Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
Author: Khabar World
KWNS – बॉलीवुड से बेहद बुरी खबर सामने आई है. समाचार एजेंसी IANS की रिपोर्ट के मुताबिक, दिग्गज एक्टर धर्मेंद्र हमारे बीच नहीं रहे. 89 साल की उम्र में उन्होंने अंतिम सांस ली. अभी तक देओल फैमिली की तरफ से धर्मेंद्र की मौत की खबर को कंफर्म नहीं किया गया है. पीएम नरेंद्र मोदी ने धर्मेंद्र के निधन पर दुख जताते हुए पोस्ट लिखा है. X पर पोस्ट लिखकर उन्होंने कहा कि धर्मेंद्र का जाना एक सदी की समाप्ति है. पीएम ने धर्मेंद्र के काम की तारीफ की है। सोशल मीडिया पर सेलेब्स नम आंखों से धर्मेंद्र को अंतिम विदाई…
खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां मिशनरी स्कूल की छात्रा ने हॉस्टल में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। इस घटना से इलाके में हड़कंप मच गया है। बताया जा रहा है कि छात्रा बैड टच और प्रिंसिपल के छेड़छाड़ से परेशान थी। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। यह मामला बगीचा थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के अनुसार, छात्रा 9वीं कक्षा की छात्रा थी और स्कूल के छात्रावास में रहती थी। आज उसने हॉस्टल के स्टडी रूम में…
तकनीक आधारित टोकन व्यवस्था से धान विक्रय में मिली बड़ी सुविधा ’सुचारू और समयबद्ध धान खरीदी से किसानों में बढ़ा भरोसा’ खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा समर्थन मूल्य पर चल रही धान उपार्जन व्यवस्था में इस वर्ष किसानों के लिए कई सकारात्मक बदलाव देखने को मिल रहे हैं। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के सुशासन में लागू सुगम, पारदर्शी और तकनीक- आधारित प्रणाली ने किसानों के कार्य को सरल, सुरक्षित और समयबद्ध बनाया है। इसी बदली हुई व्यवस्था में ग्राम सलोनी के किसान त्रिभुवन सिन्हा ने अपनी मेहनत और तकनीक के सही उपयोग से एक मिसाल कायम की है। सिन्हा ने…
मुख्यमंत्री को दिया धन्यवाद खबर वर्ल्ड न्यूज-खैरागढ़-छुईखदान-गंडई। जिले के विकासखंड छुईखदान के अंतर्गत ग्राम शिलपट्टी के मेहनतकश किसान भुनेश्वर साहू ने इस खरीदी सीजन में आधुनिक तकनीक का लाभ उठाते हुए “तुंहर टोकन” मोबाइल ऐप के माध्यम से समय पर टोकन हासिल किया और कुल 117 क्विंटल धान शासकीय उपार्जन केंद्र में बेचा। डिजिटल टोकन व्यवस्था से उन्हें केंद्र में भीड़-भाड़ और प्रतीक्षा जैसी समस्याओं से राहत मिली, जिससे खरीदी प्रक्रिया उनके लिए पहले की तुलना में अधिक सहज और पारदर्शी रही। भुनेश्वर साहू बताते हैं कि ऐप से जुड़ी सुविधा ने किसानों के काम को काफी सरल बना दिया…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जनजातीय गौरव दिवस 2025 पर सरगुजा जिला मुख्यालय अंबिकापुर में आयोजित राज्य स्तरीय शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति लोक कला महोत्सव में कोंडागांव जिले की लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। समारोह की मुख्य अतिथि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के हाथों को प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले जिले की मांदरी नृत्य दल को सम्मान मिला। कलेक्टर नूपुर राशि पन्ना ने टीम को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि “लिंगों घोटुल मांदरी नृत्य दल ने अपनी मेहनत, प्रतिभा और अनुशासन से जिले का नाम पूरे राज्य में रोशन किया है।