Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-बालोद। एक बार फिर अवैध तरीके से आयोजित प्रार्थना सभा को लेकर बवाल मचा है। बालोद जिले के रनचिराई थाना क्षेत्र के कलंगपुर गांव में अवैध प्रार्थना सभा को लेकर हिन्दू संगठनों के हंगामा मचाए जाने के बाद पुलिस ने पास्टर को हिरासत में लिया है। जानकारी के अनुसार, कलंगपुर गांव में अवैध प्रार्थना सभा की जानकारी मिलने पर बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद से जुड़े लोगों मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा मचाया। प्रार्थना सभा में 20 से अधिक ग्रामीण शामिल थे। बजरंग दल और विश्व हिन्दू परिषद के लोगों ने आरोप लगाया कि अवैध प्राथना सभा…

Read More

मुख्यमंत्री गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में हुए शामिल गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों हेतु 05 लाख रुपये प्रदान करने की घोषणा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज राजधानी रायपुर के टिकरापारा स्थित गोंडवाना भवन में छत्तीसगढ़ गोंड समाज कल्याण समिति द्वारा आयोजित गोंड युवक-युवती परिचय सम्मेलन में शामिल हुए। मुख्यमंत्री का पारंपरिक जनजातीय रीति-रिवाजों के अनुसार स्वागत किया गया तथा उन्होंने भगवान बूढ़ादेव का पूजन कर विधि-विधान से कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गोंड समाज को सामाजिक-सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए 05 लाख रुपये की सहयोग राशि प्रदान करने की घोषणा की। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री…

Read More

*पोषण तत्वों के साथ ही रोजगार के अवसरों की दी जानकारी* KWNS –  रायपुर।  एनआईएफ़टीईएम के छात्रों ने मोटे अनाज में पाए जाने वाले फ़ाइबर, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स के महत्व के साथ ही इनके नियमित उपयोग से होने वाले स्वास्थ्य लाभों पर विस्तार से जानकारी दी। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागी महिलाओं को मोटे अनाज आधारित उत्पादों से होने वाली आमदनी और बाज़ार संभावनाओं के बारे में भी बताया गया। *प्रशिक्षण में स्व-सहायता समूह की 25 महिलाओं की रही सहभागिता* हरियाणा के नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ़ फ़ूड टेक्नोलॉजी, एंटरप्रेन्योरशिप एंड मैनेजमेंट द्वारा महुआ पर स्थापित सेंटर ऑफ़ एक्सीलेंस में विगत दिवस मोटे अनाज…

Read More

नई दिल्ली। केएल राहुल दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज में भारतीय टीम की कप्तानी करेंगे. BCCI ने 3 मैचों की वनडे सीरीज के लिए 15 सदस्यीय भारतीय टीम का एलान कर दिया है. शुभमन गिल गर्दन की चोट से रिकवर नहीं कर पाए हैं, इसलिए वो इस टीम का हिस्सा नहीं हैं. ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज मिस करने वाले रवींद्र जडेजा की 50-ओवर फॉर्मेट में वापसी हुई है. इससे पहले कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि ऋषभ पंत दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया के कप्तान होंगे, लेकिन सभी रिपोर्ट्स फर्जी निकली…

Read More

*सभी अंतरराज्यीय एवं आंतरिक चेक पोस्टों पर 24×7 रखी जा रही कड़ी निगरानी*  KWNS – रायपुर। मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देश पर अवैध धान भंडारण एवं परिवहन पर सभी अंतरराज्यीय सीमाओं पर पर बसे ज़िलों पर कड़ी निगरानी की जा रही है। साथ ही इस कार्य में संलिप्त पाए जाने वालों पर त्वरित एवं सख्त कार्रवाई की जा रही हैं। इसी क्रम में समर्थन मूल्य पर पारदर्शी एवं निष्पक्ष धान खरीदी नीति के तहत प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे अभियान में रायगढ़ में विगत 15 दिनों में 30 प्रकरणों के द्वारा कुल 3,266 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है,…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-बीजापुर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने नैमेड और भोपालपटनम थाना क्षेत्रों से कुल 7 नक्सलियों काे गिरफ्तार किया है। पुलिस ने गिरफ्तार नक्सलियों के कब्जे से टिफिन बम, डेटोनेटर, कार्डेक्स वायर सहित अन्य विस्फोटक सामग्री बरामद किया है। गिरफ्तार सभी 7 नक्सलियाें के विरूद्ध नैमेड और भोपालपटनम् थानों में वैधानिक कार्रवाई उपरांत आज रविवार काे न्यायिक रिमांड पर रवाना कर दिया गया । बीजापुर एसपी जितेंद्र यादव से मिली जानकारी के अनुसार जिले के नैमेड थाना क्षेत्र में कांडका-जपेली के जंगलों में सर्चिग अभियान चलाया गया, इस…

