Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-कांकेर। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने आज कांकेर जिले के धान खरीदी केंद्र मालगांव पहुंचकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का विधिवत शुभारंभ किया। उन्होंने धान खरीदी केन्द्र में इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन एवं विक्रय के लिए किसान द्वारा लाए गए धान की पारंपरिक रीति-रिवाज व परंपरानुसार पूजा अर्चना कर धान खरीदी की शुरूआत की। इस अवसर पर कांकेर विधायक आशाराम नेताम, छत्तीसगढ़ राज्य मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष भरत मटियारा, जिला पंचायत के उपाध्यक्ष श्रीमती तारा ठाकुर, पूर्व विधायक श्रीमती सुमित्रा मारकोले, जिले के कलेक्टर निलेश कुमार महादेव क्षीरसागर, सीईओ हरेश मण्डावी, एसडीएम कांकेर अरूण वर्मा सहित…
धरती आबा’ भगवान बिरसा मुंडा जी की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि वंदन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। भगवान बिरसा मुंडा जी का जीवन त्याग, संघर्ष और अदम्य साहस का अद्वितीय प्रतीक है। उन्होंने स्वतंत्रता आंदोलन को नई दिशा देने के साथ-साथ आदिवासी समाज के गौरव, अधिकार और अस्तित्व की रक्षा के लिए अपना संपूर्ण जीवन समर्पित कर दिया। उनकी वीरता, उनके आदर्श तथा उनकी संस्कृति-संरक्षण की पवित्र भावना आज भी जनजातीय समाज की अस्मिता को सशक्त बनाती है। धरती आबा की अमर गाथाएं आने वाली पीढ़ियों को राष्ट्रभक्ति, कर्तव्यनिष्ठा और अपने मूल्यों के प्रति प्रतिबद्ध रहने की प्रेरणा देती रहेंगी। भगवान बिरसा…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिला पत्रकार भवन में आज शनिवार काे छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के संयुक्त सचिव पं. उमाशंकर शुक्ला एवं वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता सतीश तिवारी ने संयुक्त रूप से प्रेस वार्ता में मेसर्स गोदावरी पावर एंड इस्पात लिमिटेड, रायपुर की आरीडोंगरी माइंस विस्तार परियोजना का विरोध दर्ज करते हुए उन्होंने बताया कि कंपनी द्वारा ग्राम कच्छी, तहसील भानुप्रतापपुर, जिला कांकेर के टोपोशीट क्रमांक 64 H/2, 64 H/3 और 64 D/15 के कुल 32.36 हेक्टेयर क्षेत्र में पर्यावरण स्वीकृति हेतु जनसुनवाई 13 नवंबर 2025 को रखी गई है, जिसके लिए क्षेत्र के लोग गंभीर आपत्ति दर्ज कर रहे…
खबर वर्ल्ड न्यूज-अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश के पूर्व उप मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता टीएस सिंहदेव ने भी एसआईआर की प्रक्रिया में हिस्सा लेते हुए अपना फॉर्म भरा है। एसआईआर का फॉर्म भरवाने खुद बूथ लेवल अधिकारी यानी बीएलओ उनके घर पहुंचे थे। यह खबर इसलिए भी उल्लेखनीय है क्योंकि कांग्रेस पार्टी के साथ ही टीएस सिंहदेव भी SIR प्रक्रिया की मुखालफत कर चुके है। पिछले दिनों उन्होंने इस प्रक्रिया के माध्यम से सत्ताधारी दल भाजपा पर संभावित गड़बड़ी के आरोप भी लगाए थे। दरअसल पिछले दिनों इस पूरे निर्वाचन शुद्धिकरण प्रक्रिया पर सवाल उठाया था। बस्तर दौरेके दौरान मीडिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. राज शेखावत के खिलाफ रायपुर पुलिस ने FIR दर्ज की है। शेखावत ने सोशल मीडिया में लाइव आकर हिस्ट्रीशीटर वीरेंद्र तोमर का जुलूस निकालने का विरोध किया था। शेखावत ने तोमर की कार्रवाई में शामिल पुलिसवालों और रायपुर SSP के घर में घुसने की धमकी दी थी। इस धमकी के बाद मौदहापारा थाने में पुरानी बस्ती थाने के पूर्व थानेदार योगेश कश्यप ने शिकायत दर्ज करवाई है। इस शिकायत में इंस्पेक्टर योगेश कश्यप ने आपराधिक धमकी, लोक सेवक को धमकाने और सम्मान को ठेस पहुंचाने का जिक्र किया है। जिसके…
