Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
- रायपुर में IPL का रोमांच: विराट सेना का भव्य स्वागत, सुरक्षा के लिए अभेद्य किला तैयार
- छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल- पुष्पा साहू बनीं माध्यमिक शिक्षा मंडल की सचिव, रोक्तिमा यादव को कोरिया कलेक्टर की कमान
- मुख्यमंत्री की चौपाल का असर: सुशासन तिहार में की गई घोषणाओं पर त्वरित अमल
- हेपेटाइटिस के विरुद्ध सिम्स की ‘सुरक्षा कवच’ मुहिम: 1100 से अधिक वैक्सीनेशन के साथ स्वास्थ्य योद्धाओं को किया जा रहा सुरक्षित
- बंगाल में ‘अधिकारी’ राज: नंदीग्राम के नायक से मुख्यमंत्री की कुर्सी तक का सफर
- तमिलनाडु में ‘थलापति’ विजय का राजतिलक तय: वामदलों के समर्थन से बहुमत का आंकड़ा पार, जल्द लेंगे CM पद की शपथ
- जनसंवाद से सुनिश्चित हो रहा हर वर्ग का कल्याण’
- छत्तीसगढ़ में गूंजी शहनाइयां: मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत 2300 से अधिक जोड़ों का विवाह संपन्न
Author: Khabar World
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज अपने गृह जिले जशपुर के दौरे पर रहेंगे। वे सुबह 11 बजे रायपुर हेलीपैड से जशपुर के लिए रवाना होंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री सबसे पहले सर्वेश्वरी समूह आश्रम, नारायणपुर पहुंचेंगे। इसके बाद 12:45 बजे वे किसान महतारी सम्मेलन में शामिल होंगे। दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री विष्णु महायज्ञ चक्रपूजा कार्यक्रम में भी उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रमों में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री शाम 4:15 बजे रायपुर वापस लौटेंगे।
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ के चर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल की आज कोर्ट में पेशी हुई, जहां 14 दिन की फिर उनकी न्यायिक रिमांड बढ़ाई गई। चैतन्य बघेल 10 दिसंबर तक न्यायिक रिमांड में फिर से जेल भेजे गए। वहीं शराब घोटाला मामले में EOW ने आज 6 आरोपियों के खिलाफ ACB/EOW की विशेष कोर्ट में 6वां पूरक चालान पेश किया। पूर्व आबकारी आयुक्त निरंजन दास, अतुल सिंह, मुकेश मनचंदा, नितेश पुरोहित और यश पुरोहित समेत दीपेंद्र चावड़ा के खिलाफ 7 हजार पन्नों का चालान पेश किया गया है। इस मामले को…
ऑपरेशन में सबसे बड़ा चैलेंज था हार्ट के अंदर धँसी हुई बुलेट को ढूंढना खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छाती में लगी गोली फेफड़ों को चीरते हुए हृदय के दाएं वेंट्रिकल में जा धँसी, अम्बेडकर अस्पताल के हार्ट सर्जरी विभाग ने ओपन हार्ट सर्जरी कर निकाली गोली पं. जवाहरलाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय से संबद्ध डॉ. भीमराव अम्बेडकर स्मृति चिकित्सालय के एडवांस कार्डियक इंस्टिट्यूट की हार्ट सर्जरी टीम ने एक अत्यंत जोखिमपूर्ण और जटिल ऑपरेशन को सफलतापूर्वक कर नई उपलब्धि हासिल की है। महाराष्ट्र बॉर्डर क्षेत्र का 40 वर्षीय मरीज बंदूक की गोली लगने से गंभीर अवस्था में अस्पताल के ट्रॉमा यूनिट…
खबर वर्ल्ड न्यूज-राकेश पांडेय-सुकमा। छत्तीसगढ़ शासन की पुनर्वास और मुख्यधारा से जोड़ने की पहल को मजबूती देते हुए आज सुकमा पुनर्वास केंद्र में 25 आत्मसमर्पित माओवादियों को उच्च गुणवत्तापूर्ण 5G स्मार्टफोन प्रदान किए गए। यह वितरण मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा और जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव और पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के नेतृत्व में संपन्न हुआ। 25 पुनर्वासित युवाओं को स्मार्टफोन वितरित ज्ञात हो कि 22 नवम्बर को सुकमा प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने पुनर्वास केंद्र में रह रहे सभी युवाओं को…
