Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- हिंदी पत्रकारिता के 200 वर्ष पूर्ण होने पर आयोजित होगा “पत्रकारिता मार्तण्ड उत्सव”
- नगरीय प्रशासन विभाग की नई सचिव शंगीता आर. पहुंची इंद्रावती भवन
- छत्तीसगढ़ में औद्योगिक विकास को मिलेगी गति
- सफलता की कोई ‘शॉर्टकट’ नहीं: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मेधावी छात्रों को दिया जीत का मंत्र
- महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल संकट के समय परिवार के जीवनयापन का मिला आधार
- छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विजय: ‘ज्ञानभारतम’ अभियान के तहत GPM जिले में मिली रामचरितमानस की दुर्लभ पांडुलिपि
- प्रधानमंत्री मोदी परिस्थितियों से डरकर सरेंड कर रहे है- दीपक बैज
- पुलिस की बड़ी कार्रवाई, ₹1.69 लाख की प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल के साथ दो तस्कर गिरफ्तार
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-सूरजपुर। प्रदेश में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का बहुप्रतीक्षित सीजन आज से औपचारिक रूप से शुरू हो गया। राज्य सरकार द्वारा निर्धारित समय-सारिणी के तहत किसान अब सीधे अपने नजदीकी धान उपार्जन केंद्रों में धान बेच सकेंगे। सूरजपुर जिले में खरीदी का आगाज़ प्रदेश के प्रभारी एवं खाद्य मंत्री दयालदास बघेल ने चंदरपुर धान उपार्जन केंद्र में पूजा-अर्चना कर किया। इस दौरान उन्होंने किसानों का स्वागत करते हुए तौल कांटे पर धान की पहली बोरी तौलकर खरीदी प्रक्रिया की शुरुआत की। किसानों को संबोधित करते हुए मंत्री बघेल ने स्पष्ट तौर पर कहा कि धान बेचने के…
खबर वर्ल्ड न्यूज-बलौदाबाजार। अस्पतालों की गुणवत्ता, सुरक्षा और नियमानुसार उपचार सुनिश्चित करने में अनियमितता पर स्वास्थ्य विभाग ने कार्यवाही करते हुए जिले में संचालित दो निजी अस्पतालों के आयुष्मान पंजीयन 3 माह के लिये सस्पेंड कर दिया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी के द्वारा आरोग्यम हॉस्पिटल सिमगा एवं ओमकार हॉस्पिटल बलौदाबाजार का जांच कराया गया जिसमें गंभीर अनियमितताएं पाए जाने के बाद कारण बताओ नोटिस जारी किया गया।उक्त दोनों अस्पतालों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया। नोटिस का जवाब संतोषजनक नहीं होने पर राज्य कार्यालय को अस्पतालों के विरुद्ध कार्यवाही की अनुशंसा की गई।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव तिवारी-तखतपुर। सतनामी समाज को लेकर विवादित बयान देने वाले कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज को बिलासपुर पुलिस ने आज कथास्थल से ही गिरफ्तार कर बिलासपुर ले गई। कथावाचक के व्यासपीठ से कहे गए विवादित बयान से आक्रोशित सतनामी समाज के लोगों ने कार्रवाई की मांग को लेकर तखतपुर थाने का घेराव किया था। बता दें कि तखतपुर के टिकरी पारा में चल रहे श्रीमद् भागवत कथा महापुराण में कथावाचक आशुतोष चैतन्य महाराज ने सतनामी समाज को लेकर आपत्तिजनक बातें कही थी, जो सोशल मीडिया के जरिए तेजी से वायरल हो गई। समाज के लोगों को इस बात की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। बिहार चुनाव में ईवीएम में गड़बड़ी के कांग्रेस के आरोपों पर डिप्टी सीएम विजय शर्मा ने कहा कि वह चुनाव में काम नहीं करते और ठीकरा ईवीएम पर फोड़ते हैं, लेकिन जनता ने उन्हें सबक सिखा दिया है। वह दहाई का आंकड़ा तक नहीं छू पाए और फिर भी नेता प्रतिपक्ष बने बैठे हैं। किसको श्रेय जाता है, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को भी इस पर सोचना चाहिए कि उन्होंने संस्थाओं को बर्बाद और बदनाम भी। जहां आपकी (कांग्रेस) की जीत हुई, वहां ईवीएम ठीक कैसे हो गई? छत्तीसगढ़ में आज से शुरू हो चुके धान खरीदी…
