Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- ऑरेंज कैप की दौड़ में वैभव सूर्यवंशी से आगे निकले शुभमन गिल, भुवनेश्वर से भी छिनी पर्पल कैप
- ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाई धूम, तीसरे दिन किया इतने करोड़ का कलेक्शन
- एमपी के सीधी की ‘बुंदेली हर्बल टी’ का जलवा: स्वाद में बेजोड़ और सेहत का ‘पावरहाउस’, अब दिल्ली तक चर्चा
- रायपुर में ‘सुशासन तिहार 2026’ का आगाज़: 11 मई से शहर के सभी 10 जोनों में लगेंगे जनसमस्या निवारण शिविर
- कोरबा में सनसनी: फैक्ट्री कर्मचारी की नृशंस हत्या, झाड़ियों में मिला खून से लथपथ शव
- छत्तीसगढ़ की बेटी का कमाल: सुष्मिता सिंह ने UPSC भारतीय वन सेवा (IFS) में हासिल की 32वीं रैंक
- छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज बदला: रायपुर समेत कई जिलों में ‘येलो अलर्ट’, 50KM की रफ्तार से चलेंगी हवाएं
- IPL- रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला
Author: Khabar World
नई दिल्ली। IPL 2026 के 52वें मैच में गुजरात टाइटंस ने राजस्थान रॉयल्स को 77 रनों से हराया। शुभमन गिल और साई सुदर्शन की शानदार पारी की बदौलत GT 229 रनों के बड़े स्कोर तक पहुंची थी। सुदर्शन ने 36 गेंदों में 55 और गिल ने 44 गेंदों में 84 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करते हुए RR 152 रनों पर ढेर हो गई। वैभव सूर्यवंशी ने विस्फोटक शुरुआत दिलाई, लेकिन वह 16 गेंदों में 36 रन बनाकर आउट हो गए। जानिए अब ऑरेंज कैप और पर्पल कैप किसके पास है, इसकी दौड़ में शामिल टॉप-5 खिलाड़ी कौन हैं। IPL…
नई दिल्ली। ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ को लेकर फैंस में बज देखने को मिल रहा है। फिल्म को अच्छे रिव्यूज मिले हैं और पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी फायदा मिल रहा है। फिल्म को बॉक्स ऑफिस पर शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। फिल्म ने शनिवार को शानदार कमाई की। आइए जानते हैं फिल्म के कलेक्शन के बारे में। ‘कृष्णावतारम् पार्ट 1’ का तीसरे दिन का कलेक्शन Sacnilk के मुताबिक, फिल्म ने तीसरे दिन 2.25 करोड़ की कमाई की। फिल्म को 1713 शोज मिले। वहीं फिल्म ने 27.5 परसेंट ऑक्यूपेंसी मिली। फिल्म ने हिंदी में 2.15 करोड़ कमाए। वहीं तमिल में…
नई दिल्ली। मध्य प्रदेश के सीधी जिले में इन दिनों वन उत्पादन केंद्र की बुंदेली हर्बल चाय लोगों के बीच तेजी से लोकप्रिय हो रही है। गर्मी के मौसम में लोग अब पारंपरिक चाय और ठंडे पेय पदार्थों की जगह प्राकृतिक और स्वास्थ्यवर्धक विकल्पों की ओर रुख कर रहे हैं। ऐसे में तुलसी, अदरक, दालचीनी, लौंग, काली मिर्च, अर्जुन छाल और सौंफ जैसी औषधीय जड़ी-बूटियों से तैयार यह हर्बल चाय लोगों को स्वाद के साथ सेहत का लाभ भी दे रही है। वन उत्पादन केंद्र में तैयार की जा रही इस चाय में पेपरमिंट, कैमोमाइल और लेमनग्रास जैसी जड़ी-बूटियों का…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व और उप मुख्यमंत्री नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अरूण साव के मार्गदर्शन में नगरीय निकाय क्षेत्र अंतर्गत रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों के विभिन्न 10 स्थानों पर सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर लगाये जायेंगे। इस हेतु छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार राज्य नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग और रायपुर जिला प्रशासन के मार्गनिर्देशन में रायपुर नगर पालिक निगम के सभी 10 जोनों में सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जनसमस्या निवारण शिविर आयोजन की प्रशासनिक तैयारियां निरंतर तेज गति से प्रगति पर हैँ । नगर पालिक निगम रायपुर अंतर्गत…