घर बैठे मिल रहा टोकन, समय और धन दोनों की बचत खबर वर्ल्ड न्यूज-सरगुजा। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में धान खरीदी प्रक्रिया को डिजिटल और पारदर्शी बनाने के लिए लागू किया गया तुंहर टोकन ऐप किसानों के लिए बेहद उपयोगी साबित हो रहा है। इस ऐप के माध्यम से किसान अब बिना किसी परेशानी के घर बैठे ही धान विक्रय के लिए टोकन प्राप्त कर रहे हैं। इससे उपार्जन केंद्रों में लगने वाली लंबी कतारों से मुक्ति मिली है और समय के साथ-साथ श्रम की भी बचत हो रही है। सरगुजा जिले के ग्राम पंचायत रामपुर के किसान…
संतु बैगा को मिला वैशाखी का सहारा, उपमुख्यमंत्री का जताया आभार खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। दिव्यांगजनों को स्वावलंबी बनाने और उन्हें दैनिक जीवन में सहजता प्रदान करने के उद्देश्य से बुधवार को उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने अपने कवर्धा स्थित विधायक कार्यालय से दो हितग्राहियों को सहायक उपकरणों का वितरण किया। जिसमें उन्होंने ग्राम पंचायत लब्दा के ग्राम जोकपानी निवासी दसरू सिंह मरकाम को मोटराइज्ड ट्रायसाइकिल प्रदान किया। मोटरचालित इस ट्रायसाइकिल से अब दसरू आवागमन एवं अन्य दैनिक कार्य आसानी से कर पाएंगे। उन्होंने उपमुख्यमंत्री शर्मा के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह सहयोग उनके जीवन में नई आशा…
कवर्धा विधानसभा में पहली बार होगा ऐसा आयोजन, युवा के साथ बुजुर्ग भी खेल के मैदान पर आजमाएंगे हाथ खबर वर्ल्ड न्यूज-टेकेश्वर दुबे-कवर्धा। कवर्धा विधानसभा क्षेत्र में खेल प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक नई पहल करते हुए उपमुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा ने आज विधायक कार्यालय कवर्धा में “विजय शर्मा कवर्धा प्रीमियर लीग” के पोस्टर का विधिवत विमोचन किया। इस अवसर पर उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए स्वयं बल्ले से प्रतीकात्मक शॉट भी लगाया। यह प्रतियोगिता विधानसभा स्तर पर आयोजित होने जा रही है, जिसका आगाज आगामी 13 दिसंबर से होने जा रहा है। इस…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ रमन सिंह सपरिवार उज्जैन पहुंचे और श्री महाकाल के दर्शन किए। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट कर बताया, आज मध्य प्रदेश की पुण्यभूमि उज्जैन में सपरिवार राजाधिराज अवंतिकानाथ श्री महाकाल महाराज के दिव्य एवं अलौकिक दर्शन कर अध्यात्मिक ऊर्जा और श्रद्धा के अद्भुत संगम का अनुभव हुआ। इस पवित्र धाम में शीश नवाकर श्री महाकाल महाराज से हमारे छत्तीसगढ़ की सुख-समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य के लिए श्रद्धापूर्वक कामना की। श्री महाकाल जी अपनी कृपा, संरक्षण और आशीर्वाद हम सभी पर सदैव बनाए रखें। ॐ नमः पार्वती पतये, हर-हर महादेव… उज्जैन के कोतवाल और…
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने की प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की अरदास खबर वर्ल्ड न्यूज-अम्बिकापुर। सिख धर्म के नौवें गुरु, गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत की शताब्दी के अवसर पर अम्बिकापुर गुरुद्वारा साहिब में बुधवार को विशेष कीर्तन समागम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रदेश के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख मत्था टेकते हुए प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और कल्याण की कामना की। मंत्री अग्रवाल ने कहा कि गुरु तेग बहादुर जी ने धर्म और मानवता के लिए सर्वाेच्च बलिदान दिया। उनका जीवन त्याग, सहिष्णुता और सेवा की…
खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। रायगढ़ जिले में धान खरीदी की महाभियान के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी सुचारू रूप से जारी है। राज्य शासन के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर जिला प्रशासन की कार्रवाई लगातार तेज गति से जारी है। कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर रायगढ़ जिले में अब तक 43 प्रकरणों में 7300 क्विंटल अवैध धान जब्त किया गया है, जिसकी अनुमानित कीमत 2 करोड़ 26 लाख रुपए से अधिक है। वहीं पिछले 5 दिनों में 12 प्रकरणों में 3986 क्विंटल धान जब्त किया है, जिसकी 3100 रुपए…