Read More

दुल्लापुर-नेवारीगुड़ा-कान्हाभैरा मार्ग निर्माण को मंजूरी- ग्रामीण विकास को मिलेगी नई रफ्तार खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। जिला पंचायत कवर्धा क्षेत्र क्रमांक 10 के लिए विकास का नया अध्याय जुड़ गया है। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निरंतर प्रयासों से क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित सड़क—दुल्लापुर, नेवारीगुड़ा, कान्हाभैरा से कंझेटा तक- के निर्माण हेतु 7 करोड़ रुपये की स्वीकृति प्राप्त हुई है। यह निर्णय क्षेत्रवासियों की वर्षों पुरानी मांग को पूरा करते हुए विकास की दिशा में मील का पत्थर साबित होगा। क्षेत्रवासियों ने इस जनहितकारी निर्णय के लिए उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सड़क के अभाव में लंबे…

Read More

तमता केंद्र में धान बेचकर लौटे किसान अनिल कुमार भगत बोले- “किसी भी प्रकार की दिक्कत नहीं जशपुर जिले के 46 केंद्रों में सुचारू रूप से जारी धान खरीदी खबर वर्ल्ड न्यूज-जशपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में प्रदेशभर में धान खरीदी का महाअभियान इस वर्ष सुव्यवस्थित, पारदर्शी और किसान हितैषी व्यवस्था का उदाहरण बन रहा है। किसानों के पसीने की कमाई का प्रदेश सरकार उचित मूल्य दे रहीं हैं l जशपुर जिले के सभी 46 धान खरीदी केंद्रों में खरीदी सुचारू रूप से चल रही है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देशित किया है कि पंजीकृत प्रत्येक किसान के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। अयोध्या धाम में विराजमान प्रभु रामलला के दर्शन करके आज कवर्धा लौटे 69 श्रद्धालुओं का स्वागत अत्यंत भव्य और भावपूर्ण वातावरण में किया गया। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा की ओर से जिला पंचायत अध्यक्ष ईश्वरी साहू, नितेश अग्रवाल, नगरपालिका अध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, सतविंदर पाहुजा, नरेन्द्र मानिकपुरी एवं योगेश चंद्रवंशी ने विधायक कार्यालय में श्रद्धालुओं का पारंपरिक रीति से तिलक लगाकर, माला पहनाकर तथा शॉल और श्रीफल भेंटकर अभिनंदन किया। श्रद्धालुओं ने बताया कि यह स्वागत उनकी तीर्थयात्रा को और भी विशेष और स्मरणीय बना गया। उन्होंने अयोध्या दर्शन के अपने अनुभव साझा किए और कहा कि भगवान…

Read More

छत्तीसगढ़ में खेल सुविधाओं के विस्तार पर हुई सार्थक चर्चा खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में भारतीय क्रिकेट टीम के बल्लेबाज़ एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी रिंकू सिंह ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने रिंकू सिंह का स्वागत शाल और नंदी के प्रतीक चिन्ह भेंट कर किया। इस अवसर पर विधायक सुशांत शुक्ला भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री साय ने रिंकू सिंह को उनके उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन और भारतीय क्रिकेट टीम में दिए जा रहे महत्वपूर्ण योगदान के लिए बधाई और शुभकामनाएँ दीं। मुलाकात के दौरान छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति, परम्पराओं और राज्य…

Read More