पेसा लागू ग्रामों में नियमों के प्रति जागरूकता हेतु चलाया जाएगा अभियान खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। पेसा अधिनियम 1996, वन संसाधन अधिकार अधिनियम 2006 एवं सामुदायिक वन प्रबंधन में समन्वयन द्वारा पेशा अधिनियम को और अधिक प्रभावी बनाकर लागू करने हेतु उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की अध्यक्षता में महानदी भवन में बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक में वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, आदिम जाति कल्याण विभाग के प्रतिनिधि एवं सामाजिक संस्थाओं के विषय विशेषज्ञ उपस्थित रहे। जहां वर्ष 2022 में पेसा अधिनियम के तहत बनाये गए नियमों की समीक्षा की गई। जिसमें अधिनियम को अधिक…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राज्यपाल रमेन डेका ने महान जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी भगवान बिरसा मुंडा की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है। राजभवन में राज्यपाल ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया। साथ ही उनकी जयंती के अवसर पर मनाए जाने वाले ”जनजातीय गौरव दिवस“ की प्रदेश एवं समस्त देशवासियों को विशेष रूप से सभी जनजातीय भाई-बहनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। इस अवसर पर राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना सहित राजभवन के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। सीएम साय बस्तर दौरे पर रवाना हुए, इस दौरान उन्होंने मीडिया से बातचीत में कहा, एक समय था जब बिहार का नाम लेते ही कुशासन और जंगलराज की छवि सामने आ जाती थी। लेकिन लगातार एनडीए की सरकार और नीतीश कुमार जी के नेतृत्व ने उस बिहार को सुशासन की दिशा में आगे बढ़ाया है। आज बिहार विकास, स्थिरता और बेहतर प्रशासन का उदाहरण बनकर देश के सामने खड़ा है। वहीं दूसरी ओर, यदि आज जंगलराज की बात की जाए तो वह पश्चिम बंगाल में दिखाई देता है। वहां की जनता अव्यवस्था और राजनीतिक हिंसा से मुक्ति…
डॉ. राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में राष्ट्रीय संगोष्ठी का आयोजन खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। डॉ राधाबाई शासकीय नवीन कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रायपुर छत्तीसगढ़ के प्राचार्य डॉ प्रीति मिश्रा के मार्गदर्शन एवं बृजेशनाथ पाण्डेय ,अध्यक्ष महाविद्यालय जन-भागीदारी समिति के सहयोग से अर्थशास्त्र एवं भूगोल विभाग के संयुक्त तत्वावधान में स्वं डॉ विश्वनाथ प्रसाद मिश्रा,विख्यात अर्थशास्त्री की स्मृति में दो दिवसीय राष्ट्रीय संगोष्ठी में कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। जिसका उद्घाटन डॉ रमन सिंह,अध्यक्ष छत्तीसगढ़ विधानसभा एवं पूर्व मुख्यमंत्री छत्तीसगढ़ शासन के मुख्य आतिथ्य में एवं अध्यक्षता गणेश शंकर मिश्रा (से.नि.भा.प्र.सेवा) पूर्व प्रमुख सचिव छत्तीसगढ़ शासन ने दीप प्रज्ज्वलित…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में धान खरीदी शुरू हो गई है, सीएम साय ने कहा, आज भोर की सुनहरी किरणों के साथ छत्तीसगढ़ की धरती पर फिर शुरुआत हुई है छत्तीसगढ़ में धान खरीदी की। यह धान खरीदी किसान भाइयों की मेहनत और सरकार पर उनके विश्वास का उत्सव है। छत्तीसगढ़ की आत्मा हमारे किसान हैं। उनकी मेहनत को सम्मान देने के लिए 15 नवंबर से पूरे प्रदेश में धान खरीदी व्यवस्थित, पारदर्शी और समयबद्ध तरीके से शुरू की जा रही है। मैंने सभी ज़िलों में आधारभूत व्यवस्थाएँ समय पर पूरा करने के निर्देश दिए हैं, ताकि हर किसान बिना…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। जिले से एक हैरान करने वाली वारदात सामने आई है। यहां एक ग्रामीण की हत्या कर दी गई। इस वारदात के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। वहीं ग्रामीण की हत्या के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है। ग्रामीण आशंका जता रहे हैं कि, नक्सलियों ने ग्रामीण की हत्या की है। पुलिस की टीम ने ग्रामीण के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी के अनुसार, यह पूरा ममला बीजापुर जिले के बासागुड़ा थाना इलाके का है। यहां पूतकेल गांव में एक ग्रामीण की धारदार हथियार से…