खबर वर्ल्ड न्यूज-कोरबा। आज सुबह नवा बरपारा कोहड़िया स्थित सड़क किनारे झाड़ियों में एक युवक का खून से लथपथ शव मिला। धारदार हथियार से हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई जा रही है। सूचना मिलने पर सीएसईबी चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। घटनास्थल पर शव को घसीटने और खून के निशान मिले हैं। राहगीरों ने सुबह झाड़ियों में शव देखकर पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई। मृतक की पहचान बसंत पटेल (37) के रूप में हुई है। वह मूल रूप से जांजगीर-चांपा जिले के पामगढ़ ब्लॉक के सोनसरी…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राजनांदगांव। संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) द्वारा शुक्रवार शाम भारतीय वन सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी किया गया, जिसमें 148 अभ्यर्थियों का चयन हुआ है। इस प्रतिष्ठित सूची में छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में पली-बढ़ी सुष्मिता सिंह ने 32वीं रैंक हासिल कर भारतीय वन सेवा (IFS) में चयन प्राप्त किया है। उनकी इस सफलता से प्रदेश में हर्ष का माहौल है। सुष्मिता सिंह ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा राजनांदगांव के जेएमजे नवजीवन स्कूल और रॉयल किड्स स्कूल से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने डीएवी पब्लिक स्कूल सरकंडा, जैन इंटरनेशनल स्कूल बिलासपुर और डीपीएस भिलाई से 12वीं तक की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश में राजधानी रायपुर समेत कई इलाकों में शनिवार को तेज हवाओं के साथ बारिश हुई। गर्मी से परेशान लोगों को राहत मिली। मौसम में बदलाव का सिलसिला आज भी जारी रहेगा। कई जगहों पर अंधड़ से पेड़ गिर गए। वहीं देर रात बिजली गुल होने से कई घंटे अंधेरा छाया रहा। कई इलाकों में रविवार को भी मौसम बिगड़ने के आसार हैं। छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश हुई। सर्वाधिक अधिकतम तापमान राजनांदगांव में 41 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान जगदलपुर में 20.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। मौसम विभाग ने आज एक-दो…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। राजाधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में आज होगा IPL का महामुकाबला। 10 साल के बाद आईपीएल का सूखा खत्म होने जा रहा है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और मुंबई इंडियंस के बीच आज जोरदार मुकाबला होगा। रोहित शर्मा और विराट कोहली की मौजूदगी फैंस में जोश भर देगी। हजारों की संख्या में क्रिकेट प्रेमी जुटेंगे। मैच शाम 7:30 बजे से शुरू होगा। मैच को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर, कबीरधाम, मुंगेली का दौरा करेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के मुताबिक, वह सुबह 10.30 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर रवाना होंगे। ग्राम कलिबा में दोपहर 12.10 बजे से 1 बजे तक निजी कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद दोपहर 1.10 बजे पर जशपुर से रवाना होकर 2.30 बजे कबीरधाम आएंगे। जहां वे अखिल भारतीय कुर्मी-क्षत्रिय महासभा में प्रदेश स्तरीय सम्मेलन एवं सम्मान समारोह में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद दोपहर 3 बजे मुंगेली जाएंगे। मुंगेली कलेक्ट्रेट में डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। शाम 4 बजे दाऊपारा चौक में बाबा संत गुरु…
*वायरल वीडियो में हितग्राही के उड़ीसा में निवासरत होने के कारण आवास सर्वे में नहीं था नाम, जल्द दिलाया जाएगा आवास- जिला पंचायत सीईओ गरियाबंद* *समाधान शिविर में हितग्राही का बनवाया गया राशन कार्ड और जॉब कार्ड* KWNS -प्रिया पाठक, रायपुर l राज्य शासन द्वारा विशेष पिछड़ी जनजाति के परिवारों के लिए केंद्र प्रवर्तित पीएम जनजाति आदिवासी न्याय महा अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत अब तक राज्य में सर्वे कर 33 हजार से अधिक आवास स्वीकृत किए गए हैं, जिनमें से लगभग 21 हजार आवास पूर्ण भी हो चुके हैं। ऐसे हितग्राही जो पूर्व में छूट गए थे,…