खबर वर्ल्ड न्यूज-दुर्ग। कुम्हारी रेलवे स्टेशन के परसदा रेलवे फाटक के पास झाड़ियाें में नर कंकाल मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि शव लंबे समय से पड़े रहने के कारण सड़ चुका है। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए कचांदूर स्थित सीसीएम मेडिकल कॉलेज भेजा। दरअसल राजेश नाम का व्यक्ति रेलवे लाइन के किनारे अपनी बकरियों को चरा रहा था। तभी अचानक बकरियां दौड़ने भागने लगी, जिससे राजेश को अनहोनी की आशंका हुई। जब राजेश झाड़ियों के बीच पहुंचा तो उसने सड़ी गली अवस्था में…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर आयोजित जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शनिवार को हेलीकॉप्टर से जगदलपुर पहुंचे। जगदलपुर में स्थित मां दंतेश्वरी हवाई अड्डे पर वन मंत्री केदार कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती वेदवती कश्यप, अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री साय का आत्मीय स्वागत किया गया। बस्तर जिला स्तरीय जनजातीय गौरव दिवस के मुख्य अतिथि के रूप मुख्यमंत्री साय और विशिष्ट अतिथि के रूप में वन मंत्री केदार कश्यप, जगदलपुर विधायक किरण देव शामिल होंगे। हवाई अड्डे पर विधायक चित्रकोट विनायक गोयल, छत्तीसगढ़ बेवरेज…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पल्ली केंद्र से धान खरीदी सत्र की शुरुआत, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने किया निरीक्षणराज्य में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी की शुरुआत आज से हो गई। बस्तर जिले के पल्ली धान खरीदी केंद्र में सहकारिता मंत्री केदार कश्यप ने विधि विधान से पूजा-अर्चना कर धान खरीदी सत्र 2025-26 का औपचारिक शुभारंभ किया। उन्होंने किसानों को शुभकामनाएं देते हुए सफल खरीदी सत्र की कामना की। निरीक्षण के दौरान मंत्री कश्यप ने केंद्र में तौल,कांटा-बाट, भंडारण व्यवस्था, किसान पंजीयन, गुणवत्ता परीक्षण और सुरक्षा प्रबंधों आदि उपलब्ध सुविधाओं की विस्तृत समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आगामी DG–IG कॉन्फ्रेंस को ध्यान में रखते हुए राजधानी रायपुर में पुलिस विभाग की महत्वपूर्ण क्राइम बैठक जारी है, जिसमें शहर में बढ़ते अपराधों पर नियंत्रण और सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत करने के लिए विस्तृत रणनीतियों पर मंथन किया जा रहा है। यह बैठक कंट्रोल रूम स्थित C4 सभागार में हो रही है, जहां आईजी और एसएसपी अधिकारियों को दिशा-निर्देश दे रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, बैठक का मुख्य फोकस हाल के दिनों में बढ़ रहे चाकूबाजी के मामलों पर सख्ती से नकेल कसना है। पुलिस अधिकारी शहर के ऐसे संवेदनशील इलाकों की पहचान…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। पुलिस अधीक्षक दिव्यांग कुमार पटेल ने आज साइबर सेल द्वारा गुम/चोरी हुए 54 मोबाइल का पुलिस नियंत्रण कक्ष में वितरण किया गया। उन्होंने बताया कि गुम/चोरी हुए मोबाइल स्वामियों द्वारा CEIR पोर्टल पर मोबाइल की जानकारी दी जाती है, ये मोबाइल एक्टिवेट होने पर कंप्लेंट के अल्टरनेट नंबर पर अलर्ट के साथ ही संबंधित साइबर सेल और थानों को भी मेल से जानकारी प्राप्त होती है और जिस पर आगे पुलिस कार्यवाही कर ऐसे मोबाइल को प्राप्त किया जाता है साइबर सेल द्वारा पिछले दो माह में ऐसे 54 मोबाइल को रिकवर किया गया है जिनमें कई…