…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले के कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान में पहले से ही बम्बू राफ्टिंग, कायकिंक और ट्रैकिंग जैसी कई साहसिक गतिविधियां उपलब्ध हैं। ऐसी गतिविधियां उद्यान के प्राकृतिक सौंदर्य का आनंद लेने वाले पर्यटकों को रोमांचक अनुभव प्रदान कर रही हैं। इसी उद्यान में शीघ्र ही पर्यटकों के लिए एडवेंचर पार्क भी बनेगा, जिसकी तैयारी की जा रही है। कांगेर घाटी राष्ट्रीय उद्यान के निदेशक नवीन कुमार ने बताया कि पर्यटकों के लिए उद्यान में एडवेंचर पार्क बनाने की तैयारी की जा रही है। इससे उद्यान में पर्यटकों को और अधिक आकर्षित करेगा। विदित हाे कि छत्तीसगढ़…
* शंकर नगर बीटीआई ग्राउण्ड में 3 दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेला शुरू* KWNS – रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज रायपुर के शंकर नगर स्थित बीटीआई ग्राउण्ड में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय आवास मेले में छत्तीसगढ़ हाउसिंग बोर्ड की 2060 करोड़ की आवासीय परियोजनाओं का शुभारंभ किया। यह 55 परियोजना राज्य के 26 जिलों में शुरू होंगी, जिनके माध्यम से 12 हजार से अधिक किफायती एवं गुणवत्तापूर्ण मकानों का निर्माण किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने हाउसिंग बोर्ड के एआई चैट बॉट और पोर्टल का भी शुभारंभ किया। इसके माध्यम से उपभोक्ताओं को हाउसिंग बोर्ड की…
KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोलंबो में आयोजित विमेंस T20 वर्ल्ड कप क्रिकेट फॉर द ब्लाइंड में नेपाल को 7 विकेट से हराकर पहली बार विश्व चैंपियन बनी भारतीय महिला टीम को हार्दिक बधाई दी है। मुख्यमंत्री ने इसे पूरे देश के लिए गर्व, प्रेरणा और भावनाओं से भरा ऐतिहासिक क्षण बताया। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि यह जीत केवल एक खेल उपलब्धि भर नहीं है, बल्कि हिम्मत, विश्वास और अदम्य इच्छाशक्ति की विजयगाथा है। भारतीय बेटियों ने यह सिद्ध कर दिया है कि अगर संकल्प दृढ़ हो, तो कोई भी चुनौती असंभव नहीं रहती। विशेष रूप…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। बस्तर जिले में इस वर्ष तेंदूपत्ता संग्राहकों को उनके संग्रहण का शत-प्रतिशत भुगतान कर दिया गया है। जिले के 34,033 परिवारों को तेंदूपत्ता संग्रहण के बदले कुल 9 करोड़ 41 लाख 73 हजार रूपए की राशि ऑनलाइन माध्यम से क गई। 100 प्रतिशत डिजिटल भुगतान से न केवल व्यवस्था में पारदर्शिता बढ़ी है, बल्कि संग्राहकों का वन विभाग पर विश्वास भी मजबूत हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में तेंदूपत्ता संग्रहण के लिए 15 समितियां कार्यरत है इनमें सबसे अधिक मारडूम की समिति ने तेंदूपत्ता संग्रहण किया वहीं छिंदगांव की समिति ने सबसे कम संग्रहण…
जो भी हिंसा का रास्ता छोड़कर लौटना चाहते हैं, उसके लिए पुनर्वास का दरवाज़ा खुला रहेगा – सुंदरराज पी खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-जगदलपुर। पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी यानी पीएलजीए के 25 वर्ष पूरे होने पर नक्सलियों की सेंट्रल मिलिट्री कमीशन ने 17 पेज का एक संदेश बुकलेट जारी कर बीते 11 महीने का ब्योरा दिया है। इस बुकलेट के जरिए नक्सलियों ने बताया है कि 2025 में कगार युद्ध ने उन्हें बड़ा नुकसान पहुंचाया है। नक्सलियों को साल 2025 में सबसे बड़ा नुकसान हुआ है, उनके बड़े लीडर इसी साल मारे गए। नुकसान का अंदाजा इसी बात से लगाया जा…

