हैं। पहले आर्थिक तंगी और पारिवारिक जिम्मेदारियों से घिरी श्यामबाई के परिवार में स्थायी आय का कोई साधन नहीं था। कठिन परिस्थितियों में ही उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन (बिहान) के बारे में जानकारी मिली और उन्होंने इससे जुड़ने का निर्णय लिया। बिहान योजना से जुड़ने…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कोंड़ागांव। छत्तीसगढ़ के कोंड़ागांव पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आज गुरूवार काे नक्सली संगठन में सक्रिय 3 नक्सली सदस्य 1. सिरबत्ती उर्फ बत्ती कोर्राम पिता पोहड़ू (पूर्वी बस्तर डिवीजन सप्लाई टीम सदस्या, ईनामी 1 लाख रूपये) उम्र 29 वर्ष निवासी ग्राम तुमड़ीवाल कोटमेटा, थाना पुंगारपाल जिला कोण्डागांव, 2. जगत राम पिता सुकरू राम (डीएकेएमएस सदस्य, मातला क्षेत्र) उम्र 50 वर्ष निवासी ग्राम पालरमेटा, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर, 3. लच्छन पिता मगंड़ू (डीएकेएमएस सदस्य, किसकोड़ो क्षेत्र) उम्र 55 वर्ष निवासी किसकोड़ो, थाना आमाबेड़ा, जिला कांकेर ने कोंड़ागांव एसपी पंकज चन्द्रा के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया है। कोंड़ागांव पुलिस से…
युवा पीढ़ी समाज की नींव, नशा से दूर रहें- कलेक्टर की अपील खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। कलेक्टर रणबीर शर्मा ने आज कलेक्ट्रेट के दिशा सभाकक्ष में अधिकारियों की बैठक लेकर “नशा मुक्त भारत अभियान” के अंतर्गत जिले को पूर्णतः नशा मुक्त जिला बनाने हेतु ठोस रणनीति के साथ कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को आवश्यक मार्गदर्शन, सुझाव और दिशा-निर्देश देते हुए कहा कि समाज में फैल रही नशे की कुरीतियों पर पूर्ण रूप से रोक लगाना समय की आवश्यकता है। कलेक्टर शर्मा ने गहरी चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि नशा व्यक्ति और समाज दोनों के पतन का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-आशीष कंठले-बेमेतरा। परिवहन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के द्वारा 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत वाहनों में हाई सिक्योरिटी रजिस्ट्रेशन प्लेट एचएसआरपी लगाना अनिवार्य किया गया है। इस संबंध में जिला परिवहन अधिकारी, बेमेतरा (छ.ग.) द्वारा जानकारी दी गई कि जिले में 1 अप्रैल 2019 के पूर्व लगभग 49 हजार वाहन पंजीकृत हैं। 28 अक्टूबर 2025 तक कुल 21,496 वाहनों के मालिकों द्वारा एचएसआरपी नंबर प्लेट लगवाने हेतु ऑनलाइन आवेदन किया जा चुका है। 1 अप्रैल 2019 के पूर्व पंजीकृत 49 हजार वाहनों की तुलना में केवल 43 प्रतिशत वाहन मालिकों द्वारा ही एचएसआरपी नंबर प्लेट हेतु ऑनलाइन आवेदन…
जमीनों की वापसी सुनिश्चित करने हेतु उच्च स्तरीय जांच समिति गठित करने की मांग खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिला मुख्यालय बीजापुर में आयोजित प्रेस वार्ता में बीजापुर के कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि जिले में सलवा जुडुम के दौरान विस्थापितों की पैतृक जमीनें अब उद्योगपतियों की लालच का शिकार बन रहे हैं। उन्हाेने कहा कि भैरमगढ़ राहत शिविरों में रह रहे पांच ग्रामीणों की कुल 109 एकड़ पैतृक भूमि को रायपुर निवासी उद्योगपति महेन्द्र गोयनका ने भूस्वामियों को बहला-फुसलाकर खरीद लिया। विधायक विक्रम मंडावी ने इसे सुनियोजित धोखाधड़ी बताते हुए सरकार से उच्च स्तरीय…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के तर्रेम थाना क्षेत्र में डीआरजी, तर्रेम थाना बल, सीआरपीएफ की 153वीं और 168वीं बटालियन की संयुक्त टीम द्वारा चलाए गए एरिया डॉमिनेशन अभियान के दौरान आज गुरूवार काे ग्राम गोटुमपल्ली के घने जंगलों में नक्सलियों द्वारा निर्मित 15 फीट ऊंचे स्मारक को ध्वस्त कर दिया गया है। नक्सलियों ने इस स्मारक का निर्माण अपने मारे गए नक्सली साथियाें की याद में ग्रामीणों पर दबाव डालकर करवाया था। सुरक्षाबलों ने मौके पर ही विस्फोटक एवं अन्य उपकरणों की सहायता से स्मारक को पूरी तरह ध्वस्त कर दिया। इस अभियान में शामिल सुरक्षा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-दंतेवाड़ा। जिले के बारसूर थाना क्षेत्र अंर्तगत बारसूर नवोदय विद्यालय में छठवीं में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। आज गुरुवार सुबह हॉस्टल बाथरूम के पीछे गमछे के फंदे से लटकता हुआ छात्र का शव मिला है। बताया जा रहा है कि वह एक दिन पहले ही छुट्टी से स्कूल लौटा था, तब से काफी उदास था। दंतेवाड़ा एसडीओपी गोविंद सिंह दीवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद ही स्पष्ट होगा कि बच्चे ने आखिर आत्महत्या क्यों किया है। मिली जानकारी के अनुसार सुनील पोडियामी (11)…
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मंशानुरूप, वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के प्रयासों से शुरू हुआ डिजिटल अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पेंशनरों के लिए राहत और सुविधा की बड़ी सौगात मिली है। अब उन्हें जीवन प्रमाण पत्र बनवाने के लिए बैंकों या कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप वित्त मंत्री ओ.पी.चौधरी के विशेष प्रयासों से प्रदेश के पेंशनरों के लिए यह डिजिटल सुविधा प्रारंभ की गई है। केंद्र सरकार और छत्तीसगढ़ शासन के संयुक्त सहयोग से डिजिटल जीवन प्रमाण पत्र अभियान 4.0 की शुरुआत की जा रही है, जिसके अंतर्गत पेंशनर अपने घर बैठे ही मोबाइल…

