Author: Khabar World

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में आज साय मंत्रिमंडल की अहम बैठक आयोजित होने होने जा रही है। यह बैठक मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सुबह 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में होगी। बैठक में धान खरीदी और विधानसभा शीतकालीन सत्र समेत राज्य से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है।

Read More

हर बेटी-बेटा को शिक्षित करना ही समाज को देगा मजबूती कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में शामिल हुए मुख्यमंत्री खबर वर्ल्ड न्यूज-रायगढ़। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायगढ़ के बोईरदादर में आयोजित अखिल भारतीय कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। मुख्यमंत्री साय ने समाज की मांग पर 30 लाख रुपए की लागत से निर्मित सामुदायिक भवन के प्रथम तल का लोकार्पण किया। समाज के वरिष्ठजनों ने मुख्यमंत्री का पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ भव्य स्वागत एवं अभिनंदन किया। मुख्यमंत्री साय ने कंवर समाज के पुरोधाओं को नमन करते हुए कहा कि समाज का विकास शिक्षा…

Read More

इंफाल में आयोजित 15वें मणिपुर अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में मिली ऐतिहासिक उपलब्धि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दी बधाई खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में अंतरराष्ट्रीय पोलो टूर्नामेंट में शामिल छत्तीसगढ़ के खिलाड़ियों ने सौजन्य भेंट की। मुख्यमंत्री साय ने टीम के सदस्यों को उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन पर बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे राज्य के लिए गर्व की बात है। उन्होंने खिलाड़ियों को भविष्य में भी इसी उत्साह और मेहनत के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी युवाओं में खेल…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने 36 विधानसभा प्रभारियों की नियुक्ति की है। यह नियुक्ति आदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने की है।

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। जिला जल एवं स्वच्छता मिशन की मासिक समीक्षा बैठक में कलेक्टर कोंडागांव द्वारा दिए गए निर्देशानुसार जल जीवन मिशन के तहत चल रहे कार्यों में लापरवाही, धीमी गति और गुणवत्ताहीन निर्माण को लेकर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग ने कार्रवाई की है। विभाग द्वारा 19 ठेकेदारों के कुल 37 कार्य तत्काल प्रभाव से निरस्त कर दिए हैं, जिनकी अनुमानित लागत लगभग 31.17 करोड़ रूपए है। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के कार्यपालन अभियंता ने बताया कि कई ठेकेदारों ने कार्य प्रारंभ नहीं किए या अपेक्षित प्रगति नहीं दिखाई, वहीं कई स्थानों पर पानी टंकी निर्माण और जल आपुर्ति साथ…

Read More

बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने दिए निर्देश खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री केदार कश्यप आज रायपुर स्थित नंदनवन-नंदन पक्षी विहार के निरीक्षण करने पहुंचे। निरीक्षण के दौरान उन्होंने परिसर का अवलोकन करते हुए वहां की व्यवस्थाओं और विकास कार्यों की जानकारी ली। मंत्री कश्यप ने नंदनवन को बायोडायवर्सिटी थीम पार्क के रूप में विकसित करने के लिए चरणबद्ध डीपीआर तैयार कर शीघ्र कार्य प्रारंभ करने निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नंदनवन को ऐसा केंद्र बनाया जाए, जहां जैव विविधता संरक्षण, पर्यावरण जागरूकता और प्रकृति आधारित पर्यटन को बढ़ावा मिल सके। कई विदेशी पक्षी देखे…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-शिव कुमार तिवारी-बिलासपुर। मौसाजी स्वीट्स के सभी संस्थानों पर 1 स्टेट जीएसटी की टीमों ने एक साथ छापा मारा। रायपुर और बिलासपुर की संयुक्त टीमों ने टैक्स चोरी की शिकायत पर यह कार्रवाई की। अधिकारियों ने संस्थानों के कंप्यूटर सिस्टम, बिल, पर्ची और अन्य दस्तावेज अपने कब्जे में ले लिए। शाम करीब साढ़े 4 बजे अलग-अलग टीमें संस्थानों पर पहुंचीं। चार सदस्यीय टीमों ने कंप्यूटर सिस्टम को तुरंत अपने कंट्रोल में लिया। अधिकारी और कर्मचारी बिल, पर्ची समेत सभी वित्तीय दस्तावेजों की गहन जांच करते रहे। यह कार्रवाई फर्म द्वारा बड़े पैमाने पर टैक्स हेराफेरी की शिकायत के…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को आयोजित की जाएगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में यह बैठक मंत्रालय के मंत्रिपरिषद कक्ष में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। बैठक में आगामी विधानसभा सत्र के कार्यक्रमों, प्रशासनिक फैसलों और कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर चर्चा होने की संभावना है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार बैठक में वित्त, अवसंरचना, कृषि, उद्योग, ऊर्जा समेत अन्य प्रमुख विभागों के कई जरूरी एजेंडा पेश किए जाएंगे। राज्य में चल रही कई जनकल्याणकारी योजनाओं की प्रगति का विस्तृत मूल्यांकन किया जाएगा। साथ ही, बजट में शामिल होने वाली नई नीतियों और परियोजनाओं…

Read More

“साहित्य उत्सव से छत्तीसगढ़ को मिलेगी नई पहचान” – मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खबर वर्ल्ड न्यूज-रायपुर। नए वर्ष की शुरुआत के साथ छत्तीसगढ़ एक बार फिर साहित्यिक ऊर्जा से सराबोर होने को तैयार है। आगामी महीने रायपुर साहित्य उत्सव का आयोजन नवा रायपुर में 23 से 25 जनवरी तक होगा, जिसमें देश भर से 100 से अधिक प्रतिष्ठित साहित्यकार शामिल होंगे। राज्य स्थापना के रजत वर्ष पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा इस आयोजन की परिकल्पना की गई थी। उनकी यह परिकल्पना अब साकार रूप लेने जा रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज अपने निवास कार्यालय में रायपुर साहित्य…

Read More

खबर वर्ल्ड न्यूज-तखतपुर। बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के बेलसरी प्राथमिक शाला में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार और छात्राओं से बैड टच करने के मामले में शिक्षक संदीप कुमार घृतलहरे पर निलंबन की गांज गिरी है। दरअसल, शिकायत पर डीईओ विजय तांडे ने मामले में तत्काल जांच के आदेश दिए थे। जांच में शिक्षक पर लगे आरोप सत्य पाए गए। रिपोर्ट में शिक्षक के व्यवहार को निंदनीय, शिक्षकीय गरिमा के विपरीत तथा बच्चों की सुरक्षा के लिए गंभीर खतरा बताते हुए कठोर कार्रवाई की अनुशंसा की गई। वहीं घटना के बाद बेलसरी और आसपास क्षेत्रों में अभिभावकों में आक्रोश…

Read